एल.वी. प्रसाद नेत्र अस्पताल के डॉ. निलय रेड्डी का एक्सिडेंट, चार मंजिला जितना ऊंचे फ्लाइओवर से नीचे गिरी कार

हैदराबाद हैदराबाद आउटर रिंग रोड (ओआरआर) में  सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में एलवी प्रसाद आई हॉस्पिटल में काम करने वाले एक डॉक्टर की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, 29 वर्षीय डॉ. निलय रेड्डी की मौत तब हुई जब उनकी कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और सड़क से नीचे गिर गई। वह इस प्रतिष्ठित मेडिकल फैसिलिटी में कॉर्निया और एंटीरियर सेगमेंट फेलो थे। हैदराबाद स्थित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलवी प्रसाद आई हॉस्पिटल का कर्मचारी जुबली हिल्स स्थित अपने घर से राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) जा रहा था, तभी यह सड़क दुर्घटना हुई। हालांकि, इस रिपोर्ट को लिखने के समय दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसकी कार बहुत तेज़ गति से चल रही थी। पुलिस ने यह भी पुष्टि की है कि पीड़ित शराब के नशे में नहीं था। रिपोर्ट में बताया कि दुर्घटना के समय डॉ. निलय रेड्डी की कार लगभग 140 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही थी। सड़क पर कार की अनुमत गति 120 किमी प्रति घंटा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुबह करीब 5:00 बजे उनकी सेडान कार ORR के एग्जिट 17 के पास सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। पीड़ित का शव दुर्घटनास्थल के पास झाड़ियों में मिला। राजेंद्रनगर पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कार को दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया है। कर्नाटक के उडुपी में एक असंबंधित घटनाक्रम में, सोमवार को पजेगुड्डे में राज्य राजमार्ग पर एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जब उनका दोपहिया वाहन कथित तौर पर एक मिनी ट्रक से टकरा गया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब परिवार सोमवार सुबह करकला से वेनूर जा रहा था।   recent visitors 106

नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिस सहित 3 लोगों की मौत

नीमच मध्यप्रदेश के नीमच जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। बाकी 7 अन्य लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शनिवार को सुबह-सुबह हुआ है। पुलिस सागरान के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ी भी खड़ी हुई थी। इस हादसे में दो पिकअप सवार और एक पुलिस ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं कई पुलिसकर्मी सहित सात लोग घायल हैं। ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर गश्त के दौरान पुलिस पिकअप को रोककर पूछताछ कर रही थी। तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत ही बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि पिकअप गाड़ी और थाना मोबाइल गाड़ी खड़ी थी। जिसमें पीछे से आए आयशर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस वजह से दोनों वाहन पलट गए। जिसमें पुलिस ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। recent visitors 89

करीब 9 वर्ष पहले पुलिस वाहन से हुई दुर्घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, अब कोर्ट दिया मुआबजे का आदेश

इंदौर करीब 9 वर्ष पहले पुलिस वाहन से हुई दुर्घटना के मामले में जिला न्यायालय ने 60 लाख 75 हजार रुपये मुआवजे के रूप में भुगतान करने के आदेश दिए हैं। हादसे में 9 वर्षीय एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा था। दुर्घटना में पुलिस वाहन के चालक की लापरवाही साबित हुई इस वजह से कोर्ट ने मामले में पुलिस वाहन का बीमा करने वाली कंपनी को भुगतान के लिए उत्तरदायी नहीं माना। हादसा 12 अक्टूबर 2015 को हुआ था। इंदौर निवासी उर्मिला परमार और उनके स्वजन कार से खेड़ीघाट से इंदौर लौट रहे थे। पालसूद फाटे के पास उनके वाहन को पुलिस विभाग के वाहन एमपी 03 5611 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 9 वर्षीय कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान चंदा नामक महिला की भी मौत हो गई। दोनों मृतकों के स्वजन और अन्य घायलों ने एडवोकेट एलएन पुरोहित और राजेश आसापुरे के माध्यम से जिला न्यायालय में मुआवजा के लिए प्रकरण प्रस्तुत किया। एडवोकेट पुरोहित और आसापुरे ने बताया कि कोर्ट ने कोर्ट ने इस मामले में कुल 60 लाख 75 हजार रुपये मुआवजे के रूप में अदा करने के आदेश दिए हैं। recent visitors 89

