रुद्रप्रयाग
उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा (विस) उप चुनाव में छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला बुधवार को सुबह आठ बजे से 90,875 मतदाता करेंगे। उप चुनाव के लिए सभी 173 पोलिंग पाटिर्यां अपने गंतव्यों तक पहुंच गई हैं। विस में 90875 मतदाता अपने मतदाधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं में 44919 पुरूष और 45956 महिलाएं हैं। महिला मतदाता किसी भी उम्मीदवार को जीताने या हराने की ताकत रखती हैं।
भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा मुख्य मुकाबला
विस में 1827 में युवा मतदाता हैं, जिसमें ज्यादातर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में सखी बूथ बनाया गया है। साथ ही अलग दिव्यांग बूथ भी बनाया गया है। इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद यह उप चुनाव हो रहा है। उप चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डा. आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय आरपी सिंह, त्रिभुवन चौहान और प्रदीन रोशन रुड़िया मैदान में हैं। सोमवार को उप चुनाव का प्रचार थमने के बाद मंगलवार को सभी प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस उप चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी थी।
उप चुनाव के लिए 166 पोलिंग पाटिर्यां रवाना
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टार प्रचारक के तौर पर अगस्त्यमुनि, चोपता, चंद्रनगर और गुप्तकाशी में चुनावी सभाएं की। वहीं, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल और सतपाल महाराज ने जगह-जगह जनसंपर्क किया। भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी पूरे चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे। वहीं, कांग्रेस के चुनाव की बागडोर पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संभाले रखी। इधर, मंगलवार को अगस्त्यमुनि खेल मैदान परिसर से केदारनाथ विस उप चुनाव के लिए 166 पोलिंग पाटिर्यां रवाना की गईं, जो दोपहर बाद तक अपने गंतव्यों तक पुहंच गईं। इससे पूर्व सोमवार को दूरस्थ सात पोलिंग पाटिर्यां रवाना की गईं थी। मतदान में 2949 सर्विस मतदाताओं के साथ ही 793 दिव्यांग मतदाता भी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सौरभ गहरवार ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। इधर, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस को दो जोन और 27 सेक्टर में बांटा गया है। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र