Thursday, July 9, 2026 2:01 pm

बुधवार 12 फरवरी को बदल जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- आज मेष राशि वाले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पिता के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। वृषभ राशि- आज वृषभ राशि वालों को यात्रा से बचना चाहिए। धार्मिक अनुष्ठान में अतिशय से बचें। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। मन प्रसन्न तो रहेगा, लेकिन बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। कारोबार में बाधा आ सकती है। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मिथुन राशि- आज मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा सा जोखिम भरा है। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम है मन परेशान रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। कर्क राशि– कर्क राशि वालों को आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नजर रखनी चाहिए। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहने वाली है। ज्यादा गुस्से से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सिंह राशि-सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बच्चों के साथ पर नजर रखें। वाहन प्रयोग में सतर्कता बरतें। कन्या राशि- कन्या राशि के जातक आज दिन की शुरुआत हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबारी कार्यों में मुश्किलें आ सकती है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, आने वाले भविष्य के लिए बचत पर जोर दें। तुला राशि– तुला राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए समय को स्थिर रखें। हालांकि व्यावसायिक रूप से सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार का विस्तार होगा। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। अपनों का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। वृश्चिक राशि- आज भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं, लेकिन कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के लिए किसी दूसरी जगह पर जा सकते हैं। परिवार का साथ रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के कोई बड़ी बहस या बड़ी दिक्कत हो सकती है। धनु राशि– धनु राशि वालों का मन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कुछ जातकों के जीवन में नवप्रेम का आगमन होगा। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खान-पान को लेकर सतर्कता बरतें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें। सेहत को लेकर सचेत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। ऑफिस में किसी टास्क में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के जीवन में आज खुशियों का आगमन होगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कुछ जातकों को मनचाहा नौकरी में ट्रांसफर भी मिल सकती है। कुछ जातकों को विदेश से नौकरी के भी अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ में भी वृद्धि होगी। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। घरेलू सुख बाधित रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। घर में किसी उत्सव के लिए पैसों का योगदान भी करना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, किसी तरह की कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आएगी। recent visitors 57

लखनऊ से ब्याह कर मप्र आई बहू के जाति प्रमाण पत्र को सरकार ने नकारा, अब जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती देने का निर्णय

बुरहानपुर उत्तर प्रदेश के लखनऊ से ब्याह कर मप्र के शहडोल जिले में आई बहू के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अस्वीकार कर 21 माह बाद शिक्षिका के पद से हटाने का दिलचस्प मामला सामने आया है। पीड़ित आरती मौर्य ने मप्र सरकार के इस निर्णय को अब हाईकोर्ट जबलपुर में चुनौती देने का निर्णय लिया है। सरकार पर सवाल उठाया आरती ने सवाल उठाया है कि बेटियां चाहे किसी भी राज्य में जन्मी हो, विवाह के बाद पति का शहर और घर ही उनका घर हो जाता है। ऐसे में उनके जन्म स्थान से जारी जाति प्रमाण पत्र को अस्वीकार कर सेवा से हटाना अन्याय है। यदि सरकार इस तरह से निर्णय लेगी तो दूसरे राज्यों के लोग मध्य प्रदेश के युवाओं को अपनी शिक्षित बेटियां ही देना बंद कर देंगे। यह है पूरा मामला अधिवक्ता मनोज अग्रवाल ने बताया कि आरती मौर्य का जन्म व शिक्षा दीक्षा यूपी के लखनऊ में हुई थी। विवाह के बाद वे मप्र के शहडोल जिले में आ गईं और यहां सरकारी नौकरी के लिए प्रयास किए। बावजूद इसके शिक्षा विभाग ने उन्हें सेवा में नहीं लिया। अब वे अधिक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट जबलपुर में सरकार के इस निर्णय को चुनौती देंगी। recent visitors 60

