स्व. प्रभात झा ने अभिभावक की भांति स्नेह देकर अपनी भूमिका निभाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को ग्वालियर में स्व. प्रभात झा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने स्व. प्रभात झा को याद करते हुए कहा कि वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता की चिंता करते थे। स्व. झा ने सही मायने में अभिभावक की भांति स्नेह देकर अपनीकी भूमिका का निर्वहन किया। उनका सम्पूर्ण जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के समय से उनके श्रीझा के साथ आत्मीय संबंध रहे। उनके विचार हम सबका मार्गदर्शन करते रहेंगे। ग्वालियर में कैंसर अस्पताल परिसर स्थित शीतला सहाय सभागार में स्व. झा को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिये श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व.झा संकल्प के धनी थे और जो कहते थे, उसे करके दिखाते थे। अभाव में भी कैसे सफलतापूर्वक भूमिका निभाई जा सकती है इसकी झलकश्री प्रभात झा जी के व्यक्तित्व व कृतित्व में साफ दिखाई देती थी। उन्होंने न केवल प्रखर पत्रकारिता की बल्कि संकल्पबद्ध होकर संगठन का काम किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी जब भी श्री झा से मुलाकात हुई तोउन्हें कुछ न कुछ नया सीखने को मिला। सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा ने कहा कि स्व. झा के विचार प्रेरणादायी है। वे एक आदर्श राजनेता थे। छोटे से छोटे कार्यकर्ता से मिलना और उनकी चिंता करना उनके स्वभाव में शामिल था। सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा स्व. झा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये भेजे गए शोक संदेश का वाचन किया। सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा किश्री प्रभात झा से मिला मार्गदर्शन हम सभी को सदैव संबल प्रदान करता रहेगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. झा के पदचिन्हों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी एवं पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने विचार व्यक्त कर स्व. प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धाजंलि सभा में इन जनप्रतिनिधियों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किए श्रद्धांजलि सभा में नवीन एवं नवनीकरण ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, नगर निगम सभापति श्री मनोज सिंह तोमर, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर तथा श्री हितानंद शर्मा, श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्री लोकेन्द्र पारासर, जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण श्री कौशल शर्मा, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्रीमती सुमन शर्मा, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, श्री श्रीधर पडारकर, श्री शैलेन्द्र बरूआ, श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व विधायक श्री कमलापथ आर्य, श्री दीपक सचेती, श्री अरूण चतुर्वेदी, डॉ. बीआर श्रीवास्तव, अरूण जैन व श्री आशीष अग्रवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।   recent visitors 81

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तेजस में बैठकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बेंगलुरू पहुँचते ही हिन्दुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वदेशी तकनीक से निर्मित लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस में बैठकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। मुख्यमंत्री ने एचएएल द्वारा निर्मित कई विमान एवं हेलीकॉप्टर के निर्माण एवं कार्य पद्धति को समझा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एचएएल की देश में कई स्थानों पर यूनिट्स है। मध्यप्रदेश सरकार की मंशा है कि एचएलए द्वारा एयरोस्पेस एवं रक्षा में से किसी एक डेवलपमेंट विंग की प्रदेश में स्थापना हो। मध्यप्रदेश सरकार इसकी स्थापना के लिये भूमि सहित समस्त आधारभूत सुविधाएँ सिंगल विंडो से सारी कार्यवाही त्वरित गति से पूरी करवायेगा। यूनिट स्थापना के लिये एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की भी जायेगी, जिससे सम्पूर्ण प्रक्रिया आसानी से की जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एचएएल के इक्विपिंग एवं फाइनल असेंबली का अवलोकन किया। उन्होंने एलसीए एयरक्राफ्ट के मैन्युफैक्चरिंग सीक्वेंस को समझा। साथ ही स्ट्रक्चरल, असेंबली, कपलिंग इक्विपिंग एवं टेस्टिंग के चरणों को जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एयरक्राफ्ट को जानने की उत्सुकता और गौरव के पल को महसूस करने के लिये स्वयं तेजस एयरक्राफ्ट में बैठे और उसकी सुरक्षा तथा मारक क्षमता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ध्रुव हेलीकॉप्टर में बैठकर पायलट से हेलीकॉप्टर की खूबियों को जाना। उन्होंने एच.ए.एल. के अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वदेशी तकनीक से एयरक्राफ्ट एवं रक्षा उपकरण बनाने के लिये बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एचएएल द्वारा स्वदेशी तकनीक से निर्मित विमान और सुरक्षा उपकरणों से भारतीय नौसेना की क्षमता में वृद्धि हुई, जो प्रत्येक भारतीय के लिये गौरव का विषय है। साथ ही विजिटर बुक में एंट्री भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एच.ए.एल. के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सी.बी. कृष्ण अनंत तेजस लड़ाकू विमान की प्रतिकृति सम्मान स्वरूप भेंट की। एचएएल भारत सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र का विशिष्ट उपक्रम है। इस उपक्रम में एयरोनॉटिकल एवं रक्षा क्षेत्र में उपयोगी उत्पादों का निर्माण किया जाता है। यह स्वदेशी सैन्य तथा विमानों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करता है।   recent visitors 87