अजरबैजान में होगा सम्मेलन, अफगानिस्तान पहली बार तालिबान शासन में UNCCC में जाएगा

काबुल. अफगानिस्तान में तालिबान शासन आने के बाद पहली बार अफगानिस्तान संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में हिस्सा लेने जा रहा है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को एएफपी से कहा कि अजरबैजान में होने वाले सम्मेलन में अफगानिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल आगामी संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा। यह शिखर सम्मेलन तालिबान सरकार के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान के लिए पहला हिस्सा बनने का अवसर है। अफगानिस्तान को जलवायु परिवर्तन के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील देशों में छठे स्थान पर रखा गया है। जिसके आधार पर तालिबानी अधिकारियों ने सीओपी शिखर सम्मेलनों में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अलगाव के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय जलवायु वार्ता से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि इससे पहले अफगानिस्तान ने मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलनों में भाग लेने की कोशिश की थी और अब अजरबैजान से उन्हें सीओपी29 में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान इसके साथ ही इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल कहर बल्खी ने कहा कि सोमवार को अजरबैजान की राजधानी बाकू में शुरू होने वाले शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि अफ़गानिस्तान का प्रतिनिधिमंडल किस हैसियत से शिखर सम्मेलन में भाग लेगा लेकिन सूत्रों ने बताया कि इसे पर्यवेक्षक का दर्जा मिल सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 67

अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, फाइनल में श्रीलंका टीम को हराकर पहलीबार जीता इमर्जिंग एशिया कप

अल अमीरात अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. यह सीनियर टीम ने नहीं, बल्कि ए टीम ने उपलब्धि हासिल की है. अफगानिस्तान की ए टीम ने ACC इमर्जिंग एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. उसने पहली बार यह खिताब जीता है. अफगानिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका की ए टीम को 7 विकेट से हराया. अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में इंडिया ए को हराया था. जबकि श्रीलंका ए ने सेमीफाइनल 1 में पाकिस्तान ए को हराया था. बता दें कि 2023 में पाकिस्तान टीम ने खिताब जीता था. तब भारतीय-ए टीम रनरअप रही थी. जबकि भारतीय टीम ने 2013 का खिताब जीता था. इनके अलावा श्रीलंका 2017 और 2018 का खिताब जीत चुकी है. 18.1 ओवरों में ही फाइनल अपने नाम किया अफगानिस्तान ए टीम को 134 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन टीम ने 3 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य 18.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया. अफगानिस्तान की तरफ से जीत के हीरो सेदिकुल्लाह अटल रहे जिन्होंने 55 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन ठोके. सेदिकुल्लाह अटल वही बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार 5 मैचों में 50+ स्कोर बनाया है. अफगानिस्तान ए की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. जुबैद अकबरी बिना खाता खोले आउट हो गए. हालांकि इसके बाद क्रीज पर टीम के कप्तान दरविश रसूली आए. श्रीलंका ए का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया उन्होंने अटल के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 43 रन पहुंचाया, लेकिन तभी उन्हें हेमंथा ने 24 रन पर आउट कर दिया. इसके बाद करीम जनत ने कमाल दिखाया और 3 छक्के ठोक 27 गेंद पर 33 रन ठोक दिए. हालांकि इशान मलिंगा ने उन्हें आउट कर दिया. दूसरे छोर से सेदिकुल्लाह डटे रहे. आखिर में आए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद इशाक डटे रहे औऱ टीम के जीत दिलाई. मैच में श्रीलंका ए ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 7 विकेट गंवा कुल 133 रन ठोके थे. श्रीलंका ए का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया था और 15 रन पर ही टीम के 4 विकेट गिर गए थे. लेकिन पवन रत्नायके, सहन अरचिगे, निमेष विमुक्ति के 20, 64 और 23 रन की बदौलत टीम 133 रन बनाने में कामयाब रही. अफगानिस्तान की तरफ से अल्लाह मोहम्मद घजनफर ने 2, बिलाल समी ने 3 विकेट लिए.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63