निर्मला सीतारमण ने कहा- समावेशी विकास सुनिश्चित करना है बजट का लक्ष्य

नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2025-26 पर लोकसभा में हुई आम चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने पश्चिम एशिया से लेकर यूक्रेन तक जारी युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी अनिश्चितताओं के वातावरण में तैयार इस बजट में 'ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया' को 'विकसित भारत' बनाने की चुनौतियों को साधने की कोशिश की गई है। बजट का उद्देश्य समावेशी विकास के साथ ही अन्नदाता, गरीब, नारी और युवाओं पर फोकस करना था। निर्मला सीतारमण ने कहा, "यह बजट ऐसे समय में आया है जब काफी अनिश्चितताएं हैं और वैश्विक आर्थिक परिवेश में बदलाव ने इसे चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इसलिए यदि ऐसी चुनौतियां हैं, जिनके कारण बजट तैयार करना और भी अधिक अनिश्चितताओं वाला हो गया है, तो मुझे कम से कम सदन के समक्ष यह बात रखनी होगी कि ऐसे मुद्दे हैं जो वैश्विक चिंता का विषय हैं और जिनका हमारे बजट निर्माण पर भी प्रभाव पड़ता है।" सीतारमण ने कहा, "बजट राष्ट्रीय विकास आवश्यकताओं को राजकोषीय प्राथमिकताओं के साथ संतुलित करता है। सरकार पूंजीगत व्यय के लिए 99 प्रतिशत उधार का उपयोग कर रही है, जो सकल घरेलू उत्पाद का 4.3 प्रतिशत है।" वित्त मंत्री ने बजट के चार मुख्य लक्ष्य बताए जिनमें जीडीपी विकास में तेजी लाना, समावेशी विकास सुनिश्चित करना, निजी क्षेत्र के निवेश को एकीकृत करना और घरेलू निवेश को बढ़ावा देना शामिल है। सीतारमण ने आगे कहा कि बजट का फोकस गरीबों, युवाओं, अन्नदाता और महिलाओं पर है। इसका उद्देश्य कृषि, एमएसएमई और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं और सुधारों को सामने लाना है, जो विकास और ग्रामीण समृद्धि और लचीलेपन के साथ-साथ विकास के इंजन के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में वैश्विक संघर्ष जारी है, रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है, वैश्विक जीडीपी में स्थिरता और उभरते बाजारों में स्थिर मुद्रास्फीति सभी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में माहौल को खराब कर रहे हैं। हमारे पास आदर्श रूप से ऐसी स्थिति है जो मुक्त व्यापार को प्रोत्साहित करे, हम कोई प्रतिबंध नहीं देख रहे हैं, हम वैश्वीकरण के लिए बहुत दृढ़ता से वचनबद्ध हैं। recent visitors 48

पीएम मोदी ने एस्टोनियाई राष्ट्रपति से एआई समिट में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग पर की चर्चा

पेरिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस ने मंगलवार को पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। अपनी पहली बैठक में दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और एस्टोनिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध लोकतंत्र, स्वतंत्रता, बहुलवाद के मूल्यों के प्रति दोनों देशों की साझी प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, आईटी, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एस्टोनियाई सरकार और कंपनियों को 'डिजिटल इंडिया' जैसे कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। बयान में विस्तार से बताया गया, "दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय, वैश्विक मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।" प्रधानमंत्री मोदी और एस्टोनिया के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और लोगों के बीच रिश्तों पर संतोष व्यक्त किया। पीएमओ ने कहा, "इस संबंध में प्रधानमंत्री ने एस्टोनिया में योग की लोकप्रियता की सराहना की।" इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एआई एक्शन समिट' के दौरान अपने संबोधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत सी चीजों को बेहतर बना कर लाखों लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर सकता है। पेरिस के ग्रैंड पैलेस में आयोजित सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, "शासन का मतलब सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित करना भी है, खास तौर पर ग्लोबल साउथ में। एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत सी चीजों को बेहतर करके लाखों लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर सकता है।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'एआई एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद कर सकता है जिसमें विकास लक्ष्यों की यात्रा आसान और तेज हो जाए। ऐसा करने के लिए, हमें संसाधनों और प्रतिभाओं को एक साथ लाना होगा। हमें ओपन-सोर्स सिस्टम विकसित करना होगा जो विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाए। हमें पूर्वाग्रहों से मुक्त गुणवत्तापूर्ण डाटा सेट बनाना होगा…" प्रधानमंत्री मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। recent visitors 51

महिला और उसके दो बच्चे डंफर की चपेट आए, नजारा देख सहम उठे लोग, मचा हड़कंप

जौनपुर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से महिला और उसके बच्चे घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे में घायल महिला और उसके दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. बता दें कि पूरा मामला बरसठी थाना क्षेत्र के मियाचक बाजार का है. मंगलवार दोपहर को दवा लेने जा रही महिला और उसके दो बच्चे डंफर की चपेट में आ गए, जिससे तीनों घायल हो गए है. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. जहां महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. जबकि, दोनों बच्चों की हल्की चोट होने के कारण इलाज के बाद घर भेज दिया गया. पुलिस ने डम्फर को कब्जे में ले लिया है. इसे भी पढ़ें- ‘उत्तर प्रदेश सरकार के…,’बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी जरूरतों को लेकर सांसद डिंपल यादव का हमला, जानिए ऐसा क्या कहा? जानकारी के अनुसार, खुइरी गांव निवासी 38 वर्षीय चंदा पत्नी इंद्रमणि मौर्या अपनी बच्ची 6 वर्षीय विधि और 3 वर्षीय अभी के साथ मियाचक बाजार दवा लेने आई थी. बंधवा बाजार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद बाजार में भीड़ लग गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की. recent visitors 43

