ग्वालियर
ग्वालियर शहर के कंपू स्थित कमलाराजा अस्पताल में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां एसी में शार्ट सर्किट के बाद विद्युत उपकरणों में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में अस्पताल के वार्डों में धुआं भर गया। जहां प्रसूता और इनके बच्चों तक का दम घुटने लगा। ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक धुआं भर गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना मिली। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और पानी फेंकना शुरू किया गया। देर रात तक आग तो बुझ गई थी, लेकिन वार्ड और गायनिक के आइसीयू के अंदर धुआं भर गया था। इसके चलते सभी 150 मरीज, प्रसूता और हाल ही में जन्मे बच्चों को भी अस्पताल से बाहर निकाला गया। अस्पताल परिसर में इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दो लोग गिरकर घायल भी हो गए।
पूरे अस्पताल में भर गया था धुआं
अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित गायनिक के आईसीयू के एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगी और कुछ ही देर में अस्पताल परिसर धुआं से भर गया। नगर निगम के उपायुक्त अतिबल सिंह यादव ने बताया कि अस्पताल के आइसीयू के एसी शार्ट सर्किट हुआ था। इसके बाद आग लग गई थी।
1000 बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट किया
समय पर सूचना मिल गई, जिसके चलते तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वार्ड में लगभग 150 महिलाएं भर्ती थीं। जिनको 1000 बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
खिड़कियां तोड़ीं, जिससे धुआं बाहर निकल जाए
यहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही आग लगी तो तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आना शुरू हो गई। आसपास के क्षेत्र में जो लोग मौजूद थे, वह भी मदद के लिए आ गए। अस्पताल के बाहर से ही कई खिड़कियों के कांच तोड़े, जिससे धुआं बाहर निकल जाए। यही वजह थी कि कोई जनहानि नहीं हुई। डीएसपी मनीष यादव ने बताया कि कमलाराजा अस्पताल के गायनिक के आईसीयू में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई थी। दूसरी मंजिल तक पूरा अस्पताल खाली करवा दिया गया। मरीजों को सुरक्षित वाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अब तक कोई जनहानि नहीं है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











