सड़क पर पड़े थे घायल, अस्पताल लेकर पहुंचे डीएम दीपक सोनी

भाटापारा भाटापारा में दो लोग सड़क हादसे घायल हो गए। दोनों सड़क किनारे तड़प रहे थे, आसपास लोगों की भीड़ जमा थी। इस बीच वहां से डीएम दीपक सोनी गुजरे। उन्होंने जब सड़क पर पड़े खून से लथपथ घायलों को तड़पते देखा, तो तुरंत अपनी गाड़ी से उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा देने से दोनों की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, भाटापारा बलौदा बाजार मार्ग पर अर्जुनी खमरिया के बीच बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में घायल होकर सड़क किनारे पड़े हुए थे। जिसे देखने ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लगी हुई थी। तभी भाटापारा की ओर से वापस बलौदाबाजार जा रहे कलेक्टर ने भीड़ देख कर अपनी गाड़ी रुकवा दी और घायलों को अपनी गाड़ी में बैठकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार करवाया। घायलों की पहचान रघु निषाद (37) निवासी अमलीडीह और रोहित कुमार ध्रुव (41) निवासी बोथाडीह के रूप में हुई है।   recent visitors 96

कोचिंग में बर्थडे मनाकर ब्रिज से कूद गई छात्रा रेलवे ट्रैक पर गिरी, हुई दर्दनाक मौत

 उज्जैन  उज्जैन में कोचिंग से जन्मदिन मनाकर घर जा रही 12वीं कक्षा की छात्रा ने जीरो पाइंट पुल से कूदकर खुदकुशी कर ली। छात्रा को पुल की रैलिंग पर चढ़ा देखकर ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उसे बचाने का प्रयास किया था। मगर तब तक छात्रा ने नीचे छलांग लगा दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। माधवनगर पुलिस ने बताया कि प्रिया पुत्री महेश बैरागी उम्र 17 वर्ष मूल रूप से ग्राम समरखेड़ी की रहने वाली है। मगर यहां अपने मामा के साथ चिमनगंज क्षेत्र में रहती थी। प्रिया 12वीं कक्षा की छात्रा थी और कानीपुरा स्थित शासकीय कन्या हायर सेकंडरी में पढ़ती थी। पुल से ट्रेन की पटरियों पर लगा दी छलांग गुरुवार को प्रिया तीन बत्ती क्षेत्र में कोचिंग गई थी। जहां उसने अपना जन्मदिन मनाया था। अपने साथी छात्र-छात्राओं को उसने चाकलेट भी बांटी थी। इसके बाद वह घर की ओर जा रही थी। जीरो पाइंट पुल पर उसने अपनी साइकिल खड़ी की और बैग रखकर वह पुल पर चढ़ गई और वहां से रेल पटरियों पर छलांग लगा दी थी। ड्राइवर ने उसे पुल की रैलिंग पर चढ़ा देखा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुल से ऑटो रिक्शा लेकर गुजर रहे ड्राइवर राजा ने छात्रा को पुल की रैलिंग पर चढ़ा हुआ देखा था। जिस पर उसने ऑटो से उतरकर उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक छात्रा कूद चुकी थी। लोग कह रहे सुसाइड नोट मिला, पुलिस कर रही इन्कार माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि घटना का पता चलते ही मामा मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। कुछ लोगों का कहना था कि छात्रा के पास सुसाइड नोट भी मिला है। मगर पुलिस का कहना है कि उन्हें फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। recent visitors 103

मथुरा में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, 3 युवा कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

मथुरा हरियाणा के गुरुग्राम में डीजे को लेकर हुए पुराने विवाद को लेकर कांवड़ियों के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में हुई मारपीट और पथराव में छह लोग घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि प्रेम नगर कॉलोनी की झुग्गियों में रहने वाले अरुण, विक्की, नितिन, विकास और सुमित को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं. कांवड़ियों के दो गुट भिड़े, आपस में मारपीट और पथराव न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को जब कांवड़ियों का एक समूह मंदिर में जल चढ़ाकर लौट रहा था तो दूसरे समूह के कांवरियों ने उन पर हमला कर दिया. इस हाथापाई में छह लोग घायल हो गए क्योंकि समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया. पुलिस ने बताया कि झड़प में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. सेक्टर 14 थाने में केस दर्ज झड़प की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया. उन्होंने बताया कि बाद में इस मामले में थाना सेक्टर 14 एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई.     recent visitors 108

गुरुग्राम में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं और मौत 6 छह बजे से सुबह 6 बजे के बीच