शिव नवरात्रि महोत्सव के दिन विशेष पूजा और भस्म आरती का आयोजन किया जाएगा, बदलेगा पूजा का समय

उज्जैन मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित श्री महाकाल मंदिर में शिवनवरात्रि की तैयारियां जोरों पर है। शिव नवरात्रि महोत्सव के दिन विशेष पूजा और भस्म आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भगवान महाकाल के सिर पर विशेष मुकुट भी पहनाया जाएगा। मंदिर परिसर में विशेष सफाई और रंग-रोगन का काम चल रहा है। कोटितीर्थ कुंड और रुद्रयंत्र की भी सफाई की जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर में शिवनवरात्रि का पर्व 17 फरवरी से शुरू होगा। नव दिवसीय यह पर्व महाकाल के आंगन में मनाया जाता है। इस दौरान बाबा महाकाल अपने भक्तों को अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देते हैं। परंपरा के मुताबिक, 17 फरवरी को सुबह नैवेद्य कक्ष में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन करने के बाद कोटितीर्थ कुंड के समीप श्री कोटेश्वर और रामेश्वर महादेव मंदिर में शिव पंचमी की पूजा के साथ शिवनवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दौरान भगवान महाकाल का नौ दिनों तक अलग-अलग स्वरूपों में श्रृंगार किया जाएगा।   महाकाल मंदिर में 17 फरवरी से शुरू हो रहे शिव नवरात्रि महोत्सव के दौरान पूजा का समय बदल दिया गया है। भोग आरती का समय सुबह 10:30 बजे से बदलकर दोपहर 1 बजे कर दिया गया है। संध्या पूजा भी शाम 5 बजे की जगह दोपहर 3 बजे से होगी। भोग आरती का समय अब दोपहर 1 बजे और संध्या आरती दोपहर 3 बजे निर्धारित किया गया है, जो नौ दिनों तक ऐसा ही रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन रातभर भगवान महाकाल की पूजा महानिशा काल में विभिन्न प्रकार से होगी। 27 फरवरी को सुबह 4 बजे भगवान महाकाल को सप्तधान मुखारविंद पहनाकर उनके सिर पर सवा मन फल और फूलों से बना मुकुट रखा जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से सेहरा उतारने के बाद वर्ष में एक बार दोपहर में भस्म आरती होगी। भस्म आरती के बाद भगवान को भोग लगाया जाएगा।   9 दिन इन स्वरूपों में होगा श्रृंगार     17 फरवरी को वस्त्रधारण श्रृंगार     18 फरवरी को दिव्य चंदन/वस्त्रधारण श्रृंगार     19 फरवरी को शेषनाग श्रृंगार     20 फरवरी को घटाघोप श्रृंगार     21 फरवरी को छबीना श्रृंगार     22 फरवरी को होलकर श्रृंगार     23 फरवरी को मनमहेश श्रृंगार     24 फरवरी को उमामहेश श्रृंगार     25 फरवरी को शिव तांडव श्रृंगार     26 फरवरी को महाशिवरात्रि महापर्व     27 फरवरी को सप्तधान/सेहरा श्रृंगार   recent visitors 54

भोपाल के प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन 

A huge feast was organized at the famous Khedaapati Hanuman temple in Bhopal  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो अभी भी जारी है। इस भंडारे का आयोजन शिव हरे परिवार द्वारा किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।   सुबह से शुरू हुआ धार्मिक आयोजन   आज सुबह से ही हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ भक्ति का माहौल बना हुआ है। सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया। मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज उठा।   श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद भंडारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और भक्ति भाव से सेवा में जुटे हैं। आयोजन के दौरान भोपाल की महापौर मालती राय विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने भी प्रसाद ग्रहण किया।   इस आयोजन ने धार्मिक आस्था और सेवा भाव का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। मंदिर समिति और आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के धार्मिक एवं सेवा कार्य जारी रहेंगे। recent visitors 264