शिफ्टिंग के दौरान गिरा हाईटेंशन बिजली टावर, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

सीधी मध्य प्रदेश के सीधी sidhi जिले से बड़ी खबर है जहां पर बिजली टावर के गिरने से घटनास्थल पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । तो वहीं एक को की मौत रीवा शासकीय अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई। हालांकि घटना की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन को लगा जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा है और राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। पूरा मामला सीधी sidhi जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत पटेहरा गांव की है जहां पर बिजली के टावर को शिफ्ट करते समय यह पूरा घटना घटित हो गया । आपको बता दे की रेलवे शिफ्टिंग के लिए यह कार्य किया जा रहा था। कार्य में लापरवाही हुई होगी और जिसके कारण पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । हालांकि घटनास्थल पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया है तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज भी अस्पताल में भर्ती कराकर कराया जा रहा है। लिहाजा sidhi जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है और पूरे घटना की जांच करने की बात कह रहा है। recent visitors 55

खरगोन में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 27 घायल

 खरगोन खरगोन जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के जामगेट पर बुधवार को रात 8 बजे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इसमें 27 लोग घायल हुए हैं। मामले में एसपी धर्मराज मीना मौके पर पहुंचे। घायलों को मंडलेश्वर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार मजदूर प्याज लगाकर महू के बडगौंदा थाने के नहारखेडा गांव से अपने घर मण्डलेश्वर थाने के भुदरी और रामदड गांव लौट रहे थे। वाहन का ब्रेक फेल होने से वह पलट गया। पेट्रोलिंग कर लौट रहे एसपी धर्मराज मीना मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एम्बुलेंस, प्राइवेट वाहनों और खुद के वाहन से एसपी ने मंडलेश्वर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायल खतरे बाहर हैं और इनका उपचार किया जा रहा है। इधर… आए दिन ट्रैफिक जाम की वजह से इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हो रहे विवाद इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ते जा रहा है। इसमें अब घटनाओं के साथ ही लोगों के बीच विवाद भी होने लगे है। इसी तरह का मामला मंगलवार दोपहर को इंदौर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के सामने देखने को मिला। ग्राम सेल्दा की और से आ रहे चार पहिया वाहन चालक और दो अज्ञात व्यक्ति का विवाद हो गया। इसमें अज्ञात व्यक्ति ने सेल्दा निवासी जियाराम पटेल के साथ मारपीट करके घायल कर दिया। विवाद देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए। आरोपित मौके से हुआ फरार जियाराम को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार जारी है। वहीं आरोपित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम सेल्दा निवासी सुरेंद्र पटेल अपने साथी जियाराम पटेल के साथ कार से बड़वाह की और आ रहा था। ट्रैफिक के कारण कार धीरे-धीरे चल रही थी। बोला रांग साइड चल रहे हो तभी संतोषी माता मंदिर के समीप अचानक दो अज्ञात व्यक्ति आए और कहने लगे की रांग साइड चल रहे हो और ड्राइवर साइड के ग्लास पर घुसा मार कर तोड़ दिया। उससे बात करने के लिए कार में बेठे जियाराम पटेल बाहन निकले थे। अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट करके घायल कर दिया। इसके बाद विवाद देख मौके पर भाग गया। प्रत्येक्षदर्शियो ने बताया कि युवक विवाद करने के बाद कार के सामने लेट गया था, कह रहा था। मुझे टक्कर मार दी। लोगों ने उसे उठाया तो वह भीड़ देख कर भाग गया। घायल जियराम पटेल ने पुलिस थाने पहुंच कर प्रकरण दर्ज करवाया है। recent visitors 61

