मथुरा में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, 3 युवा कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

मथुरा हरियाणा के गुरुग्राम में डीजे को लेकर हुए पुराने विवाद को लेकर कांवड़ियों के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में हुई मारपीट और पथराव में छह लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि प्रेम नगर कॉलोनी की झुग्गियों में रहने वाले अरुण, विक्की, नितिन, विकास और सुमित को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं. कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, आपस में मारपीट और पथराव न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जब कांवड़ियों का एक समूह मंदिर में जल चढ़ाकर लौट रहा था तो दूसरे समूह के कांवरियों ने उन पर हमला कर दिया. इस हाथापाई में छह लोग घायल हो गए क्योंकि समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया. पुलिस ने बताया कि झड़प में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. सेक्टर 14 थाने में केस दर्ज झड़प की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया. उन्होंने बताया कि बाद में इस मामले में थाना सेक्टर 14 एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई.     recent visitors 128

गुरुग्राम में कावड़ियों के 2 गुट आपस में भिड़े.. खूनी संघर्ष में कई लोग घायल, 5 अरेस्ट

गुरुग्राम हरियाणा के गुरुग्राम में डीजे को लेकर हुए पुराने विवाद को लेकर कांवड़ियों के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में हुई मारपीट और पथराव में छह लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि प्रेम नगर कॉलोनी की झुग्गियों में रहने वाले अरुण, विक्की, नितिन, विकास और सुमित को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं. कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, आपस में मारपीट और पथराव न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जब कांवड़ियों का एक समूह मंदिर में जल चढ़ाकर लौट रहा था तो दूसरे समूह के कांवरियों ने उन पर हमला कर दिया. इस हाथापाई में छह लोग घायल हो गए क्योंकि समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया. पुलिस ने बताया कि झड़प में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. सेक्टर 14 थाने में केस दर्ज झड़प की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया. उन्होंने बताया कि बाद में इस मामले में थाना सेक्टर 14 एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई. recent visitors 105

T20 World Cup 2024 बांग्लादेश से होगा किसी ओर शिफ्ट! ICC ने कर ली है तैयारी

नई दिल्ली  इसी साल अक्टूबर के महीने में बांग्लादेश में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट पर हालांकि संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसका कारण बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक हालत हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर चली गई हैं। सेना ने इस देश को अपने हाथों में ले लिया है और जल्द ही अंतरिम सरकार के गठन की बात कही है। आईसीसी की नजरें बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर है और उसने कहा है कि वह इस मामले पर काफी बारीक नजर रखे हुए है। टूर्नामेंट शुरू होने में दो ही महीने का समय बचा है। ऐसे में वर्ल्ड कप को किसी और जगह शिफ्ट कराने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। सुरक्षा है प्राथमिकता आईसीसी ने कहा कि वह इस मामले पर नजरें बनाए हुए है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर विचार कर रहा है। आईसीसी के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आईसीसी, बीसीबी की सुरक्षा एजेंसी और अपने सुरक्षा सलाहकारों के साथ मिलकर मामले पर गंभीर नजर रखे हुए है। हमारी प्राथमिकता सुरक्षा और हिस्सा लेने वाले सभी लोगों की खैरियत है।" पिछले महीने कोलंबो में हुई आईसीसी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में कुछ देशों ने बांग्लादेश के हालात का मुद्दा उठाया था, लेकिन ये इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा नहीं था। बांग्लादेश में नौकरी में कोटा सिस्टम के विरोध में आंदोलन हो रहा है। 18 दिन का है टूर्नामेंट महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 में कुल 23 मैच होने हैं। ये टूर्नामेंट 18 दिन तक खेला जाना है। बांग्लादेश के ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम और सिलहट में सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच खेले जाने हैं लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस वर्ल्ड कप का आयोजन मुश्किल लग रहा है। आईसीसी सूत्र ने कहा कि मार्च 2022 में श्रीलंका में अशांति की ऐसी ही स्थिति थी जब प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार और मुद्रास्फीति का हवाला देते हुए पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया था. इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने जून में द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए वहां की यात्रा की थी. बांग्लादेश में वर्ल्ड कप ढाका और सिलहट में आयोजित होने वाला है. भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अगली सूचना तक भारतीय नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है. बीसीसीआई इस तरह की स्थितियों में हमेशा सरकार की सलाह मानता है. तो श्रीलंका में हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप  आईसीसी के पास अपरिहार्य स्थितियों के लिए आकस्मिक योजनाएं हैं और इस मामले में श्रीलंका एक विकल्प हो सकता है. श्रीलंका ने 2012 का पुरुष टी20 वर्ल्ड कप सितंबर और अक्टूबर के बीच वहां आयोजित किया था. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एसईएनए देश (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) अपनी महिला टीमों को ऐसे देश में भेजते हैं जहां सुरक्षा स्थिति कमजोर रह सकती है. ICC ने बांग्लादेश और अक्टूबर में महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के उनके अधिकार पर प्रतिक्रिया दी है. ICC प्रवक्ता ने कहा- ICC बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) उनकी सुरक्षा एजेंसियों और हमारे अपने स्वतंत्र सुरक्षा सलाहकारों के साथ समन्वय में घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है. हमारी प्राथमिकता सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा और भलाई है.  क्यों हो रहा है विवाद?  बांग्लादेश में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. इसके तहत 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले लड़ाकों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था. recent visitors 125

