तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे: फिर हिरासत में सौरव दास-रांका; दिपके बोले- प्रतिरोध को दबा नहीं सकते

Arrived at Jantar Mantar with the Tricolour: Sourav Das and Ranka detained again; Dipke says resistance cannot be suppressed. दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार सुबह तिरंगा लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सीजेपी की ओर से साझा की गई पोस्ट के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य समेत संगठन के अन्य सदस्य शामिल हैं। दिपके ने क्या-क्या कहा?सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक देशभर में प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने क्या कार्रवाई की है। दिपके ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों से कहा गया कि वे इस बार मतदान नहीं कर सकते तो अगली बार कर लेंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी यही कहेगा कि वह इस बार चुनाव न लड़ें और अगली बार लड़ लें? दिपके ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को बड़ा और महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विपक्ष समेत पूरे देश को ऐसे प्रदर्शनों के लिए एकजुट होना चाहिए। पहले विमान से हिरासत, फिर रिहाई और अब जंतर-मंतर पर कार्रवाईकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने पहली बार 10 अक्तूबर को हिरासत में लिया था। पार्टी के संयोजक अभिजीत दिपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और मुख्य प्रवक्ता सौरव दास दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचने की कोशिश में थे। पुलिस ने तीनों को दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया। सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करना चाहती थी। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में अनियमितताएं हुई हैं। इसके बाद 11 अक्तूबर को तीनों नेताओं को कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने और अच्छे आचरण की शर्त पर 50 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया गया। प्रदर्शन की अनुमति लेने थाने पहुंचे थे रांका-दासरिहाई के बाद सीजेपी ने प्रदर्शन से पीछे हटने के बजाय आंदोलन जारी रखने का एलान किया। 12 अक्तूबर को आशुतोष रांका और सौरव दास पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए 24 घंटे के भीतर तारीख और समय तय करने की मांग की। उनका कहना था कि अगर पुलिस तारीख नहीं देती है, तो पार्टी खुद प्रदर्शन का एलान करेगी। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर रोड को प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल की सूची से हटा दिया। पुलिस ने प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान जैसे वैकल्पिक स्थान बताए। सीजेपी ने इस फैसले पर आपत्ति जताई और जंतर-मंतर पर ही प्रदर्शन करने की मांग जारी रखी। इसी घटनाक्रम के बीच 13 अक्तूबर की सुबह सीजेपी के नेता और कार्यकर्ता तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे। पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे समेत कई सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बार-बार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की क्यों हो रही है कोशिश?इसकी मुख्य वजह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उठे सवाल हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और कई छात्र संगठनों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए हैं। प्रदर्शनकारी इसे मतदाताओं के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं। इसी विरोध के तहत 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया गया था। recent visitors 10

आज इंडिया ब्लॉक का ‘सुप्रीम’ मार्च, कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां तेज; दिल्ली में नेताओं का जुटना शुरू

INDIA bloc’s ‘Supreme’ march today; preparations intensify at Congress headquarters; leaders begin gathering in Delhi. चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक के नेताओं के मार्च, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं इंडिया गठबंधन के मार्च पर क्या बोले राजभर?उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता ने गठबंधन को नकार दिया है और उसके पास कोई सबूत नहीं है। राजभर ने कहा कि ज्ञानेश कुमार एक साल से चुनाव आयुक्त हैं, जबकि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हुए 10 साल और कांग्रेस को 30 साल हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि एसआईआर की प्रक्रिया 1952 से चली आ रही है। जेएनयू के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, कांग्रेस सांसद का नाम भी शामिलदिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। 11 अक्तूबर 2026 को दर्ज इस एफआईआर में कांग्रेस के लोकसभा सांसद और जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का नाम भी शामिल है। पुलिस ने वसंत कुंज नॉर्थ थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत मामला दर्ज किया है। recent visitors 13

बालाघाट में मासूमों की मौत पर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा

Deaths of innocents in Balaghat raise questions about the healthcare system; Umang Singhar targets the government. भोपाल। मध्यप्रदेश के बालाघाट में बच्चों की मौत को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।सिंघार के मुताबिक, केंद्र सरकार की जांच रिपोर्ट में जिला सर्विलांस यूनिट में कर्मचारियों की कमी, सरकारी प्रयोगशाला का अभाव, माइक्रोबायोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने और प्रभावित गांव में एक साल से ASHA कार्यकर्ता नहीं होने जैसी कमियां सामने आई हैं।उन्होंने सवाल उठाया कि जब बीमारी की समय पर पहचान और इलाज के लिए जरूरी व्यवस्थाएं ही अधूरी थीं, तो बच्चों की जान बचाने के लिए प्रभावी कदम कैसे उठाए जाते? उन्होंने भाजपा सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं में कमियों की जवाबदेही तय करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।सिंघार ने सवाल किया कि आखिर कब तक स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों का खामियाजा मासूमों को भुगतना पड़ेगा और सरकार जिम्मेदारी तय करेगी? recent visitors 24

आमला की जनसमस्याओं एवं भ्रष्टाचार को लेकर शहर कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के नाम कलेक्टर को  सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन।

City Congress submitted a 7-point memorandum to the Collector in the name of the Minister in-charge regarding the public problems and corruption of Amla. हरिप्रसाद गोहे आमला। शहर कांग्रेस कमेटी आमला जिला बैतूल के अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री माननीय नरेंद्र शिवाजी पटेल, मध्यप्रदेश शासन के नाम 7 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिला कलेक्टर बैतूल को सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि आमला क्षेत्र की जनता लंबे समय से विभिन्न जनसमस्याओं एवं प्रशासनिक अनियमितताओं से परेशान है। आम नागरिकों, किसानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। जन हितैषी मांगो में प्रमुख आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर संचालन सुचारू एवं प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाए। आमला अस्पताल में तत्काल कम से कम 3 महिला चिकित्सकों की पदस्थापना की जाए, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके।आमला अस्पताल से छोटी-छोटी बीमारियों, सामान्य जांचों अथवा गोली-दवाई के लिए मरीजों को बैतूल रेफर किया जाता है। अनावश्यक रेफरल को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। आमला एसडीएम एवं जनपद पंचायत से संबंधित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनपद पंचायत की दुकानों के निर्माण से आवंटन एवं नीलामी की पूरी प्रक्रिया की जांच कराई जाए। यदि प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों अथवा उनके रिश्तेदारों के नाम पर दुकानों के आवंटन तथा उनसे जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। मिली जानकारी अनुसार पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों एवं एफआईआर की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए। यदि किसी प्रकरण में तथ्यहीन अथवा दुर्भावनापूर्ण शिकायत पाए जाने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए तथा पत्रकारों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपना कार्य करने का वातावरण उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समयावधि में जनहित से जुड़ी इन समस्याओं का उचित निराकरण नहीं किया जाता है तो हम लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन/प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी भ्रष्ट नेता, अधिकारी की होगी।ज्ञापन सौंपने समय प्रमुख रूप से अजय सिंह सोलंकी (अध्यक्ष शहर कांग्रेस आमला), नीरज सोनी,जितेंद्र शर्मा,दीपक बेले, जितेश वाईकर, छन्नू बेले, राकेश सोने ,विजय पारधी, विजय अतुलकर , रमजान खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। recent visitors 102

देवास में सद्भावना संकल्प पदयात्रा, सज्जन सिंह वर्मा ने दिलाया सामाजिक सद्भाव का संकल्प

