मुंबई,
होली और रंगपंचमी का उत्साह इस समय अपने चरम पर है। देशभर में आम लोगों से लेकर राजनेता और सेलिब्रिटी तक सभी लोग उत्साह के साथ होली मनाएंगे। ऐसे ही बॉलीवुड में होली का विशेष महत्व है। कई सेलिब्रिटी अपने घरों पर ही होली मनाते हैं। हर साल कपूर परिवार की होली चर्चा का विषय रहती है। इस मौके पर रणबीर कपूर दादा राज कपूर को होली के त्यौहार की एक विशेष याद है। रणबीर ने खुलासा किया है कि होली के दौरान उन्हें डर क्यों लगता था।
रणबीर ने बताया, मेरे दादाजी होली पार्टियों का आयोजन बहुत शानदार तरीके से करते थे। मैं बहुत छोटा था, इसलिए अपने आस-पास होली के माहौल से डरता था। हर कोई अपने चेहरे पर काला या कोई दूसरा रंग पोत लेता था। कोई कही भी गिरा मिलता है। हर कोई काले-नीले-पीले रंगों में नहलाया जाता था। मैं इस पूरे माहौल को देखकर डर जाता था।
कपूर परिवार की होली पार्टी में न केवल अभिनेता बल्कि कैमरामैन, प्रोडक्शन स्टाफ और क्रू के सदस्य भी शामिल होते थे। सभी लोग एक साथ मिलकर होली मनाते थे। इसमें कोई भेदभाव नहीं था। इस पार्टी में अमिताभ बच्चन और नरगिस जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ कैमरे के पीछे काम करने वाले तकनीशियन भी शामिल होते थे। रणबीर ने कपूर परिवार में होली कैसे मनाई जाती थी, इसका खुलासा किया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र