Thursday, July 16, 2026 9:49 pm

पटपड़गंज सीट से ‘आप’ के उम्मीदवार अवध ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया: अवध ओझा

नई दिल्ली हाल ही में राजनीति के मैदान में उतरे मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भगवान बता दिया है। पटपड़गंज सीट से 'आप' के उम्मीदवार अवध ओझा ने केजरीवाल को कृष्ण का अवतार बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के कंस उनके पीछे पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों के लिए काम करे। ओझा ने कहा कि लोग केजरीवाल के पीछे इसलिए पड़े हैं कि कहीं वो 2029 में प्रधानमंत्री ना बन जाए। अवध ओझा ने बातचीत में यह बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ओझा ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल जी निश्चित तौर पर भगवान हैं, मैं तो कह ही चुका हूं कृष्ण के अवतार हैं। जब भी कोई व्यक्ति समाज बदलने की कोशिश करता है और जब भी कोई व्यक्ति गरीबों का मसीहा बनने की कोशिश करता है तो समाज के कंस उसके पीछे पड़ जाते हैं। नहीं तो भगवान कृष्ण जेल में कैसे पैदा होते। क्या बिगाड़ा था देवकी और वासुदेव ने। समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों के लिए काम करे, मजलूमों के लिए काम करे। सताए हुए लोगों के लिए काम करे।' अवध ओझा ने कहा कि केजरीवाल दूरदर्शी हैं और उनमें भगवान के लक्षण हैं। उन्होंने कहा, 'दिल्ली की जो स्थिति है वह उदाहरण बनती जा रही है पूरे भारत के लिए। सबकी हालत खराब है कि 2029 में कहीं केजरीवाल प्रधानमंत्री ना बन जाएं। निश्चित तौर पर लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं। वो बिल्कुल भगवान हैं, एकदम मैं तो कहता हूं वो भगवान हैं। शिक्षा फ्री कर दी। आज मैंने अखबार में पढ़ा कि एक व्यक्ति मां को घर में बंद करके उज्जैन चला गया, उसकी भूख से मौत हो गई। उनको पता है कि आज के दौर में बुजुर्ग बीमार हुए तो उनकी सेवा करने वाला कोई नहीं। कितनी दूरदर्शिता की बात है यह। यह भगवान के ही लक्षण हैं, स्वभाविक तौर पर भगवान के लक्षण हैं।' हिंदुओं की आस्था का मजाक: भाजपा भाजपा अवध ओझा के बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए इसे हिंदुओं की आस्था के साथ मजाक बताया। दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता प्रीति अग्रवाल ने एक्स पर लिखाा, 'आम आदमी पार्टी नेता द्वारा भ्रष्ट केजरीवाल को श्री कृष्ण जी जैसा बताया जाना शर्मनाक और अस्वीकार्य है। आम आदमी पार्टी हिंदुओं की आस्था का मजाक बनाने से कभी नहीं कतराती है।' recent visitors 44

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा, दिल्ली सरकार की शिक्षा क्रांति से हुए प्रभावित

Avadh Ojha joins Aam Aadmi Party, impressed by Delhi government’s education revolution जाने-माने एजुकेटर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी मुख्यालय में उन्होंने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी सदस्यता ली। खबर है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अवध ओझा चुनाव लड़ सकते हैं। दिल्ली सरकार की शिक्षा क्रांति से हुए प्रभावित: अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर अवध ओझा ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का मौका दिया। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है। आगे कहा कि आज अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत में मैं आप सभी से यह साझा करना चाहता हूं कि अगर मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं निश्चित रूप से शिक्षा को चुनूंगा। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास ही मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है। जानकारी तो यह भी है कि उनका टिकट भी फाइनल हो गया है। यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले अवध ओझा को लेकर पहले यह भी अटकलें लगाई गई थीं कि वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। खबरें थीं कि वह प्रयागराज से लोकसभा के टिकट के लिए भाजपा के संपर्क में थे। लेकिन उस समय उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। ओझा सर के नाम से प्रसिद्ध अवध एक शिक्षक के साथ-साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उधर, आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि अवध ओझा के पार्टी से जुड़ने से फायदा होगा। क्योंकि सोशल मीडिया और युवाओं के बीच ओझा की अच्छी लोकप्रियता है। कई बार अवध ओझा आप के संजोयक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफ भी कर चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी चुनावी कार्यक्रम में जुटी हुई है। ऐसे में खबर है कि इस बार पार्टी कई विधायकों का टिकट काट सकती है और नए चेहरों को मौका दे सकती है। कौन हैं अवध ओझा? अवध ओझा भी देश के सबसे पसंद किए जाने वाले शिक्षकों में से एक हैं। उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। यह एक भारतीय यूपीएससी कोच, यूट्यूबर, और शिक्षक हैं। इनका संबंध यूपी के गोंडा जिले से हैं। यूपीएससी ने निराशा मिलने पर इन्होंने इलाहाबाद में कोचिंग में पढ़ाना शुरू किया। कोविड में जब ऑफलाइन क्लासेज बंद हो गई थी, तब अपने अलग शिक्षण शैली के कारण काफी तेजी से यूट्यूब पर पॉपुलर हो गए। recent visitors 110