दौसा.
दौसा विधानसभा सीट पर उपचुनाव का परिणाम आ गया है और ये सीट कांग्रेस के खाते में गई है।कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा ने इस उपचुनाव में 2109 वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने BJP ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के भाई भाजपा प्रत्याशी जगमोहन मीणा करारी शिकस्त दी है।
कांग्रेस की जीत के बाद दौसा में बवाल हो गया है। जहां एक तरफ कांग्रेस जीत का जश्न मना रही है तो वहीं दौसा परिणाम को लेकर महुआ विधायक राजेंद्र मीणा के छोटे भाई ने दोबारा मतगणना करने की मांग की। दौसा विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 74, वर्ष 2023 में 79 और वर्ष 2024 में 62 प्रतिशत मतदान हुआ था। रामगढ़ विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 78, वर्ष 2023 में 77 और इस बार वर्ष 2024 में 75 प्रतिशत मतदान हुआ है। दौसा सीट पर भाजपा ने किरोड़ीलाल मीना के भाई जगमोहन मीना को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने पायलट समर्थक डीसी बैरवा को प्रत्याशी बनाया। सांसद मुरारीलाल मीना के दौसा से जीतने का बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर किरोड़ीलाल मीना और कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट की साख की लड़ाई रही। जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल बैरवा ने कहा कि दौसा के विकास के लिए काम करेंगे, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले ही कहा था कि भाजपा को चपेट लगेगी और इस चुनाव में जनता का साथ रहा और भाजपा को चपेट लग गई।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