गाय को बचाने के चक्कर में आयशर और ट्रक की टककर दो लोगों की हुई मौत, चार घायल

शाजापुर शाजापुर  मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां एक तरफ रफ्तार का कहर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर बैठे मवेशी खुद के साथ साथ राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। इसकी ताजा बानगी शुक्रवार तड़के 4:30 बजे सूबे के शाजापुर जिले के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का क्रमांक 52 पर देखने को मिली। फोरलेन पर बैठी गाय को बचाने के चक्कर में दो आयशर और एक ट्रक आपस में टकरा गए। दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हुए हैं। इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क पर लगा जाम दुर्घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करने की कवायद की जा रही है। ट्रक में भरा सामान सड़क पर फैला बताया जा रहा है कि हाईवे पर गायों के आने से ट्रक ड्राइवर ने उन्हें बचाने के लिए ब्रेक लगाकर वाहन मोड़ने की कोशिश की। ट्रक तेज रफ्तार में होने की वजह से पलट गया। पलटे हुए ट्रक से बचने के लिए पीछे आ रहे दो ट्रकों ने भी ब्रेक लगाए और वो भी आपस में टकरा गए। recent visitors 97

बदनावर में बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, 20 घायल,अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

बदनावर पिटगारा तिराहे से कुछ दूर पेटलावद रोड पर तेज रफ्तार यात्री बस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को टक्कर मार दी। इससे ट्राॅली में सवार कई बच्चे घायल हो गए। बस का ड्राइवर भी गाड़ी में फंस गया था जिसे गैस कटर से बड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। उज्‍जैन से राजगढ़ जा रही थी बस एम यादव बस सर्विस की बस एमपी 13 जेड जी 7887 उज्जैन से राजगढ़ जा रही थी। तभी बस ने सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्राॅली एवं नीचे का हिस्सा अलग हो गया। ट्राॅली में सवार बच्चों को गंभीर चोट आई।  भंडारे में जा रहे थे यह चंदवाडिया गांव से फोरलेन किनारे बाबा रामदेव के भंडारे में शामिल होने के लिए आ रहे थे। ट्राॅली में रखी नुक्ती भी बिखर गई। बस में सवार यात्री भी घायल हुए। बाद में इन्हें उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल एवं सरदार पटेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इनमें कुछ बच्चों की हालत नाजुक बताई गई है।  दुर्घटना के बाद लगा सड़क पर जाम दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। टीआई दीपकसिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया तथा आवागमन सामान्य करवाया। इधर सूचना मिलने पर तहसीलदार सुरेश नागर भी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों व उनके स्वजनों से बातचीत की। करीब 20 घायलों में से तीन गंभीर मरीजों को उपचार के लिए अन्यत्र रैफर किया गया। recent visitors 89

