बिलासपुर.
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. दो साल तक आरोपी युवती का शारिरिक शोषण करता रहा. अब जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीर दिखाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2024 को पीड़िता ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि 3 साल पहले 2021 में राजकिशोर नगर निवासी विधेन्दू शुक्ला (आरोपी) के साथ उसकी दोस्ती हुई. दोनों के बीच बातचीत होने लगी. लगभग एक साल बाद 20.10.2022 की दोपहर आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया. इस दौरान घर में दोनों के अलावा और कोई नहीं था, तब आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद से लगातार 2 साल तक यह सिलसिला चलता रहा. असलीयत तब सामने आई जब आरोपी 20 अक्टूबर 2024 को पीड़िता को अपने दोस्त के घर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान जब पीड़िता ने उसे जल्द शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और पीड़िता की बनाई गई अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाते हुए कहा कि अब जब भी बुलाउंगा, मिलने आ जाना… नहीं तो फोटो-वीडियो को वायरल कर दूंगा. इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की. अपने साथ हुए धोके और सेक्सटॉर्शन को लेकर पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई. वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने आरोपी विधेन्दू शुक्ला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