कर्नाटक में भयानक हादसा,एक झटके में काल के गाल में समा गये 6 लोग

 बेंगलुरु बेंगलुरु के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक सीईओ के परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. एक भारी कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी लग्जरी वोल्वो कार पर पलट गया. कार में सवार सभी 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसा बेंगलुरु के नेलमंगला में हुआ. हादसे में मृत परिवार के लोग अपनी लग्जरी कार से विजयपुरा जा रहे थे. इस हादसे में परिवार के 2 बच्चे भी मारे गए हैं. बेंगलुरु में हुए इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आ गया है. फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक ट्रक की कहीं जोरदार टक्कर होती है और फिर इसके बाद वह एक कार पर पलट जाता है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर का कहना है कि ट्रक के आगे एक कार थी. टक्कर से बचने के लिए उसने स्टीयरिंग व्हील को सड़क के डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया, जिसके कारण दुर्घटना हुई. हादसे में ट्रक ड्राइवर भी हुआ घायल पुलिस के मुताबिक डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्राइवर झारखंड का रहने वाला है, जिसका नाम आरिफ है. हादसे में वह भी घायल हुआ है. दो कार बचाने के चक्कर में हुआ हादसा! ट्रक ड्राइवर आरिफ का दावा है कि वह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा ट्रक चला रहा था. तभी उसके आगे चल रही कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए. उन्हें बचाने के चक्कर में ही उससे ट्रक का नियंत्रण हट गया. उसने बताया,'कार को बचाने के लिए मैंने स्टीयरिंग व्हील को सड़क के डिवाइडर की तरफ मोड़ दिया. लेकिन फिर मैंने एक और कार देखी और स्टीयरिंग को फिर से बाईं ओर मोड़ दिया. इस वजह से स्टील से भरा कंटेनर गिर गया.' नहीं थी कार कुचले जाने की जानकारी पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को इस बात का पता नहीं था कि एक लग्जरी कार उसके ट्रक के नीचे कुचल गई है और इस हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है. भयानक सड़क हादसे में गई जान येगापागोल और अन्य लोग अपनी नई वोल्वो एक्ससी90 एसयूवी में महाराष्ट्र के अपने गृहनगर सांगली जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे हाईवे के बेंगलुरु-तुमकुरु खंड पर टिप्पागोंडानहल्ली के पास यह भयानक दुर्घटना हुई। सड़क सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल लोगों ने इतनी महंगी कार को होने के बावजूद सड़क सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर द स्किन डॉक्टर ने लिखा, 'दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में से एक के रूप में प्रसिद्ध वोल्वो XC90 ने 2002 में लॉन्च होने के बाद से यूके में शून्य फैटल एक्सिडेंट दर्ज किए हैं। कल्पना कीजिए कि आप इस कार में इसकी बेजोड़ सुरक्षा के लिए निवेश करते हैं, लेकिन आपको दुखद अंत का सामना करना पड़ता है क्योंकि विपरीत लेन में एक कार अचानक धीमी हो जाती है, जिससे उसके पीछे एक कंटेनर ट्रक नियंत्रण खो देता है, डिवाइडर को पार कर जाता है, और आपको, आपके पति/पत्नी, तीन बच्चों और एक रिश्तेदार को कुचल देता है। वोल्वो की कोई गलती नहीं है, क्योंकि कोई भी कार इतने भारी वजन के नीचे कुचल जाती। बस भाग्य का एक दुर्भाग्यपूर्ण मोड़। दुखद है कि मौत आपको सबसे अप्रत्याशित तरीकों से कैसे पा सकती है, भले ही आपने सुरक्षित रहने के लिए सब कुछ किया हो।' जमकर बरसे यूजर्स दुखद मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, 'आप सुरक्षित कारें बना सकते हैं, लेकिन भारत सबसे असुरक्षित सड़कें बनाएगा, कुछ सौ रुपये में ड्राइविंग लाइसेंस वितरित करेगा, और राजमार्गों पर अराजकता का शासन करेगा। हर घंटे 19 लोग लापरवाह ड्राइविंग, गड्ढों और एक ऐसी व्यवस्था के कारण मरते हैं जो राजनेताओं के वादों से भी ज़्यादा भ्रष्ट है। भारतीय सड़कें सचमुच भारत के भविष्य को मार रही हैं।' 'सुरक्षित कार खरीद सकते हैं लेकिन सुरक्षित सड़क नहीं' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप एक वोल्वो XC90 खरीदते हैं, यह सोचकर कि यह अमरता के लिए आपकी स्वर्णिम टिकट है। फिर किस्मत आपके चेहरे पर हंसती है और एक बदमाश कंटेनर ट्रक "डक द बॉल" का अंतिम खेल खेलता है। बाजार में सबसे सुरक्षित कार खरीद सकते हैं लेकिन रोड सेफ्टी नहीं। आप सबसे मंहगी और अच्छी लाइफ जैकेट खरीद सकते हैं लेकिन स्वीमिंग पूल ही खराब हो तो आप मौत से कैसे बच सकते हैं?' सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने वाले एक्स हैंडल ड्राइवस्मार्ट ने दुर्घटना स्थल से तस्वीर पोस्ट की। इसमें लिखा, 'यह तस्वीर एक अनुस्मारक है कि सड़क पर अकेले महंगी सुरक्षित कार से सुरक्षा नहीं मिलती। सुरक्षित सड़कें + सुरक्षित चालक + सुरक्षित कार ये तीनों सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। सुरक्षा मानकों के सभी ट्रायल में पास इस वॉल्वो में बैठे सभी यात्रियों की जान चली गई।' recent visitors 56