प्रदेश में इंसानियत फिर शर्मसार, दलित को पीटा, पेशाब पीने के लिए किया मजबूर

 नरसिंहपुर  नरसिंहपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां बारहा ग्राम स्थित एक दलित के साथ दो लोगों ने शर्मसार करने वाला कृत्य किया. युवकों ने दलित को 2 लाख रुपये दिलाने के नाम पर घर से बाहर ले गए और फिर रास्ते में उसके साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद उसे बंधक बना लिया और पेशाब पिलाई. फिलहाल मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने इस घटना को लेकर बयान भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि जिले में एक दलित व्यक्ति के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है. दो युवकों ने पहले दलित को मारा पीटा, वहीं इसके बाद पेशाब पिलाई और फिर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इसके अलावा दोनों ने दलित को जाति सूचक गालियां भी दी. मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही नरसिंहपुर जिले के आदिम जाति कल्याण थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कर लिया है. वहीं,पीड़ित मोहन अहिरवार ने बताया कि 30 जुलाई को गाडरवारा मंडी के पास आरोपियों ने प्रेमनारायण वर्मा से 2 लाख रुपए दिलाने की बात कहते हुए गालियां दी और जाती सूचक शब्दों से अपमानित किया. इसके बाद दोनों अपने गांव बारहा लेकर गए, जहां दोनों ने रास्ते में पेशाब भी पिलाई. इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों सिल्लू बुधौलिया और सूरज कचेरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति 3 (1) A सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है.   recent visitors 97

आज BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सभी शेयरों में तूफानी तेजी, बैंक निफ्टी 600 अंक चढ़ा

मुंबई पिछले दो दिनों की भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी जा रही है. मंगलवार को Sensex 944 चढ़कर 79,693.64 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी की बात करें तो 278 अंक चढ़कर 24,334.10 पर कारोबार कर रहा है. वहीं बैंक निफ्टी 600 अंक चढ़कर 50,660 लेवल पर कारोबार कर रहा था. अमेरिकी शेयर बाजार रातों-रात 3 प्रतिशत तक गिरकर बंद हुए. इससे पहले, सोमवार को Sensex 2,222.55 अंक या 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,759.40 पर बंद हुआ था. Nifty 662.10 अंक या 2.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,055.60 पर बंद हुआ. यह Nifty के 23 जुलाई के 24,074.20 के निचले स्तर से काफी कम है. इन शेयरों में शानदार तेजी BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सभी शेयरों में तूफानी तेजी देखी जा रही है. Tata Motors में सबसे ज्‍यादा 4 प्रतिशत की तेजी देखी जा रही है. इसके बाद, LT, Maruti Suzuki, Adani Port और टाटा स्‍टील के शेयर 2 फीसदी से ज्‍यादा तेजी पर है. इसके अलावा, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी उछाल है. GE Shipping के शेयर 5.37 प्रतिशत, पतंजलि फूड के शेयर 4 प्रतिशत से ज्‍यादा, गोदरेज प्रॉपर्टीज में 4.68 प्रतिशत, Zomato के शेयरों में 4.61 प्रतिशत चढ़कर 268 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं DLF के शेयर आज 4 प्रतिशत चढ़कर 841 पर कारोबार कर रहे हैं. 50 शेयरों में अपर सर्किट NSE के 2,160 शेयरों में से 1,921 स्‍टॉक उछाल पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 194 शेयर गिरावट पर हैं. 34 शेयरों में 52 सप्‍ताह की तेजी देखी जा रही है, जबकि 7 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा, 50 अपर सर्किट और 21 लोअर सर्किट पर कारोबार कर रहे हैं. IT सेक्‍टर में तेजी शेयर बाजार में आज आईटी सेक्‍टर में शानदार तेजी देखी जा रही है. यह 2 फीसदी से ज्‍यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है. वहीं रियल्‍टी सेक्‍टर में भी करीब 3 फीसदी की उछाल देखी जा रही है. इसके अलावा FMCG, Media, Metal और पीएसयू बैंक में भी 1 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोतरी हुई है. जापान से लेकर अमेरिका तक कैसा मार्केट? जापान (NIKKEI 225) और दक्षिण कोरिया (COSPI) के स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर 11 प्रतिशत तक की उछाल आई, जबकि पिछले सत्र में भारी गिरावट आई थी, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में अभी गिरावट जारी है. वहीं हांगकांग के शेयर बाजार में मामूली तेजी देखी गई है.   recent visitors 151

