Tuesday, July 7, 2026 2:43 am

राशिफल शुक्रवार 1 नवंबर 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। अगर आप इंटरनेट और संचार सेवा से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है।  किसी विदेश कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। इस राशि के व्यापारियों को आज धन लाभ होगा। जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें। कानूनी मामलों में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे हैं विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। वृष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। नए कोर्स ज्वाइन के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस के सिलसिले में आज विदेश की यात्रा हो सकती है। सीनियर से आपको उपहार मिल सकता है। आज का दिन निवेश करने के लिए अच्छा है। अपने गुस्से पर काबू करें वरना बनते काम बिगड़ जाएंगे। आज गाय को देसी घी जरूर खिलाएं कार्य में मिलेगी सफलता। मिथुन राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपको लाभ होगा, इससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।  कॉलेज में लेक्चरर के लिए  कॉलआ सकता है। कॉमर्स के विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए फॉर्म भरेंगे। घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर ले। रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। गणेश जी का पूजा करें। वाहन धीमे चलाएं। कर्क राशि: आज आपका सेहत अच्छा रहेगा। कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज ना करें। आपके सोच हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। नए बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से डील मिलेगी। सिंह राशि: आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए घर में विवाह के लिए चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घर की जरूरी कामों में सहयोग कर सकते हैं जिससे परिवार के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। बच्चों के लिए शाम को जरूर समय निकले। प्रेम-प्रेमिका आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो सकती है जिसका फायदा आपको आने वाले समय में मिलेगा। कन्या राशि: आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। किसी काम को करने में आज आपको बड़ी परेशानी आएगी। धैर्य के साथ करने से कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी पेशा  लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। समाज में आपको सम्मान मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक से रिलेटेड सामान जरूर खरीदें शुभ रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज मेहमान का आगमन हो सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा है। तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। अगर आप करियर की नहीं शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ है। नकारात्मक विचारों को छोड़कर सकारात्मक विचार अपनाएंगे। घर में आज मनपसंद खाना खाने से आपका मन  सना प्रसन्न रहेगा।  किसी पुरानी मित्र से मुलाकात होगी, जिसके साथ पुरानी बात परचर्चा होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेमी से आज गिफ्ट मिल सकता है। वृश्चिक राशि: आज आपको लाभ होगा। व्यापार में आपको फायदा मिलने की योग बन  रहे हैं। रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है। आपका सेहत पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवन साथी के साथ लंच पर जा सकते हैं। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। कोर्ट कचहरी  मामले से दूर रहे। वकीलों को नए कैसे मिल सकते हैं। सभी के सबके पक्ष में रहेंगे। धनु राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। ऐसे लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी जो आपकी कमियो को बता देगी। साइंस लेकर पढ़ाई करें विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को  जॉब  के लिए कॉल आ सकता है। इस राशि के जो लोग जो वर्क फ्रॉम होम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी  के साथ गुस्से में बात ना करें  इससे में तनाव हो सकता है। मकर राशि: आज निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस की तरफ से  बिजनेस मीटिंग के लिए बाहर जा सकते हैं।  कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। सीनियर के साथ अच्छा व्यवहार करें।  इस राशि के प्रेमी प्रेमिका की शादी की चर्चा घर पर हो सकती है। लॉ की पढ़ाई करें विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। स्कूल के किसी प्रतियोगिता में आपको भाग लेने का अवसर मिलेगा। कुम्भ राशि: आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज जिस व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी उससे प्रेम पूर्वक व्यवहार करें, इससे आगे चलकर आपको फायदा होगा। ऑफिस में दिए गए जिम्मेदारी को धैर्य पूर्वक करें, जल्दी के चक्कर में गलती हो सकती है। इस राशि के जो लोग मोबाइल का व्यापार करते हैं आज उन्हें धन लाभ होगा। आलस्य  करने से बचे। आपके कार्य को देखते हुए नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। मीन राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दोस्त और काम के बीच संतुलन बनाकर रखें। आज नया बिजनेस शुरू करने का प्लान कर सकते हैं जीवनसाथी का इसमें पूरा सहयोग मिलेगा।  गुस्सा करने से बचे, इससे बनते काम बिगड़ जाएंगेबनते काम बिगड़ जाएंगे, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। recent visitors 91

