विदेशी दुल्हन खरीदने’ से दूर रहें, ऐसा करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते -चीन

बीजिंग बांग्लादेश में हाल के दिनों में कुछ चीनी पुरुषों द्वारा शॉर्ट वीडियो और ऑनलाइन डेटिंग के ज़रिए 'क्रॉस-बॉर्डर शादी' की कोशिशों ने हालात बिगाड़ दिए हैं। इसी के चलते बांग्लादेश में तैनात चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि "शॉर्ट वीडियो देख कर बहकना नहीं, विदेशी शादी के लालच में कानून मत तोड़ो!" कुछ चीनी नागरिक बांग्लादेश से 'दुल्हन खरीदने' या 'अवैध शादियों' के लिए दलालों का सहारा ले रहे हैं। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में मौजूद चीनी दूतावास ने रविवार देर रात एक अहम सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए चीनी नागरिकों को ‘विदेशी दुल्हन खरीदने’ से दूर रहने और बांग्लादेश में विवाह करने से पहले गंभीरता से विचार करने की सलाह दी है। दूतावास ने चेताया कि चीनी कानून के अनुसार किसी भी व्यक्ति या संस्था को विदेशी विवाह के लिए दलाली या बिचौलिए की भूमिका निभाने की अनुमति नहीं है। खासतौर पर सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे "क्रॉस-बॉर्डर रोमांस" जैसे कंटेंट से भ्रमित होकर अवैध शादियों या मानव तस्करी जैसे मामलों में न फंसें। गैरकानूनी विवाह एजेंटों से रहें दूर चीनी दूतावास के मुताबिक, "चीनी नागरिकों को किसी भी व्यावसायिक या अवैध विवाह एजेंट से बचना चाहिए और ऑनलाइन प्रेम-जाल से सतर्क रहना चाहिए, ताकि आर्थिक और व्यक्तिगत नुकसान से बचा जा सके।" यदि कोई चीनी नागरिक इस तरह के ऑनलाइन धोखाधड़ी या स्कैम का शिकार होता है, तो उसे तुरंत चीन के सार्वजनिक सुरक्षा प्राधिकरणों को रिपोर्ट करनी चाहिए। बांग्लादेश में मानव तस्करी पर मौत की सजा दूतावास ने आगे कहा कि बांग्लादेश सरकार मानव तस्करी के मामलों में बेहद सख्त रवैया अपनाती है। यदि कोई व्यक्ति अवैध सीमा-पार विवाह या फर्जी शादी के जरिए मानव तस्करी में शामिल पाया जाता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। बांग्लादेश में कानून मानव तस्करी संगठित करने पर कम से कम 7 साल की कैद, आजीवन कारावास या फांसी, साथ में कम से कम 5 लाख टका (लगभग रुपए 3.5 लाख) का जुर्माना लगाया जा सकता है। सहयोग, योजना या उकसाने वालों को भी 3 से 7 साल की कैद और 20,000 टका तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। दूतावास ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में न्यायिक प्रक्रिया अक्सर लंबी होती है। किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी से लेकर सजा सुनाए जाने तक महीनों या वर्षों का समय लग सकता है। इससे पीड़ित के परिवारों की जुड़ाव योजनाएं और भविष्य की जिंदगी गहराई से प्रभावित हो सकती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

शादी के मंडप पर दुल्हन ने मांग का पोंछा सिंदूर, दूल्हे ने लड़की के पिता से की थी बुलेट की मांग

आगरा यूपी के आगरा में आयोजित एक शादी समारोह में वो देखने को मिला जो पहले किसी ने शायद ही देखा हो। यहां दिल्ली से बारात आई थी। बारातियों का लड़की वालों ने जमकर सत्कार किया। शादी की सभी रस्मे शुरू हुईं। सात फेरे भी हो गए। इसके बाद दूल्हे ने कुछ ऐसा कह दिया कि सुनते ही दुल्हन का माथ ठनक गया। दूल्हे ने लड़की के पिता से बुलेट मांगी, लेकिन लड़की वालों ने बुलेट देने में असमर्थता जताई। दूल्हा इसके बाद भी नहीं माना और अपनी जिद पर अड़ा रहा। दुल्हन ने दूल्हे का घमंड मिनटो में चकनाचूर कर दिया। कुछ देर पहले दूल्हे ने जो सिंदूर भरा था, दुल्हन उसे अपने हाथों से पोछ डाला और शादी तोड़ दी। यह देखकर लड़का और लड़के वाले दंग रह गए। पूरा मामला कुबेरपुर क्षेत्र का है। यहां दिल्ली से के करावल नगर से बारात आई थी। बारातियों की लड़की वालों ने खूब खातिरदारी की। शादी की सभी रस्मे शुरू हुईं और फिर सात फेरों का समय आ गया। लड़का और लड़की दोनों शादी के लिए मंडप में पहुंचे, जहां दोनों का विवाह संपन्न हुआ। लड़के ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद विदाई की रस्मे शुरू हो गईं। अभी दुल्हन मंडप में ही थी कि दूल्हे ने लड़की के पिता के बुलेट की मांग कर दी। यह सुनते ही लड़की पक्ष को एक जोरदार झटका लगा। लड़की वालों ने बुलेट देने में असमर्थता जताई, लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहा। अपने घमंड के चलते दूल्हे टस से मस नहीं हुआ और बुलेट न मिलने पर दुल्हन को न ले जाने की बात करने लगा। इसके बाद शादी में तनाव का माहौल पैदा हो गया। यह देखकर दुल्हन का माथा ठनक गया। दुल्हन ने खुद ही जाने से मना कर दिया और मंडप की नीचे ही अपनी मांग में भरा सिंदूर पोछ डाला। हालांकि इससे पहले दूल्हे को मनाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माना। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की। पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद दोनों पक्षों से एक-दूसरे का सामान वापस करवा दिया गया। दूल्हा बिना दुल्हन के ही दिल्ली लौट गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