 गुरुग्राम दिल्ली से सटे एनसीआर के शहर गुरुग्राम में हर साल एक हजार सड़क हादसों में 400 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और राहगीरी फाउंडेशन ने मिलकर साल 2023 में हुई सड़क दुर्घटनाओं और मौत के कारण को जानने के लिए सर्वे किया। इसमें कई चौकानें वाले तथ्य सामने आए। साल 2023 की क्रैश रिपोर्ट के अनुसार जिले में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं और मौत 6 छह बजे से सुबह 6 बजे के बीच हो रही है। दुर्घटनाएं और हादसों को कम करने के लिए यह सर्वे किया गया था। ऐसे में आने वाले एक साल में मिलकर 20 फीसदी तक सड़क दुर्घटना और मौत को कम करने का लक्ष्य रखा गया है। क्रैश रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 में 1190 सड़क दुर्घटनाओं में 439 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 1020 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन दुर्घटनाओं में 62 फीसदी मौतें शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे के बीच में हुई थी। 58 फीसदी दुर्घटनाएं भी रात के समय में हुई थीं। विशेषज्ञों की मानें तो रात के चलने के लिए गुरुग्राम की सड़कें सुरक्षित नहीं हैं। गुरुग्राम में 20 घंटे में एक युवक की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो जाती है। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा तैयार किए गए आंकड़े में इसका खुलासा हुआ है। कई सड़कों पर तकनीकी खामियां : सड़क सुरक्षा एक्सपर्ट नवदीप सिंह ने बताया कि रात में चलने के लिए शहर की सड़कें सुरक्षित नहीं है। इन सड़कों पर रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के साथ-साथ खराब रोड इंजीनियरिंग, पर्याप्त साइनेज बोर्ड और रिफ्लेक्टर नहीं होना भी एक बड़ा कारण है। इसके अलावा दिल्ली-जयपुर हाईवे, कुंडली-मानेसर-पलवल सहित शहर की अंदरुनी सड़कों पर अवैध वाहनों की पार्किंग भी एक हादसों का बड़ा कारण माना गया है। इसके अलावा वाहन चालक रात में शॉर्ट-कट के चक्कर में गलत दिशा में वाहन चलाने से वह अपने साथ-साथ दूसरे की जान भी जोखिम में डालते है। पुलिस का जागरुकता अभियान भी बेअसर हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग परहोते हैं अधिक हादसे क्रैश रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में सड़कों के जाल का कुल 2.1 प्रतिशत हिस्सा राष्ट्रीय राजमार्ग का पड़ता है, लेकिन चिंता की बात है कि सिर्फ 2.1 प्रतिशत हिस्से में 45 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं और मौत होती है। जबकि 55 फीसदी मौतें और दुर्घटनाए शहर की अंदरुनी सड़कों में होती हैं। ऐसे में रात में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं के कई कारण हैं। इनमें सही से रिफ्लेक्टर नहीं होना, तेज रफ्तार, पर्याप्त रोशनी और अवैध पार्किंग के साथ-साथ खराब रोड इंजीनियरिंग एक बड़ा कारण है। इन पांच सड़कों पर रात में आवागमन खतरे भरा साल 2023 की क्रैश रिपोर्ट के सर्वे में सामने आया कि सप्ताह में सबसे ज्यादा हादसे बुधवार के दिन होते है। इसके अलावा रात में शहर की पांच सड़कें सबसे ज्यादा असुरक्षित होती है। जिनमें सबसे ज्यादा हादसे होने का डर रहता है। इनमें दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर बने एसपीआर क्लोवरलीफ, घाटा गांव चौक, गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड और फर्रुखनगर है। इन सड़कों पर रात में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं और मौतें रात के समय में होती है। चालान भी काटे जा रहे ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो हजार वाहन चालकों के चालान काटे जाते हैं। एक हजार चालान ट्रैफिक पुलिस के जोनल ऑफिसर काटते हैं, जबकि एक हजार से ज्यादा चालान रोजाना सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से काटे जाते है। राहगीरी फाउंडेशन की सारिका पांडा भट्ट ने कहा, ''हादसे और मौत के कारणों को जानने के लिए सर्वे कर क्रैश रिपोर्ट 2023 तैयार की गई है। उस रिपोर्ट के आधार पर ग्राफ को कम करने के लिए कमियों को ठीक किया जाएगा, ताकि सुबह घर से निकले लोग रात को घर जरूर परिवार के पास पहुंचे और होने वाले सड़क हादसों की संख्या में कमी भी आ सके।'' डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज, ''शहर की सड़कों पर रात में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही है, इसमें कई लोग जान गंवा रहे हैं। हादसे कम करने के लिए सभी विभागों के साथ मिलकर जल्द एक एक्शन प्लॉन तैयार किया जाएगा। इस पर सभी मिलकर काम करेंगे। इस साल में 20 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं और हादसों को कम करने का लक्ष्य रखा गया है।''   recent visitors 165

इटावा :लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार और बस की टक्कर, 6 की मौत; कई घायल

