US से टली सतना में चोरी की वारदात: मुंह पर नकाब बांध घर में घुस रहे थे चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पैर भागे चोर

सतना  आज के डिजिटल (Digital) युग में टेक्नोलॉजी अहम किरदार (Technology plays an important role) निभा रही है। इसी बीच टेक्नोलॉजी (Technology) के सही उपयोग से आप कैसे सुरक्षित रह सकते इसका जीता जागता उदाहरण मध्य प्रदेश के सतना से सामने आया है। जहां सात समुंदर पार बैठे घर के मालिक ने सतना के भरहुत नगर स्थित सूने घर में घुस रहे चोरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। अब आप सोच रहे होंगे ये कैसे किया? पढ़िए ये पूरी खबर। मामला सतना के भारत नगर इलाके के हरिपुरम कालोनी का है। जहां के निवासी आर बी नामदेव के घर 1 मार्च की रात तीन अज्ञात चोरों ने चोरी की नाकाम कोशिश की। बताया जा रहा है कि, अमेरिका में बैठे घर के मालिक बीआर नामदेव ने सतना में रात दो बजे घर के अंदर घुस रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और तुरंत अपने बेटे अरुण को खबर की। पिता ने जिसवक्त बेटे फोन किया उस समय अमेरिका में दोपहर के एक बजे थे और सतना के हरिपुराम कालोनी में रात दो बजे चोर सूने घर में घुस रहे थे। अरुण के पिता अमेरिका में अपनी बेटी के घर पर थे। वहीं अरुण खुद कानपुर में था। ऐसे में अरुण ने तुरंत अपने पड़ोसी एमके श्रीवास्तव को अलर्ट किया और पड़ोसी ने अपना धर्म निभाते हुए सक्रियता दिखाई। शोर शराबा कर चोरों को भागने में मजबूर कर दिया। अब इस घटना की थाने में शिकायत की गई है। और कोलगवां थाना पुलिस ने मामले पर संज्ञान ले लिया है। इस पूरे मामले में एक बात सोचने वाली है, वह यह कि जब आम आदमी सात समंदर पार बैठकर टेक्नोलॉजी से चोरी की वारदात नाकाम कर सकता है। तो फिर कुछ फासलों पर मौजूद पुलिस क्यों नहीं? Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23

देवास पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्रम किया शुरू

 देवास मध्य प्रदेश की देवास पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्रम शुरू किया है. इस अभियान के तहत लोगों ने 10 लाख रुपए खर्च किए हैं. अभी भी अभियान जारी है. इस अभियान का उद्देश्य देवास जिले में अपराधों की रोकथाम करना है. एसपी पुनीत गहलोद ने बताया कि यह अभियान के जरिए पूरे जिले में 275 कैमरे लगाए गए हैं. देवास एसपी पुनीत गहलोद ने बताया कि देवास जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्रम के जरिए लोगों और व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए पुलिस द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसी कड़ी में लगभग 10 लाख रुपए कीमत के 275 नए कैमरे पूरे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में स्थापित किए गए. उन्होंने बताया कि कैमरा कानून व्यवस्था का पालन करने और अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए काफी महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है. कैमरा स्थापित करने के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित भी किया जा रहा है. इसके अलावा जो इस अभियान में आगे बढ़कर कैमरा लगा रहे हैं, उन्हें पुलिस सम्मानित भी कर रही है. यह अभियान 1 नवंबर से शुरू किया गया था. वैज्ञानिक साक्षी के रूप में अहम भूमिका पुलिस अधीक्षक में चर्चा के दौरान बताया कि सीसीटीवी कैमरा अपराध रोकने के साथ-साथ अपराध निराकरण एवं न्यायालयीन विचाराधीन प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में अहम भूमिका निभा रहा है. पुलिस द्वारा प्रतिदिन चौपाल के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक कैमरा स्थापित करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है, जिससे प्रभावित होकर लोगों द्वारा सकारात्मक सहयोग दिया जा रहा है. चोरी और गंभीर अपराधों पर नकेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चोरी और गंभीर अपराधों में सीसीटीवी कैमरा लगने से कहीं ना कहीं कमी आती है. इसके अलावा जहां अपराध घटित होता है, वहां सबूत के रूप में कैमरे के फुटेज सामने आ जाते हैं, जिससे आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मदद मिलती है. इसके अलावा इसे वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में न्यायालय भी काफी महत्व दे रही है,  इसलिए लोगों को  लगातार सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