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10वें हाथी की मौत, दिनभर जांच करती रही टीमें; जांच एजेंसियों ने डेरा जमाया

10 elephants arrived one by one in bandhavgarh Tiger Reserve उमरिया । बांधवगढ़ नेशनल पार्क में गुरुवार को दो और हाथियों ने दम तोड़ दिया। दोपहर में 9वें हाथी और शाम को दसवें हाथी की मौत हुई। मामले में एसटीएफ ने डॉग स्क्वॉड की मदद से 7 खेतों और 7 घरों की तलाशी ली है। उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मंगलवार को चार हाथियों की मौत हो गई। बुधवार को सुबह खबर आई कि तीन और हाथियों ने दम तोड़ दिया है, फिर बुधवार रात को एक गुरुवार को सुबह एक और शाम को एक और हाथी ने दम तोड़ दिया। इस तरह से मरने वाले हाथियों की संख्या कुल 10 हो चुकी है। कई स्तर पर जांच जारी, हाथियों के शवों का किया जा रहा परीक्षण हाथियों की मौत के बाद राज्य से लेकर केंद्र तक हड़कंप मचा हुआ है। हर कोई सकते में है कि आखिर अचानक इतने हाथियों की मौत कैसे हो गई। ऐसा क्या हुआ जिससे एक-एक करके दस हाथियों ने दम तोड़ दिया। मौत की जांच के लिए केंद्र और राज्य की वाइल्डलाइफ एजेंसी की टीम भी बुधवार को बांधवगढ़ पहुंची है। मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए हाथियों के शवों का परीक्षण किया जा रहा है। recent visitors 178

ईरान में घट रही जनसंख्या, सरकार चिंतित, परिवार बढ़ाने चला रही कई योजनाएं

ईरान में घट रही जनसंख्या, सरकार चिंतित, परिवार बढ़ाने चला रही कई योजनाएं 2051-52 तक ईरान की 32 फीसदी आबादी बुजुर्ग हो जाएगी तेहरान  ईरान एक प्रमुख इस्लामिक देश है, वर्तमान में जनसंख्या वृद्धि की गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। यहां की आबादी बढ़ने की बजाय स्थिर होने लगी है और इसके पीछे कई सामाजिक और आर्थिक कारण हैं। 1980 में एक दंपति के औसतन 5 से 6 बच्चे होते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा घटकर 1 से 2 रह गया है। इस स्थिति ने ईरानी सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वर्तमान में ईरान की कुल आबादी करीब 8.9 करोड़ है, जिसमें से 1 करोड़ बुजुर्ग लोग हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2051-52 तक ईरान की 32 फीसदी आबादी बुजुर्ग हो जाएगी। तेहरान के एक प्रोफेसर ने बताया कि वर्तमान में 31 से 39 साल की आयु के करीब 40 लाख युवा अविवाहित हैं, जो कुल आबादी का करीब पांच फीसदी हैं। इससे साफ होता है कि युवा वर्ग में शादी करने और परिवार बढ़ाने की इच्छाशक्ति में कमी आई है। इसके पीछे का मुख्य कारण आर्थिक समस्याएं हैं। ईरान में युवाओं ने मान लिया है कि अधिक बच्चे होने से जिम्मेदारियों और आर्थिक बोझ बढ़ता है। इस बीच सरकार ने 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से परिवार योजना को प्रोत्साहित किया था, जिसका असर साफ दिखता है। पहले, महिलाओं का फर्टिलिटी रेट 6.5 था, लेकिन अब यह घटकर 1.5 फीसदी पर आ गया है। यह स्थिति एक गंभीर समस्या बन रही है, क्योंकि जनसंख्या के संतुलन के लिए 2.1 की फर्टिलिटी रेट की जरुरत होती है। सरकार ने इस समस्या को देखते हुए कई उपाय किए हैं। दंपतियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बैंक लोन, प्लॉट और कार जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। हालांकि, इन प्रयासों के बावजूद जनसंख्या वृद्धि की दर में कमी आ रही है। पिछले कुछ सालों में, ईरान में जनसंख्या की वृद्धि की रफ्तार में उल्लेखनीय कमी आई है। 1980 में 4 करोड़ की आबादी अब 9.1 करोड़ हो गई है, लेकिन 2000 के बाद इस वृद्धि की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। ईरान के सामाजिक ताने-बाने और आर्थिक स्थिति को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो भविष्य में कार्यबल की कमी और आर्थिक विकास में बाधा आ सकती है।     recent visitors 147