इटावा  उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के उसराहार इलाके में माइल स्टोन 129 पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस की कार से हुई जोरदार टक्कर में 6 लोगो की मौत हो गई जब की 45 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में सभी घायलो ने इटावा के जिला प्रशासन और डॉक्टर को निर्देशित किया है कि वह सभी घायलों का बेहतरी से इलाज करे। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने रविवार को बताया कि देर रात करीब एक बजे के आसपास हुए इस हादसे के बारे में जानकारी सामने आई है कि अमेठी से नईदिल्ली जा रही डबल डेकर बस दूसरी दिशा से आ रही बेकाबू कार से टकरा गई जिससे बस और कार में सवार 6 लोगो की मौत हो गई। डबल डेकर बस में सवार तीन लोगों की मौत हुई है जबकि कार में सवार तीन ही लोगों की मौत हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कर दिया गया है जहां डॉक्टरों की टीम सभी का उपचार करने में जुटी हुई है। हादसे की शिकार बस में करीब 80 लोग सवार थे। डबल डेकर बस की जी कर से टक्कर हुई है वह कार राजस्थान के बालाजी से दर्शन करके लौट रही थी। कार को कन्नौज के तालग्राम पर उतरना था लेकिन उससे पहले कार चालक के नीद आ जाने के कारण कार बेकाबू होकर दूसरी दिशा में रेलिंग तोड़ कर बस से जा टकराई। हादसे के बाद बस करीब 50 फीट गहरे खेत में जा गिरी । हादसे में कन्नौज के तालग्राम वासी 24 साल के प्रधुम,25 साल के मोनू और उसकी मां श्रीमती चंदा देवी की मौत हो गई है जब की डबल डेकर बस में सवार 50 साल के ओमप्रकाश निवासी भरसरीया खीरी, जिला लखीमपुर खीरी ओर दो अन्य लोगो की मौत हो गई। मरने वाले दो लोगों की फिलहाल पहचान नहीं हो पा रही है । दोनों की पहचान की कोशिश लगातार जारी बनी हुई है। मृतकों के शवो को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।   recent visitors 120

सवाई माधोपुर के पास एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत..मध्यप्रदेश के रहनेवाले थे सभी

जयपुर राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह 7 बजे एक कार ट्रक में घुस गई। हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई‌। 6 लोग घायल हो गए। हादसा सूरवाल थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरा गांव के पास हुआ। पीड़ित परिवार ऋषिकेश से अंतिम संस्कार से लौट रहा था। ट्रक में कार घुस गई औह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। हादसे का शिकार लोग कार में सवार होकर ऋषिकेश से वापस घर लौट रहे थे। तभी बनास नदी पुलिया पर ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मध्यप्रदेश के बताए जा रहे है। कार को एक किलोमीटर तक घसीट कर ले गया ट्रक चालक पुलिस के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार आगे चल रही थी। तभी पीछे से आ रहा ट्रक बेकाबू होकर कार में घुस गया। हादसे के बाद भी ट्रक चालक करीब एक किलोमीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक चालक की तलाश कर रही है। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों शव बुरी तरह चिपक गए। ऐसे में पुलिस को भी शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का मंजर देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए। हादसे की सूचना पर सूरवाल और बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सीओ सीटी हेमेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।   recent visitors 107

सिवनी मेंट्रक और कमांडर वाहन की भिड़ंत, 2 महिलाओं की मौत, कई घायल

सिवनी  मध्यप्रदेश सहित सिवनी जिले में भी लगातार हो रही बारिश दुर्घटना का कारण बन गई है। बारिश के चलते ट्रक और कमांडर कार की सीधी भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में घटनास्थल पर ही 2 महिलाओं की मौत और 14 घायल हो गई। जिनको बरघाट में इलाज चल रहा है। दरअसल, सिवनी बालाघाट रोड पर रिमझिम बारिश के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक और कमांडर के बीच सीधी भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल में जीरनबाई और केसरबाई की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि कमांडर में सवार अन्य 14 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। धान का रोपा लगाकर वापस आ रही थी महिलाएं जानकारी के मुताबिक कमांडर वाहन में सभी महिला मजदूर बैठी थी। जो खेत में धान का रोपा लगाकर लाटगांव से कमांडर में सवार होकर अपने घर वापस हो रही थी। इसी बीच बालाघाट सिवनी रोड पर बहरई गांव के पास बकरा नाला के समीप ट्रक के साथ कमांडर की जोरदार भिडंत हो गई। हाइवे पर लगा जाम भीषण सड़क हादसे के चलते सिवनी बालाघाट मार्ग पर जाम लग गया। भारी तादाद में लोगों की भीड़ और वाहनों की कतार लगी हुई थी। पुलिस द्वारा जाम की स्थिति खोलने का प्रयास शुरू किया गया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अलग किया गया। वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां महिलाओं की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मृतकों के शव मॉर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसे से सुरक्षा पर खड़े होते सवाल एमपी में बारिश में सड़क हादसे बढ़ते जा रहे है। इसके विपरीत सिवनी में हुए इस भीषण सड़क हादसे में नियम विरुद्ध संचालित होने वाले कमांडर वाहन के उपयोग पर सड़क सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े होते हैं। recent visitors 93