Friday, July 10, 2026 10:36 am

राम-लक्ष्मण और हनुमान घायल, छत्तीसगढ़-चांपा रावण संवाद के दौरान स्काई लिफ्ट पलटी

चांपा। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान रावण संवाद के लिए लगाया गया स्काई लिफ्ट पलट गया. हादसे में राम, लक्ष्मण और हनुमान को जहां चोट आई, वहीं तीन दर्शक को गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक को बिलासपुर रेफर किया गया है. चांपा के भालेराय मैदान में शनिवार को रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े के अलावा कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विवेक शुक्ला मौजूद थे. रावण संवाद के लिए बेन स्काई लिफ्ट लाया गया था, जो अचानक पलट गया. हादसे में राम, लक्ष्मण और हनुमान का पात्र निभा रहे कलाकार को हल्की चोट आई, वहीं नीचे खड़े तीन दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक अवधेश सिंह के दोनों पैर का घुटना टूट गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया. स्काई लिफ्ट के नीचे गिरने की घटना कुछ देर तक दर्शकों को समझ में नहीं आई. जब स्काई लिफ्ट की बात फैली तो दर्शकों में अफरा-तफरी मची. घायलों को किसी तरह से बाहर निकाल उपचार के लिए रवाना किया गया. इस तरह से 15-20 मिनट की हलचल के बाद रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया. सांसद, कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में आयोजक समिति की इस तरह की लापरवाही पर लोग सवाल उठा रहे हैं. recent visitors 144

सहयोगी महिला सहित तीन गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-चांपा में शादी के बहाने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

चांपा. चांपा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी शिवम मिरी और भागने में सहयोग करने वाली महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, परिजनों ने चांपा थाने में  एफआईआर दर्ज कराई की 26 सितंबर की रात्रि को नाबालिग लड़की घर में नही थी किसी को कुछ बताए बिना कही चली गई। आसपास तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला जिसपर धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चांपा रेलवे स्टेशन में नाबालिग लड़की किसी लड़के के साथ है। जिस पर पुलिस टीम पहुंची और नाबालिग लड़की और युवक शिवम मिरि को पकड़कर चांपा थाना लाया गया। नाबालिग लड़की का महिला अधिकारी के पास से कथन लेने पर बताई कि बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और तुम्हे प्यार करता हूं कहते हुए जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया है। शिवम मिरि (22) को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। वहीं, नाबालिग लड़की को भागने में उसका सहयोग करने वाली आरोपी महिला राजेश्वरी यादव (24) निवासी पोडिकला , सत्यम कुमार (20), रणबीर पाटले (22) निवासी सुंदरेली जिला सक्ति सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 62