भीषण सड़क हादसे में सिंगरौली के एक ही परिवार 3 लोगों की मौत

 सिंगरौली /अम्बिकापुर  कटनी-गुमला नेशनल हाईवे-43 में बमलाया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार ट्रक के सामने हिस्से में जा घुसी। जिसके बाद ट्रक चालक, कार को लगभग एक किलोमीटर दूर तक घसीटता ले गया। इसके बाद ट्रक चालक सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। इस हादसे में कार सवार एक महिला समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों मृतक सिंगरौली के निवासी थे। हरिनारायण पांडेय (58 वर्ष) एनटीपीसी सिंगरौली में कार्यरत थे। उनकी पत्नी पत्नी चंदा पांडेय (55 वर्ष) व पुत्र पीयूष पांडेय (25 वर्ष)। कार में सवार होकर सिंगरौली से सुंदरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान सीतापुर थाना इलाके में हादसे का शिकार हो गये। हादसे के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को ट्रक के अंदर से बाहर निकाला। घटनास्थल से तीनो का शव लाने के बाद पुलिस ने उसे हॉस्पिटल के मर्चुरी में रखवा दिया गया। घटना स्थल से कार समेत ट्रक को जब्त कर पुलिस थाने ले आई है। नेशनल हाईवे में बमलाया के पास हुई इस सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। इस घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक अम्बिकापुर की ओर से आ रही कार को सामने से ठोकर मार दिया। ठोकर की वजह से कार का सामने का हिस्सा ट्रक के अंदर जा घुसा। जिसके बाद चालक ट्रक समेत कार को घसीटते एक किमी दूर तक ले गया। ट्रक द्वारा कार को सड़क पर घसीटे जाने के निशान एक किमी दूर तक बन गए है। इस दौरान चालक ट्रक खड़ी कर देता तो शायद कार सवार तीन लोगों की जान बच सकती थी। जानकारी मिली है कि कार में सवार सभी एक ही परिवार के थे। मृतकों में माता-पिता और पुत्र शामिल है। घटना के समय कार में सवार तीनों लोग मां पिता और उनका बेटा मौके पर ही दम तोड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के सुरक्षा गुब्बारे खुलने के बावजूद कार चला रहे बेटे का सिर स्टेयरिंग से इतनी जोर से टकराया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सामने बैठे पिता का आधा शरीर पीछे वाली सीट तक धकेल दिया गया। जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीछे बैठी मां की भी सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस को शवों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा।   recent visitors 78

मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा दो ट्रक के बीच पिचला हुई कार, सवारी सुरक्षित

बड़वानी मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक चौंका देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार 2 ट्रकों के बीच फंसकर चकनाचूर हो गई, लेकिन हैरानी की बात ये है कि कार में सवार लोगों को मामूली चोटें ही आईं हैं जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. हालांकि हादसे के कारण कार सवार को कार काटकर बाहर निकाला गया. छेनी हथौड़े की मदद से कार सवार लोगों को निकाला बाहर जानकारी के मुताबिक, बड़वानी जिले में मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम खड़किया में आज सुबह 4 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया. एक कार दो ट्रकों के बीच फंसकर बुरी तरह से चकनाचूर हो गई. कार ट्रकों के बीच में इस तरह फंसी थी कि कर में सवार लोग भी कार के अंदर फंस गए. जिन्हें गैस कटर, छेनी हथौड़ों की सहायता से कार को तोड़कर और काट कर बाहर निकाला गया. लेकिन सबसे आश्चर्य वाली बात यह रही कि कर में सवार 4 में से तीन लोगों को मामूली चोट आई है. वहीं एक कार सवार घायल मामूली फेक्चर की संभावना जताई गई है. हालांकि किसी को भी जानलेवा चोट नहीं है. जबकि गाड़ी की हालत इतनी खराब थी कि स्थानीय लोगों ने किसी के बचने की उम्मीद नहीं की थी. जानकारी के अनुसार कार सवार चारों लोग सेंधवा जनपद पंचायत के उपयंत्री हैं. जिनका नाम शुभम मेहरावत, राहुल मलगैया, प्रशांत शर्मा और अरुण निरमोदे जो महाराष्ट्र के नासिक में स्थित त्रंबकेश्वर महादेव के दर्शन कर सेंधवा लौट रहे थे. इस दौरान नेशनल हाईवे पर एक ट्रक हाईवे किनारे के कीचड़ में फंस गया था. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक और ट्रेलर आपस में टकरा गए. कार की हालत देखकर किसी को विश्वास नहीं हुआ कि इसमें सवार कोई जीवित बचा होगा. इस हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया. recent visitors 62