वैलेंटाइन डे के मौके पर एयरलाइंस ने ऑफर की बारिश, इंडिगो दे रही 50% तक की छूट, एयर इंडिया भी लाई ऑफर

नई दिल्ली  वैलेंटाइन डे के मौके पर एयरलाइंस ने भी ऑफर की बारिश कर दी है। इंडिगो और एयर इंडिया ने न केवल किराए में कटौती की है, बल्कि वे कपल्स को खास ऑफर भी दे रही हैं। इंडिगो ने 50 फीसदी तक किराया कम कर दिया है। हालांकि जो ऑफर दिए जा रहे हैं, उनमें कई शर्तें भी शामिल हैं। 1. IndiGo: किराए में 50% तक की छूट इंडिगो एयरलाइंस ने दो यात्रियों की बुकिंग पर बेस फेयर में 50% तक की छूट देने का ऐलान किया है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। यह ऑफर शुरू हो गया है और 16 फरवरी 2025 (रात 11:59 बजे) तक रहेगा। हालांकि यह छूट कुछ चुनिंदा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर ही मिलेगी। यात्रा की तारीख बुकिंग की तारीख से कम से कम 15 दिन बाद की होनी चाहिए। ये छूट भी दे रही इंडिगो     कुछ चुनिंदा रूट्स पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए पहले से बुक किए गए अतिरिक्त सामान पर 15% तक की छूट मिल रही है।     स्टैंडर्ड सीट चुनने पर भी 15% की छूट दी जा रही है।     ज्यादा आरामदायक सीट चाहिए तो इमरजेंसी एग्जिट वाली XL सीटें घरेलू उड़ानों के लिए 599 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 699 रुपये से शुरू हो रही हैं।     पहले से बुक किए गए खाने पर 10% की छूट मिल रही है।     इसके अलावा Fast Forward सर्विस पर 50% तक की छूट मिल रही है। इस सर्विस के जरिए आप जल्दी चेक-इन और बैगेज हैंडलिंग का लाभ उठा सकते हैं।     इंडिगो के 6E Prime और 6E Seat & Eat जैसे बंडल सर्विसेज पर 15% तक की अतिरिक्त छूट भी उपलब्ध है। फ्लैश सेल से और मिलेगा फायदा इंडिगो 14 फरवरी 2025 को 'फ्लैश सेल' भी आयोजित करेगी। इसमें वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए की गई पहली 500 बुकिंग पर सेल के किराए पर अतिरिक्त 10% की छूट मिलेगी। यह ऑफर वैलेंटाइन डे पर रात 8:00 बजे से रात 11:59 बजे तक चुनिंदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर मान्य होगा। 2. Air India: एक साथ कई ऑफर वैलेंटाइन डे के मौके पर एयर इंडिया ने भी कई ऑफर पेश किए हैं। डोमेस्टिक रूट पर अगर आप पार्टनर के साथ टिकट बुक कराते हैं तो पार्टनर की टिकट पर 10 फीसदी तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर चुनिंदा डोमेस्टिक रूट के लिए ही है। वहीं पसंद की सीट चुनने पर 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। एयर इंडिया की ऐप से टिकट बुक कराने पर और भी कई फायदे मिलेंगे। यह ऑफर 11 फरवरी से शुरू हो गया है और 14 फरवरी तक चलेगा। ऑफर लेने के लिए LOVEAI कोड इस्तेमाल करना होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86

अब देश में एयर इंडिया एक मात्र फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस बची, चार एयरलाइंस बंद हो चुकी

नई दिल्ली  विस्तारा एयरलाइंस अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इसके विमान एयर इंडिया के बेड़े से उड़ान भर रहे हैं। विस्तारा फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस थी, जिसका एयर इंडिया के साथ मर्ज हो गया है। पिछले कुछ वर्षों में कई फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं। अब सिर्फ एयर इंडिया ही बची है। देश में एविएशन सेक्टर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उतनी की तेजी से फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस खत्म हो रही हैं। पिछले 17 वर्षों में ऐसी 4 एयरलाइंस बंद हो चुकी हैं। इनमें सहारा एयरलाइंस, जेट एयरवेज, किंगफिशर और अब विस्तारा शामिल हैं। फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस से मतलब है कि ऐसी एयरलाइंस जिनमें यात्रियों को खाने की सुविधा दी जाती है। इनमें इंडिगो जैसी लो बजट एयरलाइंस शामिल नहीं होतीं। एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी विस्तारा में सिंगापुर एयरलाइंस की 49 फीसदी हिस्सेदारी थी। अब इसके एयर इंडिया में मर्ज होने के बाद विस्तारित एयर इंडिया में हिस्सेदारी करीब 25 फीसदी हो जाएगी। एफडीआई से मिली रफ्तार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में एफडीआई को लेकर कई नियमों में रियायत दी थी। मनमोहन सिंह के नेतृत्व की यूपीए सरकार ने विदेशी एयरलाइंस को घरेलू एयरलाइंस में 49 फीसदी तक की हिस्सेदारी की अनुमति दी थी। इसी कारण से विदेशी एयरलाइंस की ओर से किए गए निवेश के कारण ही विस्तारा और दूसरी एयरलाइंस उड़ान भर सकीं। उसी समय जेट एयरवेज में गल्फ एयरलाइंस एतिहाद ने 24 फीसदी विदेशी हिस्सेदारी ली। वहीं एयर एशिया इंडिया में मलेशिया एयर एशिया की 49 फीसदी हिस्सेदारी रही। फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस का अंत विस्तारा की शुरुआत जनवरी 2015 में हुई थी। यह तब से ही फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस थी। साल 2007 में एयर इंडिया में इंडियन एयरलाइंस का विलय हुआ था। एयर इंडिया भी फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस है। उस दौरान सहारा एयरलाइंस, जेट एयरवेज और किंगफिशर भी यह सर्विस दे रही थीं। लेकिन बाद में चक्र पूरी तरह घूमता गया। साल 2012 में किंगफिशर एयरलाइंस बंद हो गई। इसके बाद एयर सहारा का जेट एयरवेज में मर्जर हो गया। यानी एयर सहारा भी बंद। साल 2019 में जेट एयरवेज भी बंद हो गई। और अब 11 नवंबर 2024 से विस्तारा एयरलाइंस का एयर इंडिया में पूरी तरह मर्जर हो चुका है यानी विस्तारा का भी संचालन पूरी तरह बंद हो गया। ऐसे में अब सिर्फ एयर इंडिया ही फुल सर्विस कैरियर एयरलाइंस बची है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 124