इंदौर में दो बच्चियों को कार से कुचलने वाला नाबालिग निकला, किराए पर ली थी कार

इंदौर इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. इलाके में एक तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने घर के बाहर रंगोली बना रही दो बच्चियों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बच्चियों को कार के नीचे से निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों बच्चियों की हालत स्थिर बनी हुई. दोनों बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय नव्या प्रजापत और उसकी बहन 21 वर्षीय प्रियांशु के रूप में हुई है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो के मुताबिक एरोड्रम थाना क्षेत्र के राजनगर में घर के बाहर दोनों बहने बैठकर रंगोली बना रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर की जानकारी जब वहीं पर रहने वाले रहवासियों को लगी, तो तुरंत मौके पर पहुंचे और कार चालक आयुष प्रजापत को पकड़ कर पूरे मामले की सूचना एरोड्रम पुलिस को दी. इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के जय भवानी नगर में हुए हादसे का आरोपी पकड़ा गया है। वह नाबालिग है और उसने कार चलाने के लिए किराए से ली थी। सोमवार शाम तेज गति से कार चलाते हुए उसने दो लड़कियों को कुचल दिया था। प्रियांशी (21) पुत्री पवन प्रजापत और निव्या (13) पुत्री आनंद प्रजापत दोनों बच्चियां अपने घर के बाहर रंगोली बना रही थीं, जब कार ने उन्हें टक्कर मारी और फिर पास के एक घर की दीवार में जा घुसी। टक्कर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद घायल लड़कियों को स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया था। अचानक दबा दिया एक्सलेरेटर पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की और भारतीय दंड संहिता की धारा 110, 324(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने कार द्वारकापुरी निवासी एक व्यक्ति से चलाने के लिए ली थी और अचानक सामने आए एक दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में एक्सलेरेटर दब गया, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद इलाके में भारी हंगामा हुआ और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। किराए पर ली थी कार जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी 17 साल का नाबालिग है। जो अपने दोस्त से कार मांगकर लाया था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। जो हुकुमचंद कॉलोनी का रहने वाला निकला। उक्त कार द्वारकापुरी में रहने वाले किसी सेन नाम के व्यक्ति की है। जो उसने किसी को किराए पर दी थी। नाबालिग ने उससे कार चलाने के लिए मांगी थी। कार का नंबर MP09ZW7287 है।   लोगों ने चक्का जाम करके की नारेबाजी कार ड्राइवर की पहचान हुकुमचंद कॉलोनी में रहने वाले तुषार अग्रवाल के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में रहने वाले लोग भड़क गए भड़क गए और कार को पलट दिया. इसके बाद लोगों ने रास्ते पर चक्का जाम किया और नारेबाजी की. डीसीपी आलोक शर्मा का कहना है कि पूरे ही मामले में कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों ही युवतियों की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है. फिलहाल सीसीटीवी कैमरे के आधार पर प्रारंभिक तौर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. मामले में शिकायत कराई दर्ज इंदौर में एक दिन पहले खजराना क्षेत्र में पदस्थ नारकोटिक्स डीआईजी महेश चंद्र जैन की कार को एक तेज स्पीड दूसरी कार ने टक्कर मार दी थी. हादसे के वक्त डीआईजी कार में ही सवार थे. डीआईजी ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

देवरिया : खेत के बीच चीखती चिल्लाती बदहवास भाग रहीं छात्राएं, बाइक पर सवार शोहदे… वीडियो हिलाकर रख देगा

 देवरिया  देवरिया जिले में शुक्रवार दोपहर में एक भयावह घटना घटी। स्कूल से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहीं दो छात्राओं को रास्ते में रोककर बाइक सवार शोहदे छेड़खानी करने लगे। शोहदों के चंगुल से अपने को बचाकर दोनों छात्रायें चिल्लाते हुए भागीं। इस दौरान एक बच्‍ची साइकिल समेत खेत में जा गिरी। लड़कियों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुचे मगर आरोपी बाइक से भाग निकले। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है। पुलिस वायरल फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। घटना तरकुलवां थाना क्षेत्र की है। एक गांव की दो लड़कियां प्राइवेट स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा हैं। शुक्रवार को दोनों छात्राएं स्कूल गई थीं। स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों छात्राएं साइकिल से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक बाइक पर सवार चार युवकों ने छात्राओं को घेर लिया और छेड़खानी करने लगे। अचानक हुई इस घटना से लड़कियां घबरा गई। मगर फिर हिम्मत जुटाकर किसी तरह अपने आप को शोहदों के चंगुल से छुड़ाकर चिल्लाते हुए भागी। इस दौरान छात्राओं की साइकिल खेत में गिर गई। लड़कियों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख शोहदे बाइक से भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज वायरल यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि शोहदे छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहे हैं और छात्राएं चिल्लाते हुए भाग रही हैं। पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने तरकुलवां थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। एस ओ मृत्युंजय राय ने बताया कि छात्राओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर चार अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 152