जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने 11 आतंकियों को टारगेट पर रखा है। इन 11 आतंकियों में से 9 स्थानीय (कश्मीर के) हैं और 2 विदेशी आतंकवादी हैं। रोपोर्ट के अनुसार इन आतंकियों में से 3 वही हैं जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शामिल थे। ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं।
सुरक्षा बलों ने बीते 48 घंटों में इस ऑपरेशन के दौरान 6 आतंकियों को मार गिराया है। यह ऑपरेशन अब भी जारी है और बाकी बचे आतंकियों की तलाश की जा रही है।
सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियां मिलकर इस मिशन को अंजाम दे रही हैं। इन 11 आतंकियों के नाम इस प्रकार है:
1. आदिल रहमान सोपोर का रहने वाला है ये लश्कर का कमांडर है।
2. अहसान अहमद शेख पुलवामा का रहने वाला है, लश्कर ए तैयबा से संबंधित है।
3. हाजिर नसीर पुलावामा का रहने वाला हैं लश्कर से तार जुड़े हैं।
4. आफिर अहमद खांडे शोपियां का रहने वाला है।
5. नसीर अहमद वादी शोपियां का रहने वाला, लश्कर का आदमी।
6. जुबैर अहमद बानी, अनंतनाग
7. हारूल राशिद गनई, अनंतनाग
8. जाकिर अहमद गनई कुलगाम का रहने वाला है, लश्कर से जुड़ा।
9. आदिल हुसैन थोकर पहलाम हमले में शामिल, लश्कर से संबंधित।
10. हासिम मूसा पहलगाम हमले में शामिल, पाकिस्तान का रहने वाला।
11. अली भाई उर्फ तल्हा भाई पहलगाम हमले में शामिल पाकिस्तान का रहने वाला है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र