बंदियों में हिंसक झड़प में एक घायल, छत्तीसगढ़-बिलासपुर के सेंट्रल जेल में दशहरा की शाम गैंगवार

बिलासपुर। सेंट्रल जेल में एक बार फिर से गैंगवार की घटना हुई है. दशहरा की शाम जेल में बंद दो बंदियों के बीच भिड़ंत हुई. इस दौरान हत्या के आरोपी ने कप सिरप बेचने के आरोप में बंद कैदी नुकीली वस्तु से हमला किया. जिससे जेल में अफरा-तफरी मच गई. वहीं जेल के प्रहरी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बंदियों को अलग किया. दरअसल, सिरगिट्टी पुलिस ने नशीली कफ सिरप बेचने के मामले में नवीन निर्मलकर को तीन दिन पहले जेल भेजा है. दशहरा की शाम जेल में दुर्गा विसर्जन के दौरान वह आशीर्वाद लेने गया था. जहां हत्या के आरोपी लोकेश तिवारी ने अचानक किसी नुकीली वस्तु से उस पर हमला कर दिया. इससे नवीन घायल हो गया. जानकारी मिलते ही जेल प्रहरी पहुंचे और दोनों बंदियों को अलग कराया. घटना जेल के डी खंड में हुई. बताया जा रहा है कि लोकेश तिवारी और नवीन निर्मलकर की जेल के बाहर से दुश्मनी है. लोकेश ने सिरगिट्टी क्षेत्र में नवीन के माता-पिता पर हमला कराया था. जब वह हत्या के मामले में जेल पहुंचा था, तब नवीन ने लोकेश पर हमला कर दिया था. घायल नवीन निर्मलकर पहले हत्या के मामले में भाइयों के साथ जेल में था. सेंट्रल जेल से उसका तबादला दुर्ग जेल तबादला हुआ था. यहां से कुछ समय पहले ही बाहर आया था और नशीली दवा के कारोबार में उसे फिर से जेल आना पड़ा. recent visitors 108

पुलिस जांच मे जुटी, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में अज्ञात युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी

बिलासपुर. बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र स्थित बकरकुदा का सरसेनी रोड में एक अज्ञात युवक की अधजली शव मिलने से सनसनी फैल गई है प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव जलाने का प्रयास करने की बात सामने आ रही है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। दरअसल ग्राम बकरकुदा के बडे नहर के पास एक अज्ञात युवक की अधजली अर्धनग्न शव मिलने मल्हार क्षेत्र के आसपास सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना आसपास के खेत में दवाई छिड़काव कर रहे किसानों ने मल्हार चौकी पुलिस को दी वही सिर में भी चोट के निशान दिखाई दे रहा है पुलिस लाश की पहचान करने के लिए आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही हैं जिससे युवक की कोई पहचान हो सके फिलहाल पुलिस लाश को देखकर युवक की हत्या की आशंका जताई रही है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा। मस्तूरी पुलिस फोरेसिक और डॉग स्क्वाड टीम को सूचना दे दी है फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। recent visitors 70

मुनाफे का झांसा देकर फंसाने वाला गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में ऑनलाइन ट्रेडिंग में लाखों रुपये ठगे

बिलासपुर. बिलासपुर जिले में पुलिस ने ठगी करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुरानी पहचान का फायदा उठाकर ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसा लगाने के लिए कहा। पैसा लगाने के नाम पर करीब एक करोड़ 38 लाख 72 हजार 105 रुपये ठग लिए। एक साल पहले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, सरकंडा राजस्व कॉलोनी के रहने वाले बसंत पांडेय ने 20.09.23 को थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया था कि उनका कपिल दुबे के परिवार के साथ पहले से परिचय है। कपिल दुबे के पिता हेमंत दुबे उसकी मां मनीषा दुबे सभी मिलकर ऑनलाइन ड्रेडिंग करते हैं। मुनाफे  झांसा देकर नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल एक करोड़ 38 लाख 72 हजार एक सौ पांच रुपये लिए। समय पूरा होने पर 89 लाख सात हजार रुपये वापस कर दिए और 49 लाख 65 हजार 105 रुपये वापस नहीं दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। इसके बाद से सभी लोग फरार थे और पुलिस को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी हेमंत दुबे नवरात्रि पर्व मनाने वापस बिलासपुर आया हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर कतियापारा बिलासपुर में घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ पर अपराध स्वीकार किया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 112

