रायपुर
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल आज दूसरे दिन मार्कफेड के अधिकारियों के बैठक लेकर राज्य में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का तेजी से उठाव और कस्टम मिलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्कफेड के अधिकारियों से कहा कि उपार्जन केंद्रों में शेष बचे धान के उठाव और कस्टम मिलिंग पश्चात् राईस मिलरों के साथ समन्वय बनाकर एफसीआई में चावल जमा कराई जाए। श्री बघेल ने आज नया रायपुर स्थित आईपी. क्लब स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विपणन सहकारी संघ के सभाकक्ष में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों को प्राथमिकता में रखकर काम कर रही है। किसानों को सहूलियत पहुंचाना हमारी महती जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि अगामी खरीफ विपणन वर्ष के लिए अभी से तैयारी प्रारंभ की जाए। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में को संग्रहण केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने नए संग्रहण केंद्रों के निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाए। उन्होंने कहा कि धान उर्पाजन की स्थिति को देखते हुए संग्रहण केंद्र का निर्माण होना चाहिए ताकि उपार्जन केंद्रों से संग्रहण केंद्र ले जाने जो परिवहन लागत होती है उसको कमी लाई जा सके। आगामी खरीफ विपणन वर्ष की तैयारी के हिसाब से फेंसिंग कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपूर्ण व नए अधोसंरचना निर्माण के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री रमेश शर्मा, जिला विपणन अधिकारी तथा एनआईसी के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











