खड़े ट्रक में घुसी कार, लेडी कॉन्स्टेबल और पति की मौत, क्रेन से निकाले गए शव, कार में पीछे बैठे बच्चे बुरी तरह हो गए घायल

रतलाम  शनिवार की अलसुबह शहर के पास हुईं सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। यह चारों कार से रतलाम आ रहें थे और इनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी, दुर्घटना में घायल महिला शहर के माणकचौक थाने पर पदस्थ थी। घटना सुबह शनिवार सुबह 4 फोरलेन स्थित ग्राम सिमलावदा के निकट झालरापाड़ा की है इस सड़क दुर्घटना में बोरझनी कानवन जिला धार के रहने वाले झन्ना (32) पति अरविन्द और अरविन्द (32) की मौत हो गई। बता दें कि मृतिका झन्ना शहर के माणकचौक थाने पर आरक्षक के रूप में पदस्थ थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों दम्पति अपने दोनों बच्चों श्रेयांस (4) और पीरल (7) के साथ धार से वापस रतलाम लौट रहें थे और यह हादसा हुआ। दुर्घटना में श्रेयांस और पीरल को मामूली चोट लगी।‌ घटना की जानकारी मिलते ही बिलपांक पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को रतलाम के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परिक्षण कर दम्पति को मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों बच्चों को मामूली चोट आने पर उनका भी मेडिकल और उपचार कराया मौके पर मृतक के रिश्तेदार पंहुच गए थे। फोरलेन रोड पर चल रहा था काम महिला कॉन्स्टेबल झन्ना गामड़ शहर के माणकचौक थाने में पदस्थ थीं। कार कॉन्स्टेबल के पति अरविंद ड्राइव कर रहे थे। जबकि वो आगे बैठी थीं। दोनों बच्चे पीछे की सीट पर थे। वे शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे सिमलावदा से आगे बदनावर की तरफ जा रहे थे। यहां फोरलेन पर काम चल रहा है। रात में ट्रक से निर्माण सामग्री उतारी जा रही थी। इसी दौरान कार पीछे से आकर ट्रक में जा घुसी। बदनावर से शादी से लौट रहे थे झन्ना गामड़ के पति प्राइवेट जॉब करते थे। मूलत: धार जिले के बदनावर के रहने वाले थे। परिवार में शादी होने के कारण वह बदनावर गए थे। महिला कॉन्स्टेबल शुक्रवार शाम तक माणकचौक थाने ड्यूटी पर थी। ड्यूटी के बाद वह अपने परिवार के साथ बदनावर गई थी। शादी से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। recent visitors 50

महू में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत व 10 घायल, ट्रैवलर में सवार थे कर्नाटक के यात्री

महू  मानपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 6  लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना लगते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि 2:30 बजे की है. दुर्घटनाग्रस्त हुई टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्री कर्नाटक के रहने वाले हैं, जो उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे. मानपुर भैरव घाट के पास की घटना मानपुर पुलिस के अनुसार मानपुर भैरव घाट में करीब ढाई बजे टेंपो ट्रैवलर आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी. इस घटना में ट्रैवलर में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं टक्कर से पहले ट्रैवलर वाहन ने पास से गुजर रहे दो बाइक सवारों को भी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई. इसके अलावा ट्रैवलर में बैठे 10 लोग जिनमें महिला पुरुष और बच्चे शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए. 6  में से 2 मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. ट्रैवलर के उड़े परखच्चे, मृतकों में दो एमपी से मानपुर थाने के एएसआई रवि ने बताया, '' ट्रैवलर और ट्रक के टक्कर से पहले ट्रैवलर ने बाइक को टक्कर मारी थी. इसमें मध्यप्रदेश के सेंधवा निवासी शुभम और धरमपुरी निवासी हिमांशु की मौत हो गई है. वहीं ट्रैवलर में सवार दो महिलाओं की मौत हुई है. उनकी भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.'' पुलिस के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर वाहन के परखच्चे उड़ गए. इसमें सवार सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले हैं. घायलों का उपचार इंदौर के एम वाय अस्पताल में किया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे में ये 15 घायल     सविता पत्नी तुकाराम, 40 साल     सुभाष रेन, 35 साल     शीतल रामचंद्र, 27 साल     तीरथ पिता रामचंद्र, 48 साल     श्रुति पति अमर, 32 साल     भाव सिंह, 36 साल     शिव सिंह पिता श्रीकांत, 31 साल     बबीता पति फकीरा, 56 साल     राजू, 63 साल     मालवा पति कृष्णा, 60 साल     सुनीता पति श्रीकांत, 50 साल     प्रशांत, 52 साल     शंकर, 60 साल     लता, 62 साल     बांगल वडियप्पा, 55 साल recent visitors 45

राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा, पुलिस ने युवती और उसके साथी हो हिरासत में लिया

रायपुर  छत्तीसगढ़ की राजधानी के VIP रोड पर आधी रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिसके तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।घायलों को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार सवार रशियन युवती ने हंगामा किया। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज घटना के अनुसार, तेज रफ्तार कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे, जो दोनों नशे में धुत थे। कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उन्हें मेकाहारा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ने युवती और उसके साथी हो हिरासत में लिया हादसे के बाद, रशियन युवती ने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे और कार में सवार युवक को हिरासत में लिया। दोनों नशे में होने के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवक और रशियन युवती के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। recent visitors 30

तीन लोग गंभीर घायल, छत्तीसगढ़-अंबिकापुर के चार लोगों की उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौत

अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा (45), उनके छोटे पुत्र व रामानुजंगज निवासी सोनू कादरी (37) के अलावा एक राहगीर तथा एक ट्रक और एक ट्रेलर चालक शामिल है। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें मृतक रवि मिश्रा की पत्नी व बड़ा पुत्र शामिल है। मूलरूप से अंबिकापुर के गंगापुर निवासी प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा, पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों तथा रामानुजंगज के सोनू कादरी के साथ वाराणसी की ओर जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना के रानीताली स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास सामने से डिवाइडर तोड़ कर गलत दिशा में घुसी ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक पैदल जा रहे राहगीर सहित एक दूसरे ट्रक का चालक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक अपनी वाहन खड़ी कर  सड़क के दूसरी ओर चाय पीने जा रहा था। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों के अलावा ट्रेलर चालक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों के शवों को दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। कार में सवार  तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को चोपन अस्पताल भेजा गया है। मृतक रवि मिश्रा लंबे समय तक रामानुजगंज थाने में पदस्थ थे दुर्घटना में उनके तथा पुत्र के मौत की खबर से रामानुजगंज सहित बलरामपुर पुलिस में शोक की लहर है। दुर्घटना की खबर मिलते ही अंबिकापुर और रामानुजगंज से स्वजन तथा परिचित दुद्धी के लिए रवाना हो चुके हैं। recent visitors 40

यूपी : सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार और ट्रक में टक्कर, 6 लोगों की मौत

