अरविंद केजरीवाल की सीट पर आप की क्या चिंताएं हैं, CEC से आतिशी ने फिर मांगा टाइम

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। अब दिल्ली की सीएम और आप नेता आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर चिंता प्रकट की है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने का समय भी मांगा है। आइए जानते हैं कि आखिर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की सीट पर आप की क्या चिंताएं हैं, जिन्हें पार्टी के आलाकमान मिलकर जल्द से जल्द दूर करना चाहते हैं। मिलने का समय मांगते हुए उठाए सवाल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल मिलने का समय मांगते हुए सवाल भी उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर आपको मिलने का समय देने में ऐतराज क्यों है? उन्होंने कहा कि फ्री और निष्पक्ष चुनाव के लिए आपसे मुलाकात करना जरूरी है। पार्टी को केजरीवाल की सीट को लेकर जो चिन्ताएं हैं, उन पर बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया भी दी है। मिलने की वजह और चुनाव आयुक्त का जवाब आतिशी द्वारा लिखी गई चिट्ठी में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए जाने और जोड़े जाने का मामला उठाया गया है। आतिशी ने व्यक्तिगत तौर पर इस मुद्दे को उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के दफ्तर से मिलने का समय मांगा था। दफ्तर की तरफ से उप मुख्य चुनाव आयुक्त अधिकारी ललित मित्तल की तरफ से एक पत्र मिला है। इसमें कहा गया है कि कार्यालय मेरी चिट्ठी में लिखे गए तथ्यों की जांच करके पता लगा रहा है। स्थानीय सीईओ के अधिकार क्षेत्र के बाहर का विषय आतिशी ने चिट्ठी में मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल मिलने का समय मांगा है, क्योंकि यह मामला स्थानीय सीईओ के अधिकार क्षेत्र से बाहर के विषय का है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 दिनों से भी कम समय बचा है। इसलिए इस मामले पर मुख्य प्राथमिकता देते हुए विचार करना चाहिए। इस मामले पर अमित मालवीय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव हार रहे हैं, इसलिए वोटर लिस्ट को लेकर लगातार बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।   क्या केजरीवाल दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव अमित मालवीय ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल दो सीटों से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। ऐसा कैसे हो सकता है कि सिर्फ नई दिल्ली की वोटर लिस्ट में खामियां हों और बाकी सब ठीक? क्या केजरीवाल अब तक फर्जी वोट के सहारे जीत रहे थे और उनके कट जाने से तड़प रहे हैं? अमित मालवीय ने सवाल करते हुए कहा कि चुनाव जीत कर क्या करेंगे? आप-दा हार रही है। वैसे भी मुख्यमंत्री रहते हुए उनके सचिवालय जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। कोई फाइल साइन नहीं कर सकते थे। प्रधानमंत्री बनने का ख़्वाब देखने वाला अब विधायक बनने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। यह दिल्ली की जनता की वोट की ताकत है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

ईडी ने पांच दिसंबर को केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए एलजी से अनुमति मांगी थी, मिली अनुमति, बढ़ेगी मुश्किलें

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को मंजूरी दे दी है। ईडी ने पांच दिसंबर को केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए एलजी से अनुमति मांगी थी। ईडी ने बताया था कि उसे शराब नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित तौर पर भ्रष्टाचार का पता चला है, जिसकी जांच के लिए उसने एलजी से इजाजत मांगी थी। इस साल 17 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (अभियोजन शिकायत) में एजेंसी ने इसका उल्लेख किया था। जिसपर कोर्ट ने 9 जुलाई को संज्ञान लिया। क्या है ईडी की शिकायत ईडी ने आप सुप्रीमो के तौर पर केजरीवाल के खिलाफ केस चलाने की उपराज्यपाल से इजाजत मांगी थी, जो उसे मिल गई है। ईडी ने अभियोजन शिकायत में आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने 'साउथ ग्रुप' के सदस्यों के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली और 'टेलर-मेड' शराब नीति तैयार और उसे लागू करके निजी संस्थाओं को अनुचित लाभ पहुंचाया। इसमें कहा गया है कि साउथ ग्रुप के लिए अलग-अलग शराब की दुकानों में हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई और उसे आबकारी नीति 2021-22 के उद्देश्यों के विरुद्ध कई रीटेल जोन रखने की अनुमति दी गई। केजरीवाल हैं जिम्मेदार ईडी ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि अपराध की आय से मिले लगभग 45 करोड़ रुपये गोवा चुनावों में केजरीवाल की मिलीभगत और सहमति से पार्टी के प्रचार में इस्तेमाल किए गए। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि आप अपराध की आय की 'मुख्य लाभार्थी' थी। अंततः केजरीवाल, राष्ट्रीय संयोजक और राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होने के नाते, गोवा चुनावों के दौरान धन के उपयोग को लेकर जिम्मेदार हैं। आप ने क्या कहा इस मामले पर आप का कहना है कि 250 से अधिक छापे मारे गए लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। बीजेपी का मकसद केजरीवाल को कुचलना है। पार्टी ने कहा, 'तथाकथित शराब घोटाले की जांच दो साल तक चली, 500 लोगों को परेशान किया गया, 50,000 पन्नों के दस्तावेज दाखिल किए गए और 250 से अधिक छापे मारे गए, लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला। विभिन्न अदालती आदेशों द्वारा मामले में कई तरह की खामियां उजागर की गईं। भाजपा का असली लक्ष्य किसी भी तरह से आप और अरविंद केजरीवाल को कुचलना है।' दो तरह से आरोपी हैं केजरीवाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली की शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के मामले में दो तरह से आरोपी हैं। एक केस उनपर बतौर मुख्यमंत्री होने के नाते अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए नीति बनाने के आरोप में चल रहा है। इस मामले में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सितंबर में जमानत मिली थी। दूसरा केस, जिसकी हाल ही में अनुमति उपराज्यपाल से मिली है, वो आप के मुखिया होने के नाते है। इजाजत मिलने के बाद अब ईडी उनके खिलाफ मुकदमा चलाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63