चोरों ने घर से हीरे-सोने के जेवरात समेत नगदी चुराए, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में देवी दर्शन करने गया परिवार

बिलासपुर। शहर में दुर्गा पूजा के दौरान एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है. वंशिका विहार कॉलोनी निवासी श्रीवास परिवार दुर्गा दर्शन करने के लिए नैला और शिवरीनारायण गया हुआ था. इसी बीच अज्ञात चोरों ने मकान में धावा बोल दिया. चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे हीरा, सोने के जेवर और नगदी सहित करीब 4 लाख रुपये की चोरी की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र के घुरू वंशिका विहार निवासी पप्पू श्रीवास, जो निजी कंपनी में हेड टेक्निकल ऑफिसर हैं. वे 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे घर के दरवाजे में ताला लगाकर परिवार के साथ जांजगीर नैला और शिवरीनायण दुर्गा प्रतिमा देखने गए थे. देर रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर पूरा मकान खंगाल डाला. आलमारी का लाकर तोड़कर एक नग डायमंड का सेट, सोने का चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, सोने की दो अंगूठियां, दो लाकेट, दो फूल्ली, चांदी की 20 बिछिया, अंगूठियां, सिंदूर डिब्बा, एक जोड़ी पायजेब और 2 लाख रुपए नकद चोरी कर लिया गया है. चोरी गए सामान की कुल कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है. दूसरे दिन जब वे परिवार के साथ घर लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे और लाकर से जेवर और नकद रकम चोरी हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी. पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है. recent visitors 68

युवाओं को कर रही नशे से भी दूर, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में गरीब बच्चों को पढ़ाएगी महिला दुर्गोत्सव समिति

बिलासपुर. नवरात्र के दौरान भव्य दुर्गा पंडाल और साज सज्जा की कहानी तो आपने बहुत देखी होगी, लेकिन बिलासपुर के मिनी बस्ती इलाके में झुग्गी झोपड़ियां के बीच महिलाओं की एक ऐसी दुर्गोत्सव समिति है, जिसने बस्ती के बच्चों की पढ़ाई लिखाई और युवाओं को नशे से दूर रखने का जिम्मा उठाया है. महिलाएं तीन साल से यह काम कर रहीं बिलासपुर के जरहाभाटा इलाके में स्थित मिनी बस्ती के महिला दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों ने बस्ती में लगातार फैल रहे नशे के काले बादल को हटाने के लिए एक नई पहल शुरू की है. समिति के सदस्य नवरात्र के 9 दिनों तक बस्ती के बच्चों को पढ़ाने और शिक्षा के प्रति उनकी लगन जगाने का प्रयास कर रहे हैं. दरअसल बिलासपुर का मिनी बस्ती इलाका अत्यंत पिछड़े इलाकों में आता है और यहां के युवा नशे की गिरफ्त में घिरते जा रहे हैं. गरीब बच्चों को कापी-किताब भी बांट रहे मिनी बस्ती के शिव मंदिर परिसर में बीते 3 सालों से महिलाओं की समिति दुर्गा प्रतिमा की स्थापना करती आ रही है. नवरात्र के दौरान पूरे 9 दिन समिति के सदस्य स्थानीय बस्ती के बच्चों को पढ़ाते-लिखाते नजर आते हैं. साथ ही उनके घरों में संपर्क करके शिक्षा के लिए बच्चों के साथ-साथ परिजनों को जागरूक कर रहे हैं. नशे की गिरफ्त में जा रहे युवाओं को जागरूक करने के साथ नशे से दूर रहने की प्रेरणा भी दे रहे हैं. साथ ही समिति की महिलाएं इलाके के गरीब बच्चों को कापी किताब और शिक्षा में जरूरी अन्य सामग्री का वितरण भी करती हैं, जिससे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई करने में कोई असुविधा न हो. recent visitors 114

