पांढुर्णा
छिंदवाड़ा के सौसर में सात डकैत जिनिंग संचालक राजेन्द्र सावल के घर धावा बोलकर 20 तोला सोना समेत ज्वेलरी ले गए। पांढुर्णा जिले सौसर के पॉश इलाके में तड़के सुबह 3.30 बजे व्यापारी के यहां डकैती हुई। वारदात सिविल लाइन पॉश कॉलोनी में होने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि घर पर राजेंद्र सांवल दंपती अकेले थे। तड़के 7 से 8 नकाबपोश रसोई की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। 20 तोला सोना समेत कीमती सामान ले गए। सौसर पुलिस घटना सुबह 5 बजे घटना स्थल पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सबसे पहले किचन के मकान में ग्रिल काट कर दाखिल हुए। उन्होंने अंदर से बंद दरवाजे को खोल लिया और सभी आरोपी किचन के माध्यम से बेडरूम में दाखिल हुए। बेडरूम के दरवाजा खुला हुआ था। इसके बाद उन्होंने सावल दंपती को उठाया और उसके बाद उनके मोबाइल फोन छीन लिए। उनसे लॉकर की चाबी मांगी और उसमें रखें जेवर और नकदी निकाल लिए। लुटेरों ने उन्हें धमकी दी कि यदि पुलिस को बताने की कोशिश करी तो जान से मार डालेंगे।
घर में थे सिर्फ पति-पत्नी
परिवार के राजेंद्र राठी के अनुसार उनके बेटा बहू नागपुर में रहते हैं। घटना के समय घर में सिर्फ पति-पत्नी ही मौजूद थे। ऐसे में आरोपी ने दोनों दंपती को बंधक बनाकर इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी तो उनके मोबाइल फोन लेकर भाग गए। राजेंद्र ने पड़ोसी की मदद से पुलिस को जानकारी दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची।
बिहार का चड्ढी-बनियान की गिरोह होने की आशंका
पुलिस के मुताबिक इस वारदात को बिहार के चड्ढी-बनियान गिरोह ने अंजाम दिया है। दरअसल आरोपी चड्ढी-बनियान पर थे और वे बिहारी भाषा में बात कर रहे थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वही गिरोह है, जिसने रेकी कर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र