MY SECRET NEWS

Monday, April 13, 2026 12:07 pm

 मेरठ
 मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में सोमवार देर रात एसपी सिटी की टीम ने छापा मारा। छापे में चलता हुआ कैसीनो पकड़ा। इस कैसीनो में दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स सौ से ज्यादा टेबल लगाकर कैसीनो चला रही थीं। पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ कॉइन बरामद हुए हैं। छापे में बीजेपी नेता नवीन अरोड़ा समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 6 युवतियां भी शामिल हैं। इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही इस मामले में पुलिस ने मालिक सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। नवीन अरोड़ा बीजेपी महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

मेरठ एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि होटल हारमनी इन में कैसीनो चलाया जा रहा है। इसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। सूचना देने वाले ने बताया कि होटल में ग्राहकों की एंट्री फीस भी एक लाख रुपये रखी गई है। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमे सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदारों को भी साथ लिया गया।
पुलिस टीम को मिला चलता हुआ कैसीनो

जैसे ही पुलिस टीम हारमनी इन होटल के फर्स्‍ट फ्लोर पर पहुंची तो वहां दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स कैसीनो चला रही थीं। कैसिनो में आने वाले की एक लाख रुपए एंट्री फीस रखी गई थी, इतना ही नहीं ऑनलाइन पार्टी बुक की जा रहीं थी। यहां अर्द्धनग्न अवस्था में मॉडल्स डांस करती देखी गईं। पुलिस ने मौके से छह युवतियों और 15 रसूखदार लोगों को हिरासत में लिया है।
छापे की सूचना फिर भी हो गई लीक

पुलिस के छापे सूचना लीक होने पर होटल में अंधेरा कर दिया गया था। अंधेरे का फायदा उठा 35 से ज्यादा लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। जो भाग नहीं पाए वो टेबल के नीचे छिप गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार हुए लोगों की पहचान कर रही है। स्थानीय नौचंदी थाने की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए इस छापे से दूर रखा गया था ।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0