CBSE Board Exam की डेटशीट रिलीज, 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी

नई दिल्ली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों की क्लास की डेटशीट जारी की है. इस बार केंद्रीय बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षा से 86 दिन पहले सीबीएसई डेटशीट 2025 रिलीज की ई है. शेड्यूल के मुताबिक सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2025 तक चलेंगी. वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के स्टेंडट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2025 का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा शनिवार, 15 फरवरी 2025 को इंग्लिश (कम्यूनिकेटिव), इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) विषय के साथ शुरू होंगी. वहीं सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी को आन्ट्रप्रनर्शिप विषय के साथ शुरू होंगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 टाइमिंग सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं दोनों की परीक्षाएं 2025 सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी जो दोपहर 12.30 बजे या फिर 1.30 बजे तक चलेंगी. सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट कहां डाउनलोड करें सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले स्टूडेंट डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2025 डेटशीट की पीडीएफ फाइल एक ही है, ऐसे में सीबीएसई 10वीं के छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट और सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 को डाउनलोड करें.   सीबीएसई कक्षा 12वीं की डेट शीट विषय तिथि शारीरिक शिक्षा 15 फरवरी, 2025 भौतिकी 21 फरवरी, 2025 बिजनेस स्टडीज 22 फरवरी, 2025 भूगोल 24 फरवरी, 2025 रसायन विज्ञान 27 फरवरी, 2025 गणित (मानक/अनुप्रयुक्त) 8 मार्च, 2025 इंग्लिश इलेक्टिव/कोर 11 मार्च, 2025 अर्थशास्त्र 19 मार्च, 2025 राजनीति विज्ञान 22 मार्च, 2025 जीवविज्ञान 25 मार्च, 2025 अकाउंटेंसी 26 मार्च, 2025 इतिहास 1 अप्रैल, 2025 मनोविज्ञान 4 अप्रैल, 2025 डेटशीच ऐसे करें डाउनलोड सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in जाएं। सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2025/सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा। इसे देखें और डाउनलोड कर लें।     recent visitors 117

सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं, एग्जाम रूम में CCTV कैमरों से न सिर्फ नजर रखी जाएगी, बल्कि रिकॉर्डिंग सेव भी रखी जाएंगी.

 नई दिल्ली सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 2025 15 फरवरी में शुरू हो सकते हैं, जो अप्रैल तक चलेंगे. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आगामी बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2025) की डेटशीट दिसंबर में जारी कर सकता है. इससे पहले सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं. अगले साल बोर्ड परीक्षा कड़े पहरे में होने वाली है. एग्जाम रूम में CCTV कैमरों से न सिर्फ नजर रखी जाएगी, बल्कि रिकॉर्डिंग सेव भी रखी जाएंगी. सीबीएसई ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है. सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में स्कूलों को हर एग्जाम रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं. बोर्ड ने सभी स्कूलों से कहा है कि उनके सभी एग्जाम रूम में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे होने चाहिए. यह निर्देश सभी सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल्स और हेडमास्टर्स को भेजा गया है. बाद में भी इस्तेमाल की जा सकती है CCTV रिकॉर्डिंग नोटिस में साफ-साफ लिखा है कि मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) बोर्ड परीक्षाएं केवल उन्हीं कमरों में होगी जहां सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे. परीक्षा के दौरान रिकॉर्डिंग की जाएगी जिसे स्कूलों को कम से कम दो महीने तक संभालक रखना होगा. ताकि जरूरत पड़ने पर बोर्ड उन रिकॉर्डिंग्स की जांच कर सके. हालांकि रिकॉर्डिंग केवल अधिकृत लोग ही देख सकेंगे. बिना CCTV कैमरे के स्कूल नहीं करा सकेंगे परीक्षा सीबीएसई ने आगे कहा कि कैमरों में पैन, टिल्ट और जूम की सुविधा होनी चाहिए ताकि किसी भी क्षेत्र या छात्र पर नजर रखी जा सके. अगर किसी स्कूल में सीसीटीवी कैमरों नहीं लगे हैं, तो उस स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं माना जाएगा. 44 लाख छात्र देंगे बोर्ड परीक्षा सीबीएसई के मुताबिक 2024 में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 44 लाख छात्र बैठेंगे. इतनी बड़ी संख्या छात्रों की परीक्षा सुचारू और शुचिता पूर्ण ढंग से कराने के लिए सीबीएसई ने यह कदम उठाया है. हर परीक्षा केंद्र में 240 छात्रों के लिए एक व्यक्ति खासतौर पर निगरानी रखने के लिए नियुक्त किया जाएगा. इसकी जानकारी छात्रों और अभिभावकों को भी देने को कहा गया है.   recent visitors 95