MY SECRET NEWS

उदयपुर

जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र की बिछड़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार सुबह एक तेंदुआ झाड़ियों में फंस गया। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों से आ रही गुर्राने की आवाजें सुनीं, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा कि झाड़ियों में फंसा तेंदुआ बुरी तरह बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है।

कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन कर तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिछड़ी ग्राम पंचायत में एक पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों से सुबह गुर्राने की आवाजें आ रही थीं। जब कुछ ग्रामीण पास पहुंचे तो देखा कि एक तेंदुआ झाड़ियों में फंसा हुआ है। आशंका है कि शिकार की तलाश में तेंदुआ आबादी की तरफ आ गया होगा और झाड़ियों में फंस गया। बहरहाल वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए रेस्क्यू कर उसके उपचार की व्यवस्था की।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0