नागौर.
मंगलवार को मौसम विभाग ने नागौर के लिए बारिश का हाई अलर्ट जारी किया था। लगातार बारिश के चलते मुंडवा तहसील के भटनोखा के अमरराम मेघवाल के घर का एक हिस्सा पूरा ढह गया। घटना के समय घर में नानी के साथ दो दोहिते खेल रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसे के समय घर में नौ लोग मौजूद थे, मकान गिरने की आवाज सुनकर 6 लोग तो भागकर बाहर आ गए। मगर नानी मैनादेवी पत्नी अमराराम के पास खेल रहे मोहित (7) पुत्र भूटाराम मेघवाल और उसका छोटा भाई विवेक (3) अंदर मलबे में दब गए। तीनों को ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला और नागौर के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहित मेघवाल को मृत घोषित कर दिया। नानी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, वहीं विवेक को भी ज्यादा चोट आई है, उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मुंडवा तहसीलदार बुधराम सोहु और भावड़ा थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र