नई दिल्ली
पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने मालदीव के लिए बड़ा दिल दिखाया है. इसके तहत इंडिया ने 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल को रोलओवर करके मालदीव को बड़ी वित्तीय सहायता की है.
गौर करें तो मालदीव सरकार के अनुरोध पर, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मालदीव के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सरकारी ट्रेजरी बिल को एक और वर्ष के लिए सब्सक्राइब किया है.
इस तरह से देखें तो मार्च 2019 से, भारत सरकार, एसबीआई द्वारा ऐसे कई ट्रेजरी बिलों की सदस्यता की सुविधा प्रदान कर रही है. इसके साथ ही उन्हें सालाना, ब्याज-मुक्त तरीके से मालदीव सरकार को रोलओवर कर रही है.
यह सब भारत की ओर से मालदीव को आपातकालीन वित्तीय सहायता के रूप में सरकार-से-सरकार व्यवस्था के तहत किया गया है. इसकी पुष्टि मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट के जरिए की है.
भारत ने 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल के माध्यम से मालदीव को वित्तीय सहायता प्रदान की. इसी को लेकर मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने ट्वीट किया, 'मैं 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के माध्यम से मालदीव को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और भारत सरकार के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. यह समय पर की गई सहायता मालदीव और भारत के बीच मित्रता के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाती है और आर्थिक लचीलेपन के लिए राजकोषीय सुधारों को लागू करने के लिए सरकार के चल रहे प्रयासों का समर्थन करेगी.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