गूगल दिसंबर तक AI सिस्टम को कर सकता है रिलीज, यूजर्स के वेब ब्राउजर को नियंत्रित कर सकता है

नई दिल्ली गूगल एक ऐसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम पर काम कर रहा है, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा क्रांतिकारी कदम साबित होगा। द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार, इस नई टेक्नोलॉजी का कोडनेम प्रोजेक्ट जार्विस है। यह यूजर्स के वेब ब्राउजर को नियंत्रित कर सकता है। इसके साथ ही यह सर्च और खरीदारी जैसे काम भी कर सकता है। बताया जा रहा है कि गूगल अपने अगले फ्लैगशिप जेमिनी लार्ज लैंग्वेज मॉडल (Gemini AI) के रिलीज के साथ ही जार्विस को रिलीज कर सकता है।   पूरे कंप्यूटर पर नहीं करेगा नियंत्रण इस नए टूल के बारे में गूगल की तरफ से बताया गया है कि यह पूरे पर्सनल कंप्यूटर पर नियंत्रण नहीं करेगा। यह सिर्फ ब्राउजर के भीतर कुछ काम एक एडिट करने पर फोकस करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल एजेंट अवधारणा को एक कदम आगे ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसमें सॉफ्टवेयर किसी व्यक्ति के कंप्यूटर या ब्राउजर से सीधे इंटरैक्ट करता है। माइक्रोसॉफ्ट भी चाहता है ओपनएआई बताते चलें कि इससे पहले यह भी खबर आई थी कि माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई (OpenAI) भी चाहता है कि उसके मॉडल "सीयूए" या कंप्यूटर का उपयोग करने वाले एजेंट की सहायता से वेब को इंडिपेंडेंट रूप से ब्राउज करके शोध करें। यह इसके निष्कर्षों के आधार पर एक्शन ले सकता है। यानी इसे ऐसे समझ सकते हैं कि गूगल का AI सिस्टम टारगेटेड होगा, जो कई तरह के कामों को अंजाम देने के लिए डिजाइन किया गया होगा। गौरतलब है कि एजेंटिक AI सिस्टम का इस्तेमाल कंप्यूटर पर स्पेसिफिक टास्क को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। यह ऑटोमैटिक वाहनों और रोबोटों को चलाने आदि के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ये कंप्यूटर विजन का इस्तेमाल करके बाहरी वातावरण का विश्लेषण कर सकते हैं। इसके साथ ही विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से बटन दबाने, कर्सर मूवमेंट करने जैसे काम भी कर सकते हैं। recent visitors 109

दिवाली पर जहां ठंड की शुरूआत, 3 नवंबर से बदल जाएगा मौसम, 10 राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली दिवाली पर जहां ठंड की शुरूआत हो जाती है वहीं दिल्ली-NCR में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर और कई क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी बीच, IMD ने 29 अक्टूबर से 3 नवंबर के लिए देशभर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर भारत में ठंड का असर, दक्षिण और मध्य भारत में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगेगा। वहीं, दक्षिण भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण-गोवा, लक्षद्वीप, लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR: ठंड के संकेत दिल्ली-NCR में दिवाली के बाद गुलाबी ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 नवंबर के बाद सुबह-शाम के तापमान में गिरावट होगी और ठंड के चलते लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ सकती है। 5 नवंबर तक दिल्ली का मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद ठंड बढ़ने लगेगी। तापमान और मौसम का हाल 29 अक्टूबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.87 °C दर्ज किया गया। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 23.05 °C और 34.47 °C रहने का अनुमान है। हवा में 33% नमी और 33 किलोमीटर प्रति घंटे की गति है। दिल्ली में सूर्योदय सुबह 6:31 बजे और सूर्यास्त शाम 5:38 बजे हुआ। कल, 30 अक्टूबर को राजधानी का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 27.16 °C और 35.5 °C रहने की संभावना है। आगामी ठंड: ला नीना का प्रभाव वैश्विक मौसम संगठन ने नवंबर से फरवरी तक उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना जताई है, जिसका कारण ला नीना के सक्रिय होने को माना जा रहा है। हालाँकि, इस पर IMD का आधिकारिक अपडेट अभी नहीं आया है। recent visitors 104

