सिरोही/जयपुर.
सप्त शक्ति कमांड जयपुर में दो दिवसीय फॉर्मेशन कमांडर सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने की। जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) जयपुर, राजस्थान के कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार, इस दो दिवसीय सम्मेलन में फोर्स मल्टीप्लायर्स, साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देना, सैनिकों को सशक्त बनाना, उभरते खतरों से निपटना और संगठनात्मक लक्ष्यों के समन्वय में कमांड के विकास के लिए नई रणनीतियों पर चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती है, इससे निपटना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। साइबर सुरक्षा के लिए अपनाई जा रही तकनीक और प्रक्रियाओं को तैयार करने के बारे में भी जानकारी दी गई। सम्मेलन में आर्मी कमांडर ने कहा कि वर्तमान दौर में सेना को ऑपरेशनल और तकनीकी रूप से अत्याधुनिक बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रौद्योगिकी के विकास और निरंतर आत्म-मूल्यांकन पर विशेष जोर दिया गया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र