‘Sadbhavna Sankalp Padyatra’ (Goodwill Pledge March) in Dewas; Sajjan Singh Verma administers the pledge of social harmony. देवास। देवास में सेवादल द्वारा आयोजित सद्भावना संकल्प पदयात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे के लिए संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी., मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाज में सौहार्द बनाए रखने तथा लोगों के बीच एकजुटता को मजबूत करने का आह्वान किया।आयोजकों के अनुसार, सद्भावना संकल्प पदयात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। recent visitors 27

राहुल ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’, अब डिजिटल मंच से लोगों के मुद्दों की लड़ाई सड़क से संसद तक

Rahul launches ‘Satyagraha’; the fight for people’s issues moves from the streets to Parliament via a digital platform. नई दिल्ली। गांधी जयंती के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत्याग्रह’ लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म देशभर के उन नागरिकों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा जो शांतिपूर्ण प्रतिरोध, सत्य और अहिंसा के जरिए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं और सत्ता के सामने सच बोलना चाहते हैं। यहां दर्ज होने वाले मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर नेता प्रतिपक्ष राहुल की ओर से आवश्यकता अनुसार कदम उठाए जाएंगे। राहुल ने लोगों की आवाज को सड़क से संसद तक सुनाने का वादा किया है। ‘सत्य को दबाया जा रहा, अब नए सत्याग्रह का समय’राहुल गांधी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सच को दबाया जा रहा है और लोग अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के रूप में जनता की लड़ाई उनकी अपनी लड़ाई है। उन्होंने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि अब नए सत्याग्रह का समय आ गया है और नागरिक अपने संघर्षों को इस प्लेटफॉर्म के जरिए साझा करें। राहुल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह उनकी जिम्मेदारी है कि जहां सच को कुचला जा रहा है, वहां लोगों को उसका विरोध करने में मदद करूं। सच महत्वपूर्ण है, लेकिन यह भी ज़रूरी है कि हम देश के हर कोने में उसके लिए लड़े। इन प्रमुख मुद्दों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच:जन-अधिकारों की रक्षा: जमीन के हक, महिलाओं के अधिकार, दलितों, आदिवासी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई।छात्र व युवा: शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं पर संघर्षरत युवाओं की आवाज।सत्याग्रह मैप: देश के कोने-कोने में चल रहे जन-आंदोलनों और स्थानीय लड़ाइयों को एक नक्शे पर संगठित कर राष्ट्रीय पहचान दी जाएगी।कैसे काम करेगा यह प्लेटफॉर्म?समस्या दर्ज करें: नागरिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फॉर्म के जरिए अपनी समस्याएं और स्थानीय मुद्दे साझा कर सकेंगे। नक्शे पर दिखेगा ‘पिन’: साझा किया गया हर मुद्दा ‘सत्याग्रह मैप’ पर एक डिजिटल पिन के रूप में प्रदर्शित होगा। सड़क से संसद तक पहल: मुद्दे की गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर नेता प्रतिपक्ष की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि जन-समस्याओं को संसद तक पहुंचाया जा सके। recent visitors 29

शहीद भगत सिंह को कांग्रेसियों ने किया याद, बलराम जयंती के जुलूस का किया स्वागत।

Congressmen remembered martyr Bhagat Singh and welcomed the procession on Balram Jayanti. हरिप्रसाद गोहे आमला। शहीद- भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया।  इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग, साहस और देशभक्ति को याद किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।  देश की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। वहीं, बलराम जयंती के उपलक्ष्य में निकाले गए जुलूस का भी शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल किसानों का स्वागत करते हुए सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव की भावना का संदेश दिया। एवं बैतूल में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे किसान जनआंदोलन में शामिल होने की विनम्र अपील की। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी, शहर कांग्रेस प्रभारी शाबीर शाह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, मदन साहू, पार्षद खुश्बू अतुलकर, किरण जैसवाल, दीपक बेले, लल्लू यादव, अनिल उइके, विजय बछले, हरीप्रसाद गोहे, वीरेंद्र बर्थे, यशपाल ठाकुर, रमजान खान, जीतेश वाईकर सहित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। recent visitors 87