जयपुर.
जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में देर रात एक ज्वेलर्स के साथ लूट की घटना सामने आई है। पुलिस की करीब आधा दर्जन स्पेशल टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स रामकरण प्रजापत जब अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी सुनसान इलाके में बदमाशों ने उनकी कार को रोककर लाठी-डंडों से हमला किया और लूटपाट की।
हमलावर ज्वेलर्स से सोने-चांदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब एक किलो सोने के आभूषण और 30-35 किलो चांदी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने ए-श्रेणी की नाकाबंदी की, लेकिन अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वारदात के समय ज्वेलर्स का बेटा भी बाइक से पीछे-पीछे आ रहा था। हालांकि वह कुछ दूरी पर ही था और वारदात के बाद जब वह मौके पर पहुंचा, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश
डीसीपी साउथ दिगंत आनंद के अनुसार मुहाना थानाधिकारी मदन कड़वासरा के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है, जो घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। इसके अलावा, ऐसी घटनाओं में लिप्त गैंग के बदमाशों के मूवमेंट्स की भी जांच की जा रही है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र