Mp में भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, डेमों के गेट खुले, बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर अगले एक सप्ताह थमा रहेगा। मानसून ट्रफ के प्रदेश से ऊपर निकलने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर होने से ऐसा होगा। एमपी में मानसून की एंट्री से अब तक 45 दिन हो गए, इस दौरान औसत 24.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 65% है। भोपाल, मंडला, सिवनी, नर्मदापुरम समेत 7 जिले ऐसे हैं, जहां पर 30 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। मंडला में सबसे ज्यादा 36.67 इंच बारिश हो चुकी है। आईएमडी भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के ऊपर है। ईस्ट-वेस्ट ट्रफ भी गुजर रही है। ट्रफ साउथ राजस्थान से नॉर्थ केरल तक जा रही है। इस वजह से भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। एक सप्ताह तक ऐसा ही दौर रहेगा। प्रदेश में औसत से 22 फीसदी हुई बारिश मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मध्य प्रदेश में 1 जून से 05 अगस्त 2024 की लंबी अवधि के औसत से 22 फीसदी अधिक बारिश हुई है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 19 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 26 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में 21 जून को मानसून ने प्रवेश किया था तब से लगातार बारिश हो रही है। शुरुआती दौर में पश्चिम क्षेत्र में कम बारिश डर की गई थी लेकिन पिछले दो सप्ताह से हो रही तेज बारिश ने कोटा पूरा कर लिया और औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश के भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, चंबल संभाग में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जबकि राजगढ़, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा के ओंकारेश्वर, खरगोन के महेश्वर, अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ में मध्यम बारिश जबकि भोपाल, सीहोर, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास में हल्की बारिश होने की संभावना है। इंदौर, धार के मांडू, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, रीवा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन के भीमबेटिका और सांची, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, सागर जिलों में भी मौसम के बदलने का अनुमान है। भोपाल में चार दिन में महीने की आधी बारिश हुई राजधानी भोपाल में सोमवार शाम को तेज बारिश हुई। इससे पहले सुबह हल्की फुहारें भी गिरती रही। इधर कलियासोत डैम के 13 में 11 गेट खुले हुए हैं। वहीं, भदभदा डैम के 2 में से एक गेट सुबह 8 बजे बंद कर दिया गया। यानी, एक गेट खुला रखा गया है। कोलार के दोनों गेट सोमवार सुबह बंद कर दिए गए। राजधानी भोपाल में 4 दिन में ही अगस्त के कोटे की आधी बारिश हो गई। इस महीने औसत 13 इंच पानी बरसता है, लेकिन इस बार 1 से 4 अगस्त के बीच 6.9 इंच बारिश हो गई है। इसे मिलाकर सीजन में 31 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है, जो 85% से ज्यादा है। वहीं, पिछले साल पूरे सीजन के मुकाबले इस बार ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछली बार पूरे सीजन 30.9 इंच बारिश ही हुई थी। recent visitors 103

