गलतियां करने से पड़ सकते हैं दिक्कत में, 15 अगस्त को पतंग उड़ाने वाले दें ख़ास ध्यान

नई दिल्ली. ये सिर्फ तारीख नहीं बल्कि भारतवासियों के लिए बेहद खास दिन है क्योंकि इस दिन 1947 में हम आजाद हुए थे। इस दिन को पूरा देश पूरे उत्साह के साथ मनाता है। देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं। यही नहीं लोग भी अपने घरों पर, दफ्तरों में, स्कूल-कॉलेज में, सोसायटी आदि में ध्वजारोहण करते हैं। इसके अलावा इस दिन बच्चों से लेकर बड़े लोग तक पतंग भी उड़ाते हैं और इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन जरा ठहरिए अगर आप भी 15 अगस्त के दिन पतंग उड़ाने वाले हैं तो पहले आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो ये आपको दिक्कत दे सकती हैं। :::::::::::::::::——————–न करें ये गलतियां———–::::::::::::::::::::::::: मांझे का ध्यान रखें जब हम पतंग उड़ाते हैं तो सोचते हैं कि हम सबकी पतंग काटे और कोई हमारी पतंग न काट पाए। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह के मांझे का इस्तेमाल करते हैं और कई लोग तो कांच वाला मांझा तक ले आते हैं। ऐसी गलती आप बिलकुल न करें। ऐसे मांझे के इस्तेमाल से पतंग उड़ाने वाले शख्स की उंगलियां कट सकती हैं। यही नहीं कई तरह की घटनाएं सामने आती हैं जिनमें सड़क पर जाने वाले लोगों के गर्दन पर भी इस मांझे की वजह से कट जाता है जिससे मौत तक हो सकती है। इसलिए कांच वाले मांझे का इस्तेमाल न करें। बच्चों के साथ रहें – 15 अगस्त के दिन अगर आप पतंग उड़ाते हैं तो अपने बच्चों का ध्यान रखें। दरअसल, बच्चे अकेले ही छतों पर पतंग उड़ाने चले जाते हैं। ऐसे में कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं जिनमें बच्चों के छतों से गिरने की बात सामने आती है। इसलिए घर के बड़े लोगों को बच्चों के साथ ही रहना चाहिए और उनका ध्यान रखना चाहिए। आप चाहें तो पतंग उड़ाने के लिए अपने बच्चों को छत की जगह किसी खुली जगह जैसे- पार्क आदि ले जा सकते हैं। पक्षियों का ध्यान रखें – पतंग उड़ाने के दौरान आपको पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आपके मांझे की वजह से कई पक्षियों की गर्दन, पैर आदि कट जाते हैं तो कई पक्षियों की मौत भी हो जाती है। इसलिए पतंग उड़ाते समय ये सुनिश्चित करें कि आपकी वजह से पक्षियों को परेशानी न हो। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 79

15 अगस्त के दिन छोटे और बड़े तालाब की हर वोट पर तिरंगा लहराया जाएगा, तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी.

भोपाल स्वतंत्रता दिवास यानी  15 अगस्त की शाम को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दोनों ताल छोटा और बड़ा तालाब राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे. छोटे और बड़े तालाब की हर वोट पर तिरंगा लहराया जाएगा. इसके साथ ही राजधानी भोपाल में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी. इस तिरंगा आयोजन को लेकर खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने बैठक आयोजित कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं.  भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में तिरंगा यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में मंत्री सारंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के खेल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी जिला खेल अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर 313 ब्लॉक में भी तिरंगा यात्रा निकले. इसमें खेल से जुड़े शासकीय और अशासकीय व्यक्ति, स्पोट्र्स क्लब, सोसायटी, खिलाड़ी, कोच, अकादमी सभी शामिल हो. मंत्री सारंग ने कहा कि 15 अगस्त की शाम को भोपाल के बड़े और छोटे तालाब में वॉटर स्पोर्टस खिलाड़ियों के माध्यम से हर वोट पर तिरंगा फहराकर देश प्रेम की भावना को जाग्रत किया जाएगा. उन्होंने इसमें सभी वॉटर स्पोर्टस के खिलाड़ियों को जोड़ने की बात कही. पुलिस बैंड भी होगा शामिल इस दौरान देशभक्ति का म्यूजिक/रीदम भी गूंजे. उन्होंने कहा कि ऐसा विहंगम दृश्य दिखे, जिससे सभी अभिभूत हों. मंत्री सारंग ने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी जिलों में पुलिस बैंड सबसे आगे चलें. उन्होंने ग्रामीण युवा समन्वयक, समाज सेवी संस्था,जनअभियान परिषद, एनसीसी, स्काउट गाईड, एनएसएस सभी के साथ तिरंगा यात्रा के लिये समन्वय स्थापित करने को कहा. मंत्री सांरग ने जिले के शहीद स्मारक जैसे स्थलों से यात्रा शुरू और समाप्त करने को कहा. उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों से यात्रा शुरू न करने की स्थिति में आधे घंटे पहले वहां आवश्यक रूप से पुष्पांजलि अर्पित करें. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 90