MY SECRET NEWS

Monday, March 23, 2026 11:49 pm

A huge feast was organized at the famous Khedaapati Hanuman temple in Bhopal 

सुशील दामले (विशेष संवाददाता)

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो अभी भी जारी है। इस भंडारे का आयोजन शिव हरे परिवार द्वारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।  

सुबह से शुरू हुआ धार्मिक आयोजन  

आज सुबह से ही हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ भक्ति का माहौल बना हुआ है। सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया। मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा।  

श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

भंडारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और भक्ति भाव से सेवा में जुटे हैं। आयोजन के दौरान भोपाल की महापौर मालती राय विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने भी प्रसाद ग्रहण किया।  

इस आयोजन ने धार्मिक आस्था और सेवा भाव का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। मंदिर समिति और आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक एवं सेवा कार्य जारी रहेंगे।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0