अलवर.
भिवाड़ी में पुलिस की साइबर सेल अपनी ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) की जासूसी कर रही थी और तंत्र भी पुलिस का ही इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले का खुलासा होने पर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने साइबर सेल के इंचार्ज सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें सब इंस्पेक्टर श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल भीम, रोहिताश, सतीश, राहुल, दीपक शामिल हैं।
पता चला है कि साइबर सेल का इंचार्ज श्रवण जोशी ही एसपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवा रहा था। यह काम कब से हो रहा था, इसकी जानकारी तो फिलहाल नही मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि दस से अधिक बार एसपी की लोकेशन निकाली गई और लोकेशन लेने के लिए जिस नंबर का इस्तेमाल किया जाता था, उसकी चेटिंग को भी डिलीट कर दिया गया। यह लोकेशन केवल शनिवार और रविवार की ही निकाली जा रही थी। इसका उद्देश्य एसपी को बिना बताए छुट्टी करने का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस इस तर्क को खारिज कर रही है। बहरहाल पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है और इसकी जांच एससी-एसटी सेल के डीएसपी को दी गई है। प्रदेश के पुलिस महकमे में यह अपनी तरह का पहला मामला है और इसलिए सब चुप्पी साधे हुए हैं। एसपी की जासूसी का असली मकसद और इसमें शामिल अन्य चेहरों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। वैसे शक की सुई श्रवण जोशी पर ही टिकी है। इस मामले की सूचना मिलते ही आईजी अजय पाल लाम्बा भी कल शाम भिवाड़ी पहुंच गए हैं और उन्होंने जासूसी करने वालों को एसपी ऑफिस बुलाकर बात भी की है। आज वे अधिकारियों की बैठक भी लेंगे, जिसमें इस प्रकरण पर और चर्चा की जाएगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











