बेरहमी से पिटाई के चलते मौत, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में पैसों के विवाद में युवक का अपहरण

बिलासपुर. बिलासपुर में पैसे के लेनदेन के विवाद मामले में एक युवक का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है।पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की गई बाद में अधमरा होने के बाद युवक को गली में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और हत्या को दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाला 24 वर्षीय हरिओम सिंह ब्याज चलाने का काम करता था। वह लोगों को ब्याज में रकम देता था। अपना काम बढ़ाने के लिए उसने तोरवा में ही रहने वाले इंद्रजीत यादव और श्रेयांश राजपूत से 8 लाख रुपए उधार में लिए थे और लोगों को ब्याज में यह रकम बांटा था। इस बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हरिओम सिंह का श्रेयांश और इंद्रजीत से विवाद हो गया था।  इंद्रजीत के परिजनों के अनुसार 24 अक्टूबर की दोपहर  श्रेयांश और इंद्रजीत हरिओम को खोजते हुए घर पहुंचे थे। उस वक्त हरिओम घर पर नहीं था। पूछने पर पैसों के लेनदेन के मैटर में बात करने आने की बात दोनों ने कही। इसके बाद दोनों और उनका एक अन्य साथी रात को घर आए और हरिओम को अपने साथ लेकर चले गए। हरिओम फोन नहीं उठा रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे इंद्रजीत ने अपने मोबाइल से हरिओम की बात उसके घर वालों से करवाई । इस दौरान हरिओम ने परिजनों को बताया कि इंद्रजीत और श्रेयांश उसकी पिटाई कर रहे हैं इसके बाद फोन कट गया और हरिओम से उनकी कोई बात नहीं हुई। जब रात भर हरिओम सिंह घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की और श्रेयांश राजपूत से पूछा। श्रेयांश राजपूत ने उन्हें रात को ही हरिओम को छोड़ देने की बात बताई। घरवाले हरिओम की तलाश कर ही रहे थे कि सोशल मीडिया में एक युवक की सिम्स में लाश होने की फोटो वायरल हुई। परिजन भागे– भागे सिम्स गए तो वहां दो दिनों से मर्च्युरी  में हरिओम की लाश पड़ी थी। संपर्क करने पर तोरवा पुलिस ने परिजनों को बताया कि सड़क हादसे में हरिओम की मौत हो गई है। पूछताछ में जानकारी मिली कि 25 अक्टूबर की सुबह विनोबा नगर की एक गली में घायल अवस्था में हरिओम मिला था। जिसे पुलिसकर्मियों ने ही  अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया था। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के कर्मचारियों को हरि ओम ने अपनी आपबीती और  मारपीट की बात बताई थी। पर इस मामले में  पुलिस पर जानकारी के बावजूद लापरवाही बरतने का आरोप लग रहा है।  हरिओम के परिजनों ने इसे हादसा न होकर हत्या होने की आशंका जाहिर की  है। उन्होंने इंद्रजीत यादव श्रेयांश राजपूत और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग की है। recent visitors 66

ब्लैकमेलिंग पर आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में शादी का झांसा देकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. दो साल तक आरोपी युवती का शारिरिक शोषण करता रहा. अब जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीर दिखाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2024 को पीड़िता ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि 3 साल पहले 2021 में राजकिशोर नगर निवासी विधेन्दू शुक्ला (आरोपी) के साथ उसकी दोस्ती हुई. दोनों के बीच बातचीत होने लगी. लगभग एक साल बाद 20.10.2022 की दोपहर आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया. इस दौरान घर में दोनों के अलावा और कोई नहीं था, तब आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद से लगातार 2 साल तक यह सिलसिला चलता रहा. असलीयत तब सामने आई जब आरोपी 20 अक्टूबर 2024 को पीड़िता को अपने दोस्त के घर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान जब पीड़िता ने उसे जल्द शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और पीड़िता की बनाई गई अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाते हुए कहा कि अब जब भी बुलाउंगा, मिलने आ जाना… नहीं तो फोटो-वीडियो को वायरल कर दूंगा. इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की. अपने साथ हुए धोके और सेक्सटॉर्शन को लेकर पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई. वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने आरोपी विधेन्दू शुक्ला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. recent visitors 55

टेढ़े पैर वाले तीन सौ बच्चों का सफल ऑपरेशन, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सिम्स अस्पताल के डाक्टरों का कमाल

बिलासपुर. बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और टीम ने बडी उपलब्धी हासिल की है टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो का सफल ऑपरेशन कर उनके जीवन को सवारने का काम किया है। साथ ही परिजनो का निजी अस्पताल मे होने वाले लाखो रूपये के खर्च होने से बचाया जा रहा है। दरअसल बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल मे हड्डी रोग विभाग व शिशु रोग विभाग के डाक्टरो ने मिलकर टेढे मेढे पैर वाले 300 बच्चो को का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया है जो बच्चे ढंग से चल फिर पाने मे असमर्थ थे वो बच्चे ऑपरेशन के बाद अब बच्चे दौड भाग कर रहे है सिम्स अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के डाक्टर दिपक जांगडे और अस्पताल के टीम के द्वारा ये संभव हुआ है। डाक्टर दिपक जांगडे ने बताया की टेढे मेढे पैर वाले बच्चो का यह जन्मजात बिमारी है।किसी बच्चो का एक पैर तो किसी का दो पैर पर यह विकृति रहती है शुरूआती समय मे लोगो को जानकारी नही रहती थी इसलिए इसतरह की समस्या पर किसी प्रकार इलाज भी नही करवाते थे इस वजह से बच्चो का पैर वैसे ही रह जाता था।  लेकिन कुछ समय बाद अस्पताल मे इन समस्याओ का इलाज शुरू हुआ जिसके बाद 300 बच्चो का सफलतापूर्वक इलाज कर उनके पैर सीधा किया गया।जन्म से दो वर्ष के बच्चो को प्लास्टर लगाकर बाद मे छोटा ऑपरेशन कर जुता पहनाया जाता है।जिससे उनके पैर सीधे हो जाते हैं। फिलहाल सिम्स अस्पताल के ओपीडी मे रोज 1 से 2 मरीज पहुंच रहें हैं। recent visitors 100

