इंदौर
इंदौर के गौतमपुरा की रहने वाली श्रीमती सरिता रविन्द्र लंबे समय से किराये की मकान में रह रही थी। उनके पति अनाज की खरीद-बिक्री का काम किया करते हैं। वे घर पर ही रहकर सिलाई का काम करती हैं। उनके परिवार की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा मकान के किराये में चला जाता था। उन्होंने बचत की राशि से एक छोटा प्लाट खरीदा। आर्थिक तंगी की वजह से वे पक्का मकान नहीं बना सकी।
सरिता को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जानकारी मिली। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का क्रियान्वयन नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिये फॉर्म से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की। प्रयासों से उनका प्रकरण मंजूर हो गया। उन्हें ढ़ाई लाख रूपये की सहायता राशि 3 किश्तों में मंजूर हुई। आज उनका पक्के मकान का सपना साकार हो गया है। श्रीमती सरिता बताती हैं कि उन्हें किराये मकान के साथ मकान किराये में खर्च होने वाली राशि से भी मुक्ति मिली है। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अपने पक्के आवास की जानकारी उन्होंने अपने परिचितों को भी दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये वे केन्द्र और राज्य सरकार दोनों का दिल से धन्यवाद देती हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र