हर आदमी पर ₹84,30,591 कर्ज, चुकाते-चुकाते निकल जाएगा दम! किस देश का है ऐसा हाल

वाशिंगटन  दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका का कर्ज 35.83 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। देश के हर नागरिक पर 106,132 डॉलर यानी ₹84,30,591 कर्ज है। प्रति टैक्सपेयर यह कर्ज 271,888 डॉलर पहुंच गया है। पिछले साल अक्टूबर में अमेरिका का कर्ज 33.68 ट्रिलियन डॉलर था। दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी वाले देश अमेरिका का कर्ज पिछले 24 साल में छह गुना बढ़ गया है। साल 2000 में अमेरिका पर 5.7 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज था जो 2010 में 12.3 ट्रिलियन डॉलर और 2020 में 23.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा था। यूएस कांग्रेस के बजट दस्तावेजों के मुताबिक अगले दशक तक देश का कर्ज 54 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है। तीन महीने में ही इसमें एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का इजाफा हो चुका है। यह देश की जीडीपी का करीब 125% पहुंच है। पिछले तीन साल में ही देश का कर्ज 10 ट्रिलियन डॉलर से अधिक बढ़ा है। स्थिति यह हो गई है कि अमेरिका को रोजाना 1.8 अरब डॉलर ब्याज के भुगतान में खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकार को सालाना $1 ट्रिलियन से ज्यादा केवल ब्याज देना पड़ रहा है। यानी फेडरल टैक्स रेवेन्यू का 23% ब्याज चुकाने में जा रहा है। देश का कर्ज अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में देश का कर्ज एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है। सरकार की कमाई कम हो रही है और खर्च बढ़ गया है। जानकारों की मानें तो अमेरिका की इकॉनमी और नेशनल सिक्योरिटी के लिए अच्छी बात नहीं है। अगर कर्ज इसी तरह के बढ़ता गया तो अगले कुछ साल में अमेरिका का डेट-टु-जीडीपी रेश्यो 200% तक पहुंच सकता है। देश का कर्ज इकॉनमी से दोगुना पहुंच जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो कर्ज चुकाते-चुकाते ही अमेरिका का दम निकल जाएगा। इससे सरकार को रिसर्च एंड डेवलपमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा पर होने वाले कुल खर्च से ज्यादा पैसा ब्याज चुकाने में देना होगा। इससे सरकार को सोशल सिक्योरिटी पर खर्च में कटौती करनी पड़ सकती है। चिंता यह है कि अमेरिका का कर्ज ऐसे वक्त में बढ़ रहा है जब देश की इकॉनमी अच्छी स्थिति में है और बेरोजगारी कम है। अमूमन जब इकॉनमी कमजोर होती है तो सरकार खर्च बढ़ाती है ताकि ग्रोथ को हवा दी जा सके। recent visitors 205

इंदौर की श्रीमती सरिता-रविन्द्र को किराये के मकान से मिली मुक्ति

 इंदौर इंदौर के गौतमपुरा की रहने वाली श्रीमती सरिता रविन्द्र लंबे समय से किराये की मकान में रह रही थी। उनके पति अनाज की खरीद-बिक्री का काम किया करते हैं। वे घर पर ही रहकर सिलाई का काम करती हैं। उनके परिवार की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा मकान के किराये में चला जाता था। उन्होंने बचत की राशि से एक छोटा प्लाट खरीदा। आर्थिक तंगी की वजह से वे पक्का मकान नहीं बना सकी। सरिता को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की जानकारी मिली। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का क्रियान्वयन नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने योजना का लाभ लेने के लिये फॉर्म से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की। प्रयासों से उनका प्रकरण मंजूर हो गया। उन्हें ढ़ाई लाख रूपये की सहायता राशि 3 किश्तों में मंजूर हुई। आज उनका पक्के मकान का सपना साकार हो गया है। श्रीमती सरिता बताती हैं कि उन्हें किराये मकान के साथ मकान किराये में खर्च होने वाली राशि से भी मुक्ति मिली है। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। अपने पक्के आवास की जानकारी उन्होंने अपने परिचितों को भी दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये वे केन्द्र और राज्य सरकार दोनों का दिल से धन्यवाद देती हैं। recent visitors 92