पेट्रोलिंग टीम ने आठ गुंडे-बदमाशों को पकड़ा, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में नवरात्रि पर पुलिस अलर्ट

बिलासपुर। नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर तारबाहर थाना की स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिंग टीम ने अशांति फैलाने वाले 8 बदमाश- उपद्रवियों को पकड़ है. इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ पृथक-पृथक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है. इसी क्रम में थाना तारबाहर से एक टीम थाना क्षेत्र में स्ट्रीट/ पैदल पेट्रोलिग के लिए रवाना की गई. टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान पुराना बस स्टैंड, देशी शराब भट्टी, राजीव कंपलेक्स के आसपास से उपद्रव और अशांति फैलाने वाले आठ लोगों की धर-पकड़ कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि अशांति फैलाने वाले गुंडा-बदमाश और असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. recent visitors 80

बड़ी मात्रा में गांजा बरामद, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में दो तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा पिछले दिनों रायपुर में एसपी कलेक्टर्स की कांफ्रेंस मीटिंग ली गई थी। जिसमें मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्यवाही करने और तस्करों के फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंक ट्रेस करने पर बल दिया गया था। जिस पर शासन के निर्देश पर बिलासपुर रेंज आईजीपी डॉ.संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में जीपीएम पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता ने पुनः अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर कार्यवाही की गई है। जहां पर पिछले दिनों हुई कार्यवाहियों से लीड हासिल करते हुए इस बार एसपी भावना गुप्ता ने साइबर सेल और पेंड्रा थाने की संयुक्त टीम को पतगंवा के पास तैनात किया गया था जिस पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर गांजा परिवहन करते एक्सएल 6 वाहन और दो अंतर राजजीय गांजा तस्करों को धर दबोचने में सफलता मिली है । पुलिस की माने तो पकड़े गए आरोपियों से जानकारी निकलवाकर मामले में  पायलटिंग वाहन और सहयोगियों सप्लायर्स की जानकारी भी प्राप्त कर आगे की भी धर पकड़ की कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस की मानें तो गांजा तस्कर ये गांजे की खेप गांजा ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से मध्यप्रदेश के राजेंद्रग्राम की ओर ले जाया जा रहा था। वहीं वर्तमान कार्यवाही मिलाकर लगभग एक माह में जिले की पुलिस ने तीन मामलों में लगभग 485 किलो गांजा जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ है वहीं पांच चारपहिया वाहन जिनकी बाजार कीमत लगभग 60 लाख को बरामद किया गया है वहीं फाइनेंशियल ट्रेल को ट्रेस करते हुए दो दर्जन खाते होल्ड करवाएं हैं। तो वहीं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में मध्यप्रदेश के 7 और छत्तीसगढ़ के 4 कुल 11 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है। साथ ही पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी और 29 के तहत कार्यवाही की गई है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।।इस कार्यवाही में पुलिस ने रामप्रसाद यादव पिता दसुवा यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ताराडांड थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश, सोनू पांडे पिता स्व विशेष पांडे उम्र 30 वर्ष खास थाना अनूपपुर जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने कार्यवाही में आरोपियों से गांजा 2.2 क्विंटल मूल्य लगभग 41 लाख रूपए का गांजा, अनुमानित मूल्य 10 लाख एक्सएल 6 कार, तीन नग मोबाइल, नगदी रकम 1500 रुपए नगद राशि, सब कुल लगभग 51 लाख रुपए की कार्यवाही किया है।।पुलिस ने इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करो से एक्सएल 6 कार और 220 किलो गांजा बरामद।।साथ ही मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है। recent visitors 74