10 अगस्त तक जमा करें चौरसिया प्रतिभा सम्मान हेतु प्रविष्टियाँ
Submit entries for the Chaurasia Pratibha Samman by August 10. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। चौरसिया समाज जबलपुर (पंजीयत) द्वारा परंपरानुसार आयोजित किए जा रहे 38वें “चौरसिया दिवस समारोह” के अवसर पर इस वर्ष भी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली निस्वार्थ विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। यह गरिमामयी समारोह रविवार, 23 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक स्थानीय मानस भवन, राइट टाउन, जबलपुर में आयोजित होगा। समारोह संयोजक एम.आर. राहुल चौरसिया एवं समाज अध्यक्ष शिव कुमार चौरसिया ने समाजजनों से आग्रह किया है कि प्रतिभा सम्मान के लिए पात्र विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं की प्रविष्टियाँ सोमवार, 10 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से निर्धारित केंद्रों पर जमा कर दें। प्रतिभा सम्मान के लिए पात्रता के अनुसार नर्सरी से कक्षा 5वीं तक 70 प्रतिशत, कक्षा 6वीं से 8वीं तक 65 प्रतिशत तथा कक्षा 9वीं से महाविद्यालय स्तर तक 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नीट, जेईई, पीएससी अथवा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों तथा कला, संगीत, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। आवेदन के साथ संबंधित अंकसूची अथवा प्रमाण-पत्र की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक होगा। प्रत्येक प्रति के पीछे अभिभावक का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। समिति ने स्पष्ट किया है कि चौरसिया दिवस समारोह में दिए जाने वाले पुरस्कार प्रतिभागी स्वयं अथवा उनके परिजन मंच से ही प्राप्त करेंगे। समारोह समाप्त होने के बाद पुरस्कार प्रदान करने की जिम्मेदारी समिति की नहीं होगी।यह जानकारी मीडिया प्रभारी अनिकेत चौरसिया ने दी। recent visitors 11