Friday, July 17, 2026 12:00 pm

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामना

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामूहिक प्रयासों से हम ‘स्वस्थ प्रदेश, सशक्त प्रदेश’ के संकल्प को साकार कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों के उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखमय भविष्य की मंगलकामना की है।

 

Loading spinner
Advertisement