अजमेर शरीफ दरगाह के पास गरजा बुलडोजर, सड़क किनारे और नालों पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ा

अजमेर अजमेर में शरीफ दरगाह के आसपास गुरुवार सुबह एक साथ कई बुलडोजर गरजे। अजमेर शरीफ दरगाह, अढ़ाई दिन के झोपड़े और दिल्ली गेट के आसपास अजमेर नगर निगम की टीम ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे और नालों पर किए गए अतिक्रमण तोड़े जाने से वहां तनाव उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई। माहौल को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स से पहले अजमेर नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। सुबह ही नगर निगम की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ दरगाह क्षेत्र में पहुंच गई। गजरते बुलडोजरों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नारेबाजी शुरू कर दी गई। लोग बुलडोजर के सामने आकर खड़े हो गए। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो झड़प भी हुई। विरोध के बावजूद बुलडोजरों ने अपना काम जारी रखा। सड़क और नाले पर अतिक्रमण करके बनाए गए दुकानों को तोड़ डाला गया। नगर निगम का कहना है कि दरगाह क्षेत्र में बड़े पैमाने अतिक्रमण किया गया है। उर्स में बड़ी संख्या में देश विदेश से लोग अजमेर आते हैं और अतिक्रण की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखकर अतिक्रमण हटाया गया है। इसी तरह अढ़ाई दिन के झोपड़े और दिल्ली गेट के पास भी नगर निगम का पीला पंजा खूब चला। कई अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। लोगों के विरोध को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 162