अब T20 टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा बाबर आजम की सर पर, पिछले 10 मैचों के आंकड़े हैं शर्मनाक

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला लंबे समय से खामोश है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में जरूर उन्होंने 40 से ज्यादा रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद वे शून्य पर आउट हो गए। यहां तक कि पिछले 10 मैचों में बाबर आजम ने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। अब उन पर टीम से ड्रॉप होने के दबाव भी आ गया है। टेस्ट टीम से वे एक बार ड्रॉप हो चुके हैं, लेकिन फिर टीम में जगह मिल गई है। क्या टी20 टीम से भी उनको ड्रॉप किया जा सकता है? ये एक सवाल है, क्योंकि उनके आंकड़े इस साल बहुत अच्छे नहीं हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मैच उनके लिए अहम हैं। बाबर आजम के अगर पिछले एक साल के टी20 इंटरनेशनल आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 2024 में 11 दिसंबर तक 23 मैच खेल चुके हैं, जिनकी 22 पारियों में वे बल्लेबाजी कर चुके हैं। एक बार वे नाबाद रहे हैं और कुल 707 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका बेस्ट स्कोर इस साल 75 रन है और औसत 33.66 का है। उनका स्ट्राइक रेट 132.39 का है। 6 अर्धशतक वे इस सीजन जड़ चुके हैं। 2 बार वे बिना खाता खोले आउट हुए हैं। 73 चौके और 19 छक्के उन्होंने जड़े हैं। पिछले 10 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। यहां तक कि वे एक बार नाबाद रहे हैं। 237 रन ही उनके बल्ले से पिछले 10 टी20आई मैचों में निकले हैं। उनका औसत सिर्फ 26.33 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 116 से भी कम है। शतक और अर्धशतक वे एक भी नहीं जड़ पाए हैं। वहीं, अगर बात चौके और छक्कों की करें तो वे कुल 21 चौके और 4 छक्के ही पिछले 10 मैचों में जड़ सके हैं। इतना ही नहीं, पिछले 10 मैचों में से पाकिस्तान ने सिर्फ 2 मैच जीते हैं और वही एक आयरलैंड और एक कनाडा के खिलाफ जीता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 95

स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ा, बिना शतक जड़े इस साल खेली सबसे ज्यादा पारियां

दुबई पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह साल 2024 में बिना शतक जड़े संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में उन्होंने हमवतन सैम अयूब की बराबरी की है। इन दोनों पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने इस साल सभी फॉर्मेट मिलाकर 27 पारियां खेल ली है, मगर एक भी बार ना तो बाबर और ना ही सैम अयूब 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे हैं। वैसे इस सूची में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी नाम दर्ज है। विराट कोहली हाल ही में हुई न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में काफी खराब फॉर्म में नजर आए। तीन मैचों की 6 पारियों में शतक तो छोड़ों वह पूरी सीरीज में ही 100 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए। जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 पारियों में उनके बल्ले से 15.50 की औसत से 93 रन निकले। इस दौरान वह एक ही बार 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। विराट कोहली के लिए साल 2024 कुछ खास नहीं रहा है। इस साल उनकी 76 रनों की पारी के दम पर भारत जरूर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहा, मगर उसके अलावा उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कोहली ने इस साल 25 पारियां खेल ली है, मगर उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। फैंस उनका 81वां इंटरनेशनल शतक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल बिना शतक बनाए सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज- वहीं बात भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की करें तो, इस साल उनके बल्ले से तीन शतक निकले हैं। इनमें से दो सेंचुरी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बनाई थी, वहीं एक बार उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 100 रन का आंकड़ा पार किया था। वैसे हिटमैन के बल्ले से शतक निकले अब 21 पारियां हो गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 125

दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग 11 का ऐलान, टीम में हुए ये 4 बदलाव

नई दिल्ली इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है। मेंस सिलेक्शन कमिटी ने फाइनल इलेवन का चयन किया है। बाबर आजम को पहले ही ड्रॉप किया जा चुका है और इसके बाद पहली बार प्लेइंग इलेवन चुनी गई है। इस टीम में कुल 4 बदलाव देखने को मिले हैं। बाबर आजम की जगह कामरान गुलाम को मौका दिया गया है, जिनको कुछ ही मैचों का अनुभव है। इसके अलावा भी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। गेंदबाजी में 3 बदलाव देखने को मिले हैं और हैरान करने वाली बात ये है कि अब टीम के पास सिर्फ एक ही पेसर है। शाहीन शाह अफरीदी पहले टेस्ट मैच में खेले थे, लेकिन मुल्तान में ही खेले जाने वाले इस दूसरे टेस्ट मैच के लिए वे उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि बाबर आजम के साथ-साथ शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और सरफराज अहमद को भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। ऐसे में शाहीन शाह अफरीदी की जगह दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में नोमान अली को रखा है। उनके अलावा भी दो और स्पिनर टीम में रखे गए हैं। इनमें एक साजिद खान और दूसरे जाहिद मेहमूद हैं। नसीम शाह और अबरार अहमद टीम का हिस्सा नहीं हैं। स्पिनर अबरार बुखार के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है सैम अयूब, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील (उपकप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान और जाहिद मेहमूद मुल्तान टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान भी हो गया है। वहां, बेन स्टोक्स की वापसी हुई है और मैथ्यू पॉट्स भी उनके साथ मैदान पर उतरेंगे। इंग्लैंड ने अपने दो तेज गेंदबाजों को आराम दिया है। इनमें क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन का नाम शामिल है। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्राइडन कार्स, मैट पॉट्स, जैक लीच और शोएब बशीर   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 74

