MY SECRET NEWS

भिंड में कांग्रेस कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भिंड में कांग्रेस कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Memorandum submitted to the collector to provide land for Congress office in Bhind भिण्ड। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड द्वारा नगर निगम सीमा के अंतर्गत कांग्रेस कार्यालय भवन हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के नेतृत्व में सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक पुराना राजनीतिक संगठन है, लेकिन भिण्ड जिले में कार्यालय भवन के अभाव में संगठन के कार्यक्रमों का सुचारू संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। कार्यालय के लिए भूमि की अत्यंत आवश्यकता है जिससे भवन निर्माण कर कार्यक्रम संचालित हो सके।ज्ञापन में मांग की गई कि नगर निगम भिण्ड की सीमा के अंतर्गत उपयुक्त भूमि आवंटन की जावे । इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह के अलावा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव धर्मेंद्र पिंकी भदोरिया, प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी, पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय श्री राम बघेल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा भदोरिया ,नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी आदि नेता उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

भिंड में कानून व्यवस्था चौपट ,टोल प्लाजा पर दनादन फायरिंग, कर्मचारियों पर टूट पड़े बदमाश: कर्मचारी के पैर में लगी गोली; VIDEO आया सामने

Law and order in Bhind is in shambles, continuous firing at toll plaza भिंड । नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। बाइक से आए बदमाशों ने टोल प्लाजा पर बैठे कर्मचारियों पर गोलियां चलाई। एक कर्मचारी को कुर्सियों और अधिया (बंदूक) के बट से पीटा। घटना उमरी टोल प्लाजा पर रविवार रात को 7.50 मिनट पर हुई, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आते ही टोल कर्मचारियों पर की फायरिंग टोल प्लाजा पर हुए हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में टोल प्लाजा के दो कर्मचारी कुर्सी पर तो एक कर्मचारी बाइक पर बैठा नजर आ रहा है। तभी वहां तीन बाइक पर सवार होकर करीब 8 बदमाश पहुंचते हैं। वे आते ही कर्मचारियों पर हमला करते हैं। उन्हें घेरकर गोली चलाते हैं। अचानक हुए हमले के बाद दो कर्मचारी वहां से भाग जाते हैं, जबकि एक कर्मचारी वहीं गिर पड़ता है। जिसके बाद सभी बदमाश उसे कुर्सी और अधिया (बंदूक) के बट से मारते हैं। टोल के दूसरी ओर भी बदमाश कर्मचारी से मारपीट करते हैं। टोल पर लगे कलेक्शन बूथ और वहां रखी बाइक में भी तोड़फोड़ करते हैं। फिर फरार हो जाते हैं। एक के पैर में लगी गोली, दूसरे के सिर में गंभीर चोट हमले में दो टोल कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। एक कर्मचारी रमेश यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे कर्मचारी बल्लू पंडित के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद टोल प्लाजा पर भगदड़ मच गई। लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक से आए बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। आधा दर्जन से ज्यादा फायर किए। जिससे दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। लूट की साजिश होने की आशंका घटना की सूचना मिलते ही उमरी थाना पुलिस हरकत में आ गई और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश या लूट की साजिश की आशंका जता रही है। टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 159