आगर मालवा में बस हादसा, दिल्ली से इंदौर जा रही बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल, 1 बच्ची की मौत

राजगढ़ आगर मालवा ज़िले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। इसमें 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। दिल्ली से इंदौर जा रही एक बस सुबह लगभग 7 बजे सुसनेर के पास पलट गई। हादसा उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552G पर किटखेड़ी मोड़ के पास हुआ। हादसे के बाद बस में फंसी बच्ची को जेसीबी की मदद से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायलों को तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ को गंभीर चोटों के कारण ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कलेक्टर, एसपी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायज़ा लिया। कैसे हुआ हादसा हादसा सुबह करीब 7 बजे सुसनेर के पास किटखेड़ी मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक़्त बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए आगे आकर घायलों को बस से बाहर निकाला। एक 6 साल की बच्ची बस के नीचे दब गई थी। जेसीबी मशीन की मदद से बस को हटाकर बच्ची को निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे आला अधिकारी हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। सभी घायलों को फौरन सुसनेर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों का इलाज शुरू किया। करीब 8-9 लोगों को गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। SDOP देवनारायण यादव समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। हादसे की ख़बर मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और बाद में अस्पताल जाकर घायलों से मिले और उनका हाल-चाल पूछा। मीडिया से बोले एसपी एसपी विनोद कुमार सिंह ने मीडिया को बताया, 'दिल्ली से इंदौर जा रही बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को फ्रैक्चर और गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है।' हादसे की जांच कर रही पुलिस पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि बस तेज़ रफ़्तार और चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, पुलिस अभी भी मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रशासन ने घायलों और मृतक बच्ची के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। recent visitors 179

लखनऊ में हिमाचल प्रदेश के गवर्नर के काफिले की गाड़ियां भिड़ीं, 3 घायल, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सेफ

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यह हादसा शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास हुआ, जब काफिले की एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में काफिले के कई स्टाफ सदस्य घायल हो गए हैं, जबकि राज्यपाल की गाड़ी सुरक्षित रही। राज्यपाल सुबह 8 बजे फ्लाइट संख्या 6ई146 से लखनऊ पहुंचे थे। आधे घंटे बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से राजभवन की ओर रवाना हुआ। शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास एक वाहन के ब्रेक लगाने से अन्य वाहन असंतुलित होकर भिड़ गए। दुर्घटना में काफिले की एम्बुलेंस भी हुई क्षतिग्रस्त दुर्घटना में काफिले की एम्बुलेंस भी शामिल थी। जानकारी के मुताबिक, इसमें मौजूद सरोजनीनगर के नर्सिंग अर्दली विभोर के हाथ और पैर में चोटें आईं, जबकि एक डॉक्टर के पैर में चोट लगी। सभी घायलों का इलाज सरोजनीनगर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। लग गया था लंबा जाम हादसे की वजह से शहीद पथ पर ट्रैफिक बाधित हो गया और लुलु मॉल, अहिमामऊ समेत आसपास के इलाकों में जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को हटाकर ट्रैफिक बहाल किया। पुलिस के अनुसार, हादसा काफिले के वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ। सुशांत गोल्फ सिटी और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर जल्द ही जाम हटाने का प्रयास किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। recent visitors 95