जाने कब है हरियाली तीज? जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और उपाय

इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त, बुधवार को मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण शु्क्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सौभाग्य प्राप्ति के लिए तीज मनाते हैं. इसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला व्रत माना जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की आरोग्यता और सुखी जीवन के लिए निर्जल व्रत रखती हैं. वहीं कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की कामना के साथ इस व्रत को रखती हैं. इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया था. इस दिन वृक्ष, नदियों और जल के देवता वरुण की भी उपासना की जाती है. हरियाली तीज को छोटी तीज व श्रावण तीज के नाम भी जाना जाता है. हरियाली तीज शुभ मुहूर्त हरियाली तीज की तृतीया तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को रात 7 बजकर 52 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 7 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, इस बार हरियाली तीज 7 अगस्त को ही मनाई जाएगी. हरियाली तीज शुभ योग हरियाली तीज पर इस बार परिघ योग, शिव योग और रवि योग का निर्माण होने जा रहा है. इस दिन रवि योग रात 8 बजकर 30 मिनट से लेकर अगले दिन 8 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक है. वहीं, परिघ योग सुबह से लेकर 11 बजकर 42 मिनट तक है और शिव योग अगले दिन रहेगा. हरियाली तीज पूजन विधि हरियाली तीज के दिन उपवास रखना बहुत ही लाभकारी होता है. अगर व्रत ना रख पाएं तो केवल सात्विक आहार ग्रहण करें. इस दिन महिलाओं को श्रृंगार जरूर करना चाहिए, साथ ही मां पार्वती को श्रृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें. किसी सुहागिन स्त्री को श्रृंगार की सामग्री को उपहार में दें. इस दिन महिलाओं को काले, सफेद या भूरे कपड़े नहीं पहनने चाहिए. हरियाली तीज पर प्रदोष काल में ही पूजा करना सबसे उत्तम होता है. हरियाली तीज पूजन सामग्री केले के पत्ते, बेल पत्र, धतूरा, अंकव पेड़ के पत्ते, तुलसी, शमी के पत्ते, काले रंग की गीली मिट्टी, जनेऊ, धागा और नए वस्त्र. माता पार्वती जी के श्रृंगार के लिए चूडियां, महौर, खोल, सिंदूर, बिछुआ, मेहंदी, सुहाग पूड़ा, कुमकुम और कंघी. इसके अलावा पूजा में नारियल, कलश, अबीर, चंदन, तेल और घी, कपूर, दही, चीनी, शहद ,दूध और पंचामृत.   इन मंत्रों का करें जाप तीज के दिन विवाह संबंधी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस मंत्र का श्रद्धा पूर्वक 11 माला जाप करें. मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें और संपूर्ण श्रृंगार करके ही करें, शाम को मंत्र जाप करना सर्वोत्तम होगा. मंत्र है- 'हे गौरीशंकर अर्धांगी, यथा त्वां शंकर प्रिया तथा माम कुरु कल्याणी, कान्ताकांता सुदुर्लभाम'. हरियाली तीज उपाय अगर दांपत्य जीवन बैलेंस ना हो दांपत्य जीवन में सही तालमेल की कमी है तो हरियाली तीज के दिन निर्जला या फलाहार उपवास रखें. शाम के समय सम्पूर्ण श्रृंगार करके शिव मंदिर जाएं. शिवजी को इत्र और जल अर्पित करें. पार्वती जी को सिंदुर और चुनरी अर्पित करें. "ऊं गौरीशंकराय नमः" का 108 बार जाप करें. अर्पित की गई चुनरी में 11 रुपये बांधकर हमेशा अपने पास रखें. ये एक उपाय करने से आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाएगा. अगर पति-पत्नी में दूरियां आ गई हों तो क्या करें अगर पति-पत्नी के बीच दूरियां आ गई हों तो सुबह से निर्जला या जल पीकर उपवास रखें. प्रदोष काल में सम्पूर्ण श्रृंगार करें और शिव मंदिर जाएं. मंदिर में घी का एक चौमुखी दीपक जलाएं. शिव को चंदन और माता पार्वती को सिन्दूर और लाल चूड़ियां अर्पित करें. फिर "नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें. चूड़ियों को प्रसाद स्वरूप अपने साथ लाएं और हमेशा इन्हें पहने रहें. recent visitors 127