सोनभद्र उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीषण हादसा हो गया। रविवार (2 फरवरी) की रात 'प्रयागराज महाकुंभ' जा रहा परिवार का एक्सीडेंट हो गया। तेज रफ्तार क्रेटा और ट्रेलर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छत्तीसगढ़ के दरोगा, उनकी मां, पत्नी और बेटे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। 2 गंभीर घायल हैं। टक्कर के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एक अन्य राहगीर की भी मौत हुई है। एक्सीडेंट वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली इलाके में हुआ। गंगा स्नान करने जा रहा था परिवार छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से दरोगा रवि प्रकाश मिश्रा अपनी मां उषा मिश्रा, पत्नी प्रियंका मिश्रा, बेटे दिव्यांशु मिश्रा, अथर्व मिश्रा और नौकरानी दुर्गा देवी के साथ प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान करने जा रहे थे। दरोगा की क्रेटा गाड़ी उनका ड्राइवर सने कादरी चला रहा था। रविवार रात 8 बजे वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर दौड़ रही कार की सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में रवि प्रकाश, उषा मिश्रा, प्रियंका, अथर्व और ड्राइवर की मौत हो गई। दिव्यांशु मिश्रा और दुर्गा देवी गंभीर घायल हैं। कार के दरवाजे काटकर निकाले शव दरोगा की कार को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चाय पीने उतरे एक ट्रक चालक को रौंदता हुआ एक मकान से टकरा गया। हादसे में चालक समेत एक अन्य राहगीर की भी मौत हुई है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। गैस कटर से कार के दरवाजे काटे। शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर है। घायलों को हायर सेंटर में रेफर किया है हादसे की सूचना मिलते ही एसपी और डीएम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसे कारणों की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि हाथीनाला थाना क्षेत्र में रात 8 बजे सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर डिवाइडर को क्रॉस करके दूसरी लाइन में आ गया। इस बीच छत्तीसगढ़ नंबर की क्रेटा कार से उसकी टक्कर हो गई। साथ ही एक ड्राइवर की ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हुई है। 3 गंभीर घायल हैं। घायलों को हायर सेंटर में रेफर कर दिया है। परिवार वालों से संपर्क किया है। recent visitors 44

हादसा : महिदपुर में सुबह तेज रफ्तार पिकअप पलटी, तीन मजदूरों की हुई मौत, सभी रतलाम जा रहे थे

उज्जैन उज्जैन में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 14 घायल हैं, इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज महिदपुर में चल रहा है। हादसा महिदपुर तहसील के डेलची गांव में सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। पिकअप मजदूरों को लेकर रतलाम जा रही थी। स्पीड तेज होने के चलते पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ऊतरकर पलट गई। मजदूर नीचे दब गए।मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पिकअप के नीचे दबने से कंचन बाई (45), जसोदा बाई (35) और बाला राम (15) की मौत हो गई। माया बाई, रेखा बाई, पायल बाई, रम्भा बाई को गंभीर हालत में उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंजू बाई, हेमा बाई, साजन बाई, लक्ष्मी बाई, डाली बाई, रेखा बाई, ललिता बाई, रम्भा बाई, कमला बाई, उमराव बाई, सुगन बाई और रुक्मा बाई को महिदपुर के अस्पताल हैं। सभी महिलाएं मजदूर थीं और सुबह के समय खेतों में मटर तोड़ने के लिए अन्य गांवों में जा रही थीं। recent visitors 64

बड़गांव बायपास पर भिड़े दो ट्रक, दो-तीन लोगों की मौत की, क्लीनर गंभीर घायल

कटनी  कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में लाटपहाडी के पास दो ट्रकों की टक्कर हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों ट्रक के ड्राइवरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों के सहायक की हालत गंभीर। मौके पर पहुंची रीठी पुलिस ने ट्रकों में फंसे शव व घायलों को मशक्कत के बाद निकाला। इसके बाद घायलों को रीठी अस्पताल भेजा गया है। रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि लाटपहाड़ी गांव के पास कटनी दमोह मार्ग पर सुबह ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 6893 व ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 8962 की सीधी भिड़ंत हो गई। आपस में फंस गए ट्रक एक ट्रक में गेहूं लोड था, जबकि दूसरे में चावल लोड था। ट्रकों की रफ्तार ज्यादा होने के कारण जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों ट्रक एक दूसरे से फंस गए। घटना की जानकारी लगते ही रीठी थाना व सलैया चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। आपस में टकराए दोनों ट्रकों को अलग करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रकों के अंदर फंसे शवों और घायलों को निकालने के लिए पुलिस को दो जेसीबी मशीन, एक हाइड्रा मशीन, कटर मशीन व क्रेन मशीन मंगवानी पड़ी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर ही दोनों ट्रकों के ड्राइवरों की मौत हो चुकी थी, जबकि दोनों क्लीनर में से एक की हालत बेहद नाजुक है। दोनों घायल क्लीनरों को इलाज के लिए रीठी अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों व घायलों के नाम पता नही चल सके हैं। recent visitors 91