कुर्ला में भयानक हादसा, बेकाबू बस लोगों को कुचलते हुए मार्केट में घुसी,6 की मौत, 25 जख्मी

मुंबई  मुंबई के कुर्ला में भयानक हादसा हुआ है। सार्वजनिक परिवहन सेवा ‘बेस्ट’ की एक बस ने सोमवार रात पैदल यात्रियों और कुछ वाहनों को टक्कर मार दी। इससे 6  लोगों की मौत हो गई और 30  लोग घायल हो गए। पुलिस और बीएमसी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि कुर्ला में बीएमसी एलवार्ड के पास यह दुर्घटना बस के ब्रेक में गड़बड़ी होने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कैसे हुआ हादसा? बीएमसी ने बताया कि बेस्ट बस के चालक ने मार्ग संख्या 332 पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस ने पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद बेस्ट की बस बुद्ध कॉलोनी नामक एक आवासीय सोसायटी में घुस गई और फिर रुक गई। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना स्थल से तीन लोगों को मृत अवस्था में पास के भाभा अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक किशोरी समेत 30   घायलों का इलाज जारी है। 1 दिसंबर को ही शुरू की थी नौकरी आरोपी ड्राइवर को आज दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं, BEST की तकनीकी टीम बस की खराबी की जांच करेगी. यह भी पता चला है कि संजय मोरे ने एक दिसंबर को ही ड्राइवर के तौर पर बेस्ट की नौकरी ज्वॉइन की थी. बता दें कि सोमवार रात करीब पौने 10 बजे BEST की 332 नंबर की बस ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी थी. बस ने करीब 30 लोगों को कुचलते हुए एक सोसाइटी की दीवार भी तोड़ दी थी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए थे. मरने वालों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं हैं. बेकाबू बेस्ट बस ने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है. जानकारी के मुताबिक, बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी तभी अंबेडकर नगर में बुद्ध कॉलोनी के पास बस अनियंत्रित हो गई. बस ने 30 लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया. कुछ घायलों की हालत नाजुक घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि बस की पंजीकरण संख्या एमएच01-ईएम-8228 है। उन्होंने बताया कि यह बस कुर्ला रेलवे स्टेशन से अंधेरी जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 12 मीटर लंबी यह इलेक्ट्रिक बस हैदराबाद स्थित ‘ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक’ द्वारा निर्मित है और इसे बेस्ट ने पट्टे पर लिया था। उन्होंने बताया कि ऐसी बसों के चालक निजी ऑपरेटर की ओर से उपलब्ध कराए जाते हैं। तीन महीने पुरानी है बस तारदेव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के एक अधिकारी ने कहा कि बस सिर्फ तीन महीने पुरानी है। इसे इस साल 20 अगस्त को ईवीईवाई ट्रांस नामक कंपनी के नाम पर पंजीकृत किया गया है। ‘बेस्ट’ अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर भीड़ के कारण उन्हें जांच करने में परेशानी हो रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। recent visitors 138

सिवनी में बस पलटने से 9 लोग घायल हो गए, दो यात्रियों को गंभीर चोट आई

दमोह  मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत सोन नदी के पुल के पास सोमवार अलसुबह बस पलट गई। हादसे में उसमें सवार 17 यात्रियों में से 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि सिवनी जिले के लखनादौन से तीर्थ यात्रा पर मिनी ट्रैवल्स बस से मथुरा जा रहे यात्रियों की गाड़ी की गाड़ी पलट गई। नोहटा थाना अंतर्गत पुल के समीप सोमवार की सुबह करीब 4 बजे ये हादसा हुआ। इससे उसमें सवार 17 यात्रियों में से 9 यात्री घायल हो गए। इन घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर इलाज हेतु जबलपुर रेफर किया गया है। शेष यात्रियों को मामूली चोट होने के कारण उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। recent visitors 53