प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात, छत्तीसगढ़-सक्ति में नाबालिग लड़की से 27 दिन किया दुष्कर्म

सक्ति. बाराद्वार थाना क्षेत्र में मंदबुद्धि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी रामरति यादव को पुलिस ने सागौन बाड़ी डुमरपारा से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ संबंध बनाए और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। महिला ने बताया कि तीनों देवरानी-जेठानी परिवार सहित कमाने खाने के लिए राउरकेला (ओडिशा) चले गये थे। छोटी ननद (14) है, जो अपने पिता के साथ ग्राम कडारी में थी। दिवाली त्योहार मनाने अपने घर कडारी आए। त्योहार मनानें के बाद सात नवंबर की रात में उसके पास छोटी ननद सोई थी। तब उसने बताया कि ग्राम कडारी का रामरति यादव ऊर्फ बुटु यादव ने तीन जून 2024 से 30 जून 2024 तक लगातार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हो गई। अपराध को छिपाने के उद्देश्य से पीड़िता को बहला-फुलाकर व उम्र बढ़ाकर गर्भपात कराने हॉस्पिटल ले गया था। वहीं, मामले के आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु गांव से फरार होकर ग्राम डुमरपारा सागौन बाड़ी में जाकर छिपा था। पुलिस ने आरोपी रामरति यादव उर्फ बुटु निवासी कड़ारी थाना बाराद्वार को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है। recent visitors 75

सहयोगी महिला सहित तीन गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-चांपा में शादी के बहाने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

चांपा. चांपा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी शिवम मिरी और भागने में सहयोग करने वाली महिला सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, परिजनों ने चांपा थाने में  एफआईआर दर्ज कराई की 26 सितंबर की रात्रि को नाबालिग लड़की घर में नही थी किसी को कुछ बताए बिना कही चली गई। आसपास तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला जिसपर धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर पता तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चांपा रेलवे स्टेशन में नाबालिग लड़की किसी लड़के के साथ है। जिस पर पुलिस टीम पहुंची और नाबालिग लड़की और युवक शिवम मिरि को पकड़कर चांपा थाना लाया गया। नाबालिग लड़की का महिला अधिकारी के पास से कथन लेने पर बताई कि बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और तुम्हे प्यार करता हूं कहते हुए जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया है। शिवम मिरि (22) को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। वहीं, नाबालिग लड़की को भागने में उसका सहयोग करने वाली आरोपी महिला राजेश्वरी यादव (24) निवासी पोडिकला , सत्यम कुमार (20), रणबीर पाटले (22) निवासी सुंदरेली जिला सक्ति सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। recent visitors 71