Thursday, July 9, 2026 6:57 pm

भाजपा विधायक ने अपने ही पार्टी के नेता पर पत्थरबाजी और फायरिंग करने का लगाया आरोप, दर्ज कराई FIR

बहराइच यूपी के बहराइच हिंसा मामले में एक और मोड़ सामने आया है। दरअसल, यहां पर अब भाजपा नेता ही एक दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। महसी से बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेता समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सात लोगों में बीजेपी नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि भाजपा  विधायक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में अज्ञात भीड़ का भी जिक्र किया गया है। बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया है कि राम गोपाल मिश्रा हत्याकांड के बाद अस्पताल चौराहे पर प्रदर्शन कर रही भीड़ ने उनके काफिले पर पत्थरबाजी के साथ-साथ फायरिंग भी की। नगर कोतवाली में दर्ज विधायक महसी सुरेश्वर सिंह की एफआईआर के अनुसार 13 अक्टूबर को महाराजगंज में हुई हिंसा में मृतक रामगोपाल के शव को बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाहर गेट पर रखकर भीड़ प्रदर्शन कर रही थी। वे अपने बॉडीगार्ड व अन्य सहयोगियों के साथ शव रखे लोगों के पास पहुंचे। इसके बाद डीएम से मिलने सीएमओ कार्यालय पहुंचे, जहां सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। नारेबाजी और गाली गलौज करने का भी लगाया आरोप विधायक ने दावा किया है कि उन्होंने सभी को साथ लेकर दोबारा से मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के पास पहुंचे और बातचीत कर शव को मोर्चरी ले जाने लगे तभी कुछ उपद्रवी जिसमें बीजेपी नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव व अन्य बीजेपी कार्यकर्ता अनुज सिंह रैकवार, शुभम मिश्रा, कुशमेंद्र चौधरी, मनीष चंद्र शुक्ल, पुंडरीक पांडेय अध्यापक, सेक्टर संयोजक सुंधाशु सिंह राणा व अज्ञात भीड़ नारेबाजी करते हुए गाली गलौज करने लगी।   recent visitors 85

यूपी में भाजपा विधायक ने मंदिर पर हमले का आरोप लगाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की

गाजियाबाद डासना देवी मंदिर की ओर रात को कूच करने वाले लोगों का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। शनिवार को लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर देवी मंदिर पहुंचे और उन्होंने मंदिर पर हमले का आरोप लगाते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवी मंदिर का हजारों साल पुराना इतिहास है, भगवान परशुराम ने यहां पर पूजा की है। महाभारत काल में इस मंदिर में पांडवों ने आकर पूजा की थी। बांग्लादेश सहित अन्य स्थानों पर जिस तरह हिंदुओं पर हमला किया गया है, उससे आवेश में आकर महंत ने यदि कोई विवादित बयान दिया है तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं, पुलिस कार्रवाई करेगी। सनातन धर्म पर हमले की कोशिश देश कानून और संविधान से चलता है। शनिवार रात को न केवल देवी मंदिर बल्कि सनातन धर्म पर हमले की कोशिश की गई है। ऐसा करने वाले लोगों को पुलिस को एनकाउंटर करना चाहिए। हमला करने वाले बाहर से आए थे। इससे मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाले हिंदुओं में आक्रोश है। हिंदू संगठन इस मामले में जो निर्णय लेगा हम उनके साथ हैं। recent visitors 80