Saturday, July 4, 2026 5:30 am

रेत माफिया का तांडव : माइनिंग टीम पर हमला, अधिकारी को धक्का देकर ट्रैक्टर ले भागे

Sand mafia’s rampage: Attack on mining team, pushed the officer and ran away with the tractor

छतरपुर। अवैध रेत खनन रोकने गई माइनिंग विभाग की टीम पर मंगलवार शाम माफियाओं ने हमला कर दिया। पन्ना रोड पर पकड़ में आई रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के लिए दर्जनों लोग पहुंच गए और टीम को घेरकर अधिकारी पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, सैनिक को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकले।

जानकारी के अनुसार, माइनिंग टीम ने जब चालक से दस्तावेज मांगे तो वह कोई कागज नहीं दिखा सका। कार्रवाई के तहत ट्रैक्टर को जब्त कर सैनिक को थाने ले जाने के लिए भेजा गया। इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को जबरन छुड़ाकर फरार हो गए। बाद में बालू को बीच सड़क पर खाली कर दिया गया।
घटना के बाद देर रात सिविल लाइन थाने में उपेंद्र यादव, विमलेश यादव, गजराज यादव और तनु यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, हमला और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Loading spinner
Advertisement