जयपुर।
राजस्थान पुलिस में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में नकल प्रकरण को लेकर राज्य सरकार आज फैसला कर सकती है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में परीक्षा को लेकर बनी मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिश पर विचार होगा। इसमें तय होगा कि परीक्षा रद्द होगी या नहीं।
इस भर्ती में भी पेपर लीक और नकल के आरोपों को लेकर एसओजी 50 से अधिक गिरफ्तारियां कर चुकी हैं, जिनमें प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षक भी शामिल हैं। राजस्थान में राजस्व अधिकारी (आरओ) एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ)-2022 भर्ती परीक्षा में नकल और पेपरलीक प्रकरण में एसओजी ने शुक्रवार को दो कोर्ट कर्मचारियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि इस मामले में नागौर के कुचेरा निवासी दीपक प्रजापत (26), रामप्रकाश जाट (26) और लूणकरणसर निवासी विकेश कुमार मान (28) को गिरफ्तार किया गया है। रामप्रकाश अभी उदयपुर की पोक्सो कोर्ट और विकेश जालोर की डीजे कोर्ट में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।
ब्लूटूथ से नकल कर परीक्षा पास करने का आरोप
अभियुक्त दीपक पर आरोप है कि उसने परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल कर परीक्षा पास की। रामप्रकाश और विकेश ने नकल में काम आई सिम उपलब्ध कराई। बता दें राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 14 मई 2023 को हुई इस परीक्षा में 1.96 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अंतिम परिणाम जारी होने से पहले ही एसओजी ने इसी साल 19 अक्टूबर को परीक्षा में नकल और पेपरलीक का खुलासा कर दिया था। अब तक 23 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार यह भर्ती रद्द कर दुबारा कराने का निर्णय कर चुकी है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






