कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए, तमाम सवालों के दिए जवाब, ओपनिंग कौन करेगा यह भी बताया

नई दिल्ली एडिलेड के ओवल में कल यानी शुक्रवार 6 दिसंबर से शुरू हो रहे पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले आज यानी 5 दिसंबर को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। रोहित शर्मा ने इस पीसी में तमाम सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस बात पर सस्पेंस खत्म कर दिया कि एडिलेड में ओपनिंग कौन करेगा। उन्होंने बताया कि केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करेंगे और वे खुद मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करेंगे। रोहित ने ये भी कहा कि पिछली बार एडिलेड में जो हुआ, उस परिणाम को बदलने की कोशिश हमारी रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि हर कोई चुनौती के लिए तैयार है और अपने से ज्यादा टीम को आगे रखता है। रोहित ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ में कहा, "जायसवाल, पंत, गिल अलग जेनरेशन के खिलाड़ी हैं। जब हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया आए थे, तो हम इस बारे में सोचते थे कि कैसे स्कोर करना है। ये लोग केवल मैच जीतने के बारे में सोचते हैं। उनका प्राथमिक ध्यान मैच जीतना है। वे ये नहीं सोचते कि शतक मारना है या दोहरा शतक मारना है। वे सिर्फ और सिर्फ ये सोचते हैं कि मैच को कैसे जीता जाए।" रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया या विदेशी परस्थितियों में खेलने को लेकर कहा, "जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं, तो तकलीफ तो सहनी पड़ेगी। खिलाड़ी मानसिक रूप से मजबूत होते हैं, अनुकूलन में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। वे किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। यह मुश्किल है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ भी आसान नहीं होता। हर एक युवा खिलाड़ी भी इसके लिए तैयार है।" केएल राहुल को ओपनर के तौर पर खिलाने पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "केएल और जायसवाल की साझेदारी ने संभवतः हमें टेस्ट मैच जिता दिया। इसमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है, शायद भविष्य में यह अलग हो। केएल राहुल इस समय अपनी जगह के हकदार हैं। मैंने बाहर से जो देखा, वह शानदार थे। व्यक्तिगत तौर पर, यह (ओपनिंग से हटना) आसान नहीं था, लेकिन टीम के लिए यह बहुत मायने रखता है।" पिंक बॉल टेस्ट के पिछले रिजल्ट पर रोहित शर्मा ने कहा, "पिछली बार एडिलेड टेस्ट में हमें सर्वश्रेष्ठ परिणाम नहीं मिला था, लेकिन हम इसे बदलने के लिए दृढ़ हैं।" पर्थ में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को बेंच पर बैठाने पर रोहित शर्मा ने कहा, "उन्हें बाहर रखना हमेशा मुश्किल होता है। मैं निश्चित रूप से उन्हें बाकी सीरीज में बड़ी भूमिका निभाते हुए देखता हूं। वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।" पिंक बॉल चैलेंज को लेकर कप्तान रोहित शर्मा बोले, "जितना ज्यादा समय आप पिंक बॉल से खेलते हैं, यह उतना ही आसान होता जाता है। आपको इससे निपटने का अपना तरीका ढूंढ़ना होगा, मौजूदा स्थिति के हिसाब से प्रयास करना होगा। टीम आपके फैसले का समर्थन करेगी। हमने यहां मैच देखे हैं और परिस्थितियों को समझते हैं।" ऑस्ट्रेलियाई टीम में दरार पड़ गई है। इसका जिक्र कमेंटेटर्स कर चुके हैं। इस पर रोहित शर्मा ने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, उनके ड्रेसिंग रूम में क्या हो रहा है। हम अपने ड्रेसिंग रूम के बारे में जानते हैं, जहां शानदार माहौल है।" रोहित शर्मा ने हर्षित राणा और नितीश रेड्डी को लेकर कहा, "ऐसा नहीं लगा कि यह उनका पहला गेम था (पर्थ में)। उनकी बॉडी लैंग्वेज शानदार दिखी। जब आप कोई बड़ी सीरीज जीतना चाहते हैं तो आपको इन खिलाड़ियों की जरूरत होती है।" ओपनिंग करने के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा, “मैं ओपनिंग नहीं करूंगा। केएल राहुल ओपनिंग करेंगे और मैं मिडिल ऑर्डर में किसी पोजिशन पर खेलूंगा।”  रोहित शर्मा ने सबसे पहले प्रैक्टिस मैच को लेकर कहा कि पहला दिन बारिश के कारण खराब हो गया था। ऐसे में हम जो कर सकते थे, वह हमने दूसरे दिन किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी खोली पोल, हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते

नई दिल्ली भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पोल खोल दी। हाल ही में जब मोहम्मद शमी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी कि रिहैब के दौरान उनके घुटने में सूजन आ गई है तो वे मीडिया पर भड़क गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मीडिया को लताड़ लगाई थी और उन सभी खबरों को निराधार बताया था, जिनमें शमी के चोटिल होने की बात कही गई थी। हालांकि, अब कप्तान रोहित शर्मा ने खुद बताया है कि शमी के घुटने में चोट लगी थी। ऐसे में साफ है कि भले ही शमी कुछ भी छिपाने की कोशिश में हों, लेकिन सच्चाई को ज्यादा दिन तक छिपाया नहीं जा सकता। रोहित शर्मा ने बेंगलुरु टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें चुनना मुश्किल है। उन्हें एक और चोट लगी थी और उनके घुटनों में सूजन आ गई थी। इससे उनकी स्थिति थोड़ी खराब हो गई और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ी। वह डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु) में हैं। हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि शमी को ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाए।" कप्तान के इस बयान से साफ है कि मोहम्मद शमी के घुटने में सूजन आ गई थी, लेकिन शमी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा, "एक तेज गेंदबाज के लिए यह काफी मुश्किल है, क्योंकि वह काफी क्रिकेट मिस कर चुका है और फिर अचानक से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, यह आदर्श नहीं है। हम उनको ठीक होने और 100 प्रतिशत फिट होने के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं। फिजियो, ट्रेनर, डॉक्टरों ने उसके लिए एक रोडमैप तैयार किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से पहले उन्हें कुछ (अभ्यास) मैच खेलने चाहिए।" शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.71 की शानदार औसत से 229 विकेट लिए हैं। भारत 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच खेलेगा। मोहम्मद शमी ने आखिरी प्रोफेशनल मैच नवंबर 2023 में खेला था। वह वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल था। इस टूर्नामेंट में वे चोट के साथ खेले, लेकिन बाद में उनको अपने पैर की सर्जरी करानी पड़ी। वे अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। हालांकि, नेट्स में कुछ मौकों पर गेंदबाजी करते नजर आए, लेकिन वे पूरी तरह फिट नहीं हुए थे। वे फिट होने के लिए रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे थे और कुछ दिनों में फुल फिटनेस हासिल करने वाले थे, लेकिन इसी दौरान उनके घुटने में सूजन आ गई। इस चोट से उबरने में उनको करीब दो महीने लग सकते हैं। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मैचों के लिए उनका उपलब्ध संभव नहीं है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58