सीतापुर में हल्दी के दिन दूल्हा-दुल्हन ने की आत्महत्या, 3 साल से था अफेयर

सीतापुर  सीतापुर में शादी के दो दिन पहले एक कपल की लाश कमरे में टंगी हुई मिली. शादी के लिए हल्दी के कार्यक्रम वाले दिन दोनों के शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिलने से हड़कंप मच गया . परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम के साथ सबूत इकट्ठे कर शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है. मालूम हो कि दोनों ने सामूहिक विवाह योजना में आवेदन किया था लेकिन शादी के तारीख रद्द होने के चलते मंदिर में शादी करने का फैसला लिया था. हालांकि लड़के के परिजनों ने घटना में हत्या का आरोप लगाया है. मामला महमूदाबाद कोतवाली इलाके के ग्राम मिठौरा का है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निवासी युवक गुड्डू पुत्र रामविलास निवासी बरगदिया उम्र 25 वर्ष और युवती रुचि पुत्री भगवती प्रसाद निवासी बिठौरा के बीच 3 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. परिजनों ने बताया कि दोनों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 नवंबर को शादी होनी थी. किसी कारणवश शादी की डेट कैंसिल होने के चलते परिजनों ने शादी को मंदिर में करने का निर्णय लिया था. परिजनों ने बताया कि आज घर के अंदर हल्दी का कार्यक्रम था. इसी दौरान घर का दरवाजा जब खोला गया तो युवती के घर ही कमरे में प्रेमी और प्रेमिका साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिले. वारदात के बाद लड़के के परिवार वालों ने लड़की के जीजा पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को बयान दिया है. परिवार वालों का कहना है की लड़की के जीजा से युवक का 2 से 3 दिन पहले विवाद हुआ था. इसके बाद आज दोनों के शव मिलने के बाद हत्या की आशंका है. अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी क्योंकि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 109

दूल्हे को बताई असली कहानी, राजस्थान-जयपुर में गहने लेकर दुल्हन फरार

जयपुर. एयरपोर्ट थाना इलाके में नई नवेली दुल्हन द्वारा ससुराल से सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार होने के मामला सामने आया है। इस संबंध में दूल्हे की मां ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि किसी पहचान वाले ने गरीब परिवार बताकर यह रिश्ता करवाया था। जांच अधिकारी एएसआई लटूरप्रसाद ने बताया कि जगतपुरा निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है। महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उसके भाई का मकान प्रताप नगर में है। वह भाई से अक्सर मिलने आती-जाती रहती थी। भाई के घर के पास ही रहने वाले कौशल जैन से उसकी मुलाकात हो गई। बातचीत के दौरान बेटे की शादी के लिए रिश्ता ढूंढने की बात उसने आरोपी से की, इस दौरान कौशल ने बिहार के रहने वाले एक गरीब परिवार की लड़की की फोटो दिखाई। शादी तय होने पर शादी में आने वाले तीन लाख रुपये का खर्च उनका ही होने की बात हुई। तीन लाख रुपये देने पर दिसंबर 2023 में मैरिज करना तय हो गया, डील के तहत शादी करवा दी गई। शादी के बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा अपने घर आ गया। चार दिन ससुराल में रही दुल्हन ने भागने से एक दिन पहले दूल्हे को सच्चाई बताते हुए कहा कि पैसों का लालच देकर उसे शादी के लिए तैयार किया गया था। शादी में बताए गए उसके माता-पिता भी फर्जी थे। शादी की डील करके 3 लाख रुपये लेने के बाद उसे एक भी रुपया नहीं मिला। इसके दूसरे दिन शादी के दौरान दिए गए गहने पहनकर नई नवेली दुल्हन ससुराल से भाग निकली। अब पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59