MY SECRET NEWS

जयपुर,

राजभवन में शनिवार को बिहार, अरुणाचल और मिजोरम का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दौरान इन राज्यों में निवास करने वाले स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल  बागडे ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता की अनूठी संस्कृति वाला राष्ट्र है। देश के विभिन्न राज्य और वहां की संस्कृति जीवन को संपन्न करने की दृष्टि लिए है। उन्होंने बिहार,अरुणाचल और मिजोरम राज्यों के इतिहासऔर इन राज्यों के अस्तित्व में आने की चर्चा करते हुए कहा कि विविधता से जुड़े सभी राज्य अखंड भारत का गौरव है।

उन्होंने कहा कि राजभवन में राज्यों की स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की हमारी जो संकल्पना है, उसे मूर्त रूप दिया जा सके। विभिन्न राज्यों के नागरिकों का स्थापना दिवस पर एक साथ राजभवन में मिलन होने से परस्पर संस्कृतियों का समागम होता है और सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने राज्यों के स्थानीय लोगों को राजस्थान के विकास में भी सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0