सिविल सर्जन ने थमाया नोटिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में देर से से अस्पताल पहुंचे 47 डॉक्टर

बिलासपुर। सुबह की पाली में देर से और शाम को अनुपस्थित रहने वाले जिला अस्पताल व मातृ शिशु अस्पताल के 47 डॉक्टरों को नोटिस थमाया गया है. जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की ओर से जारी नोटिस में 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है. सिविल सर्जन के इस आदेश के बाद डॉक्टर विरोध पर उतर आए हैं. जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता और डॉक्टरों में लंबे समय से खींचतान चल रही है. एक-दूसरे के खिलाफ दोनों पक्षों की ओर से कलेक्टर से भी लगातार शिकायतें की जा रही हैं. सिविल सर्जन कई बार बोल चुके हैं कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कड़ाई बरती जा रही है. ऐसे में सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता ने जुलाई, अगस्त, सितम्बर के बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस का रिकार्ड को चेक करने के बाद काम में देरी से पहुंचने और काम से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है. इधर डॉक्टरों का आरोप है कि ओवर ड्यूटी करने, सरकारी छुट्टी के दिन को भी अनुपस्थित बताया जा रहा है. recent visitors 60

छह आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में सरकारी जमीन बेचकर लाखों रूपए ठगे

बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में शासकीय भूमि का अवैधानिक रूप से खरीदी बिक्री कर ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों ने खमतराई पास के शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया था। फिलहाल, मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सरकंडा थाने में अमेरी सकरी थाने क्षेत्र के रहने वाले प्रार्थी रमेश कुमार वैष्णव ने पटवारी हल्का नम्बर 25 खमतराई राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी जिला बिलासपुर मे 15 अक्टूबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज की। नायब तहसीलदार/कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर के ज्ञापन क्रमांक 159/ना.तह./कार्य.दण्डा/ वा/2024 बिलासपुर दिनांक 15.10.2024 से प्राप्त निर्देश के पालन में मौजा खमतराई 25 स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 551 पर शरद यादव, संजय जायसवाल, द्वारा मधुसुदन राव, श्रीनिवासराव, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, परमेश्वर सूर्यवंशी, चित्ररेखा साहू नाम के लोगो ने अवैध रूप से खरीदी बिक्री किये है। मामले में उपनिरीक्षक कृष्णा साहू ने बताया कि सरकंडा पुलिस ने प्रार्थी के रिपोर्ट पर मामले को विवेचना में लिया था। प्रकरण की गंभीरता से देखते हुये टीम तैयार कर आरोपियों से पूछताछ की। तो मामले सामने आया। जिसमें शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। recent visitors 114

कारण की तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बिलासपुर के स्कूल में मिली ई-रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में ई- रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश मिली है. मृतक के सिर पर पत्थर मारा गया था. मृतक रात में ई- रिक्शा चलाने निकला था, और सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली है. घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था. वह ई-रिक्शा चलाता था. मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर बाथरूम में उसकी खून से सनी लाश पड़ी थी. सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में की, जिसके बाद उसके परिजन को बुलाया गया. घटनास्थल के पास ही उसकी ई-रिक्शा भी मिली है. बीती रात वह रिक्शा चलाने के लिए निकला था, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सत्यनारायण यहां कैसे पहुंचा. रात में आखिरी बार वह किन लोगों के साथ था. स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है. recent visitors 70

फरार आरोपी पति गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में खाना बनाने से मना करने पर पत्नी की बेरहमी से हत्या

बिलासपुर। तीन दिन पहले सीपत थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह हत्या की घटना तब हुई जब पत्नी ने खाना बनाने से मना कर दिया, जिसके बाद आरोपी पति ने टंगिया और लकड़ी के डंडे से हमला कर उसे मौत के नींद सुला दिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया और डंडा बरामद कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को बीते 11 अक्टूबर को सूचना मिली कि ग्राम मटियारी में रहने वाली मुमताज शिकारी की हत्या कर उसका पति फरार हो गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाऔर आरोपी पति की तलाश शुरू की. पुलिस ने आरोपी रामफल शिकारी को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन आरोपी रामफल शिकारी शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी मुमताज को खाना बनाने के लिए कहने पर, उसने खाना बनाने से मना कर दिया, तो दोनों के बीच विवाद हुआ. फिर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रामफल शिकारी ने घर में ही रखे टंगिया और लकड़ी के डंडा से पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे उसके सिर और हाथ में गहरी चोट आई, और उसकी मौके पर मौत हो गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है. recent visitors 71