जो रूट का कैच छोड़ने पर बाबर आजम की हुई किरकिरी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

मुल्तान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट और हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरुवार को कई बड़े रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। जो रूट ने दोहरा शतक तो वहीं हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़कर पाकिस्तान के गेंदबाजों की बैंड बजा दी है। मैच के चौथे दिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की जमकर किरकिरी हुई है। क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का एक आसान कैच छोड़ दिया था, उस समय अगर रूट का विकेट गिर जाता तो पाकिस्तान मैच में वापसी कर सकता था। बाबर आजम की इस गलती की वजह से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। जो रूट ने अपने शतक को दोहरे शतक में बदला। ये घटना मैच के चौथे दिन हुई, जब जो रूट 186 के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। नसीम शाह के ओवर में रूट ने पुल शॉट खेला लेकिन गेंद उनके बल्ले पर सही से लगी नहीं और सीधे मिड विकेट पर खड़े बाबर आजम के हाथ में गई। बाबर आजम को एक आसान कैच मिला था लेकिन बाबर आजम से गलती हुई और कैच ड्रॉप हुआ। बाबर से कैच छूटने पर नसीम शाह ने निराशा जाहिर की। बाबर आजम के कैच छोड़ने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘’ना बैटिंग आती, ना फील्डिंग और ना ही शर्म।'' कई यूजर्स ने उन्हें टीम से बाहर करने का सुझाव दिया। जो रूट ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और दोहरा शतक लगाया। जो रूट ने 375 गेंद में 262 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके लगाए। जो रूट इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने इस मैच में 250 से अधिक रनों की पारी खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। रूट के टेस्ट करियर का यह छठा दोहरा शतक है और वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। हैरी ब्रूक ने भी अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया है। क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी बार है, जब इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के बीच 400 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से टेस्ट की एक ही पारी में दो दोहरा शतक बनाने का कारनामा 1985 में भारत के खिलाफ चेन्नई में जो ग्रीम फाउलर और माइक गैटिंग ने किया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 73

बाबर आजम ने कप्तानी छोड़कर इस वक्त पीसीबी को मुश्किल में डाल दिया है, ‘बादशाह सलामत’ का पर्दाफाश, पाक दिग्गज भड़का

इस्लामाबाद बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से अचानक इस्तीफा दे दिया। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन किया था। उन्होंने एक साल में दूसरी बार कप्तानी से इस्तीफा दिया। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भी टीम की कमान छोड़ दी थी। बाबर के कप्तानी छोड़ने के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने सीमित ओवर टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कर्स्टन को तंजिया अंदाज में 'बादशाह सलामत' कहा। बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''बाबर आजम ने कप्तानी छोड़कर इस वक्त पीसीबी को मुश्किल में डाल दिया है। बादशाह सलामत उसके साथ खेल खेल रहे थे। बादशाह सलामत कौन? गैरी कर्स्टन। बैक डोर डिप्लोमेसी में जो मीटिंग की थीं, सबका पर्दाफाश हो गया। अगर मोहम्मद रिजवान कप्तानी लेने से मना करता है, वैसे उसे इनकार नहीं करना चाहिए। अगर मना करता है तो पहली चॉइस फखर जमान हैं। बाकी जिन लोगों के नाम लिए जा रहे हैं, उनकी तो टीम में जगह ही पक्का नहीं है। उससे बेहतर है कि सईम अयूब से बात कर लें। बादशाह सलामत थोड़ी अक्ल इस्तेमाल करो।'' उन्होंने कहा, ''हर कोई ग्रीम स्मिथ नहीं होता है, जिसे यंग एज में बागडोर मिली तो दुनिया का सबसे अच्छा कप्तान बना। साउथ अफ्रीका के माहौल में और पाकिस्तान के माहौल में जमीन आसमान का फर्क है। जहां पर रह रहे हो, पैसे ले रहे रहो और खा रहे हो, उस हिसाब से सोचो। रिजवान मना करता है तो वनडे में सऊद शकील और फखर हैं। लेकिन नाम चल रहे हैं हारिस, शादाब, आगा सलमान और नसीम शाह के। वनडे में सबसे बेहतर चॉइस शकील रहेंगे, वह टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं।'' पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ''अगर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी साहब कोई अच्छा काम करना चाहते हैं तो इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (7 अक्टूबर को शुरू होगी) से पहले सीमित ओवर टीम के कप्तान का ऐलान करें। यह फ्री में मशविरा दे रहा हूं। लोग पैसे लेकर आपको मशविरा देते हैं लेकिन में फ्री दे रहा हूं। अगर पाकिस्तान क्रिकेट को बचाना है तो इंग्लैंड सीरीज से पहले कप्तान की घोषणा कर दें। जो प्लेयर अपने-अपने दिलों में कप्तानी मिलने की ख्वाहिश लिए बैठे हैं, वो फिर क्रिकेट पर फोकस करेंगे। मेरा काम मशविरा देना थे, अमल करने की जिम्मेदारी मोहसिन साहब की है।'' Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 173

कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बाबर आजम

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज बाबर आजम ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। बाबर आजम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मैं आज आपके साथ कुछ समाचार साझा कर रहा हूं। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को दी गई अधिसूचना के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अपनी खेल भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं।” उन्होंने लिखा, “कप्तानी एक पुरस्कृत अनुभव रहा है, लेकिन इसने काम का बोझ भी बढ़ा दिया है। मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है। पद छोड़ने से मुझे आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी और मैं अपने खेल और व्यक्तिगत विकास पर अधिक ऊर्जा केंद्रित कर पाऊंगा।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं आपके अटूट समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए आभारी हूं। आपका उत्साह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हमने जो कुछ भी साथ मिलकर हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।” यह कोई पहली बार नहीं है जब बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दिया है। इससे पहले साल 2023 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भी उनको पाकिस्तान की कप्तानी ने हटा दिया गया था। हालांकि साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें व्हाइट-बॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। बाबर आजम पाकिस्तान के सफेद गेंद टीम कप्तान थे। जबकि शान मसूद इस समय पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान हैं। बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन पर कटाक्ष किया। बाबर आजम हालिया समय में खराब बल्लेबाजी से जूझ रहे थे। बाबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके जानकारी दी कि उन्होंने वनडे और टी20 की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है और सितंबर में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और टीम प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी थी। इसके बाद कई फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “बाबर आजम ने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ दी (दूसरी टीमों के लिए दुखद दिन)”। एक और यूजर ने लिखा, “बाबर आजम के इस्तीफे: 2, बाबर आजम की 6 टूर्नामेंट्स में ट्रॉफियां: 0″। किसी और ने कहा, “बाबर आजम ने फिर से पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी। वह अपनी निजी तरक्की देख रहे हैं, टीम की नहीं।” गौरतलब है कि यह पिछले एक साल में दूसरी बार है जब बाबर ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय पुरुष टीम की कप्तानी छोड़ी है। हाल ही में अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। पहले भी बाबर ने कहा था कि कप्तानी के कारण उन पर काफी दबाव आ गया है और वह अब अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बाबर ने अपने पोस्ट में कहा, “मेरे प्यारे फैन्स, मैं आज आपसे एक अहम बात साझा कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। पिछले महीने मैंने पीसीबी और टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी थी।” “इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं इस जिम्मेदारी से हटकर अपने खेल पर ध्यान दूं। कप्तानी मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा है, लेकिन इससे काम का बोझ बहुत बढ़ गया था। अब मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है।” आजम ने आगे कहा कि अब वह आगे अपने खेल पर ध्यान देना चाहेंगे और एक खिलाड़ी के रूप में योगदान देने के लिए इच्छुक रहेंगे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82

पाकिस्तान की फील्डिंग काफी खराब रही और टूर्नामेंट के दौरान काफी आलोचना हुई, सलमान बट ने कोचिंग स्टाफ पर उठाए सवाल

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सलमान बट ने खिलाड़ियों की खराब फिटनेस के लिए नेशनल टीम के कोचिंग स्टाफ पर सवाल उठाए हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान की फील्डिंग काफी खराब रही और टूर्नामेंट के दौरान काफी आलोचना भी हुई थी। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में आसान रन दिए और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टी20 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ मुकाबला गंवाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ भी जीता हुआ मैच गंवाया था। 120 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम हासिल नहीं कर सकी थी। पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में अपने बाकी दो मैच जीते और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान ने आयरलैंड और कनाडा को हराया था। टीम की खराब फील्डिंग पर बात करते हुए बट ने कहा कि टी20 विश्व कप में मिली हार के बाद ध्यान जूनियर स्तर के क्रिकेटरों पर चला गया, जिन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए कहा गया, लेकिन कोचिंग स्टाफ अब भी वहीं है। सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''पूरा पाकिस्तान टीम की फिटनेस के बारे में बात कर रहा है और इसने पाकिस्तान में तूफान ला दिया है, जूनियर स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों को दौड़ने के लिए कहा गया। यह तब हुआ जब लोगों ने कहा कि खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2024 में फिट नहीं हैं। किसी ने फिजियो या ट्रेनर पर सवाल नहीं उठाया, बल्कि इसके बजाय, उन्होंने जिला स्तर पर खिलाड़ियों को फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत करवाना शुरू कर दिया। जिन लोगों ने गलतियां कीं, वे अभी भी वहीं हैं।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 94