हिन्दू संगठनों ने लगाया धर्मान्तरण का आरोप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव पर बवाल

जगदलपुर। शहर में 8 से 10 नवंबर के बीच आयोजित ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव को लेकर विवाद पैदा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए आयोजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा आयोजित इस प्रार्थना सभा में पॉल दिनाकरन और उनका परिवार हिस्सा लेगा. हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि आयोजन समिति द्वारा धर्मांतरण के उद्देश्य से प्रार्थना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में भोले-भाले आदिवासियों का धर्मांतरण कराया जाएगा. इस कार्यक्रम का बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, लेकिन धर्मांतरण के आरोपों के बीच आयोजन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. हिंदूवादी संगठनों ने प्रशासन को कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने की मांग की है. ईसाई प्रचारक हैं पॉल दिनाकरन बता दें कि पॉल दिनाकरन एक प्रसिद्ध भारतीय ईसाई प्रचारक और शिक्षक हैं. वे जीसस कॉल्स (Jesus Calls) नामक एक अंतरराष्ट्रीय प्रार्थना मंत्रालय के अध्यक्ष हैं, जो लोगों के लिए प्रार्थना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करता है. recent visitors 86

फायर टीम ने एक घंटे मशक्कत कर बुझाया, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मोबाइल टावर में लगी भीषण आग

जगदलपुर. शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास बने मोबाइल टावर में आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया। इस दौरान एक बड़ी हानि बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह विशाल मेगा मार्ट के पास एयरटेल, जिओ और आइडिया के कंबाइन मोबाइल टावर में अचानक से आग लग गई। अचानक से फैले आग और धुंए को देखकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी नगर सेना सेनानी एस मार्बल को दी। मामले की जानकारी लगते ही फायर की एक टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया, जहां एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। वहीं आग के फैलने के डर से लोग अपने घर से बाहर आ कर इकट्ठा हो गए। मामले की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, फिलहाल आग को बुझा दिया गया है। recent visitors 95

विरोध दिवस का नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सबसे बड़े नक्सल एन्काउंटर पर उबाल

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में 4 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े नक्सल एनकाउंटर के बाद नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी ने पर्चा जारी किया है. नक्सलियों ने स्वीकार किया है कि दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 38 नक्सली मारे गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने पर्चा जारी कर बताया है कि कैसे वे सुरक्षा जवानों के घेरे में फंसे. लेकिन उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुठभेड़ में हुए एन्काउंटर में स्थानीय आदिवासियों की भी हत्या हुई है. नक्सलियों की तरफ से जारी पर्चे में बताया गया है कि नक्सलियों की कमांडर नीति बीमार थी. वह हथियार उठाने के हालात में भी नहीं थी. वहीं इस एन्काउंटर के खिलाफ नक्सलियों ने 21 और 22 अक्टूबर को देशभर में विरोध दिवस मनाने के लिए आह्वान किया है. बता दें, दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम 3 अक्टूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी में गश्त पर निकली थी. इसी दौरान नेंदूर-थुलथुली के जंगल में 4 अक्टूबर को सुबह से लेकर रात तक पुलिस-नक्सल मुठभेड़ हुई, जिसमें 38 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था. वहीं सभी सुरक्षा बल सुरक्षित वापिस लौटे थे. यह मुठभेड़ इस वर्ष की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है. recent visitors 61

पिता ने कमरा बंद कर लगा ली फांसी, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बेटी के जन्मदिन चल रही थी तैयारी

जगदलपुर. जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक वकील ने अपने बच्चे के जन्मदिन के दिन अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को रात को लगी, जिसके बाद सूचना कोतवाली थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर मेकाज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले ऋषि तिवारी (40) पेशे से वकील थे। साथ ही अपनी पत्नी, मां और बच्चों के साथ निवास करते थे। रविवार को बेटी के जन्मदिन होने के कारण घर में तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक पत्नी व ऋषि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ऋषि गुस्से में आकर अपने कमरे में दोपहर को चला गया। पत्नी व मां ने इस ओर ध्यान न देते हुए अपने काम में लग गए। रात तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजे पर दस्तक दी। लगातार दस्तक के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजे को तोड़ा गया, जहां ऋषि फंदे में लटका हुआ था। इसके बाद शव को उतारने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद का कहना है मामले की जानकारी लगते ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। recent visitors 86

आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या

जगदलपुर. बारसूर थाना क्षेत्र के ग्राम हिड़पाल ताडिमपारा में दो अज्ञात लोगों ने एक ग्रामीण की उसके घर 200 ले जाकर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डेढ़ माह बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या करने वाले में सगा चाचा भी शामिल था, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। हत्या की मुख्य वजह जादू-टोना के शक को बताया गया है।बारसूर थाना प्रभारी संजय उरसा ने बताया कि 27 अगस्त की रात को जयराम मुचाकी अपनी पत्नी के साथ घर में बैठा हुआ था, तभी दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घर आये और किसी का घर दिखाने के नाम पर अपने साथ लेकर निकले और 200 मीटर की दूरी पर जयराम के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही बारसूर पुलिस के साथ ही टीम तैयार कर मामले की जांच करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की। जांच के दौरान पर ढेड़ माह के बाद पुलिस को दो लोगों के खिलाफ कुछ सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर जब पूछताछ की। एक मृतक का सगा चाचा बुधराम मुचाकी व शिवराम कश्यप ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि जयराम के द्वारा जादू टोना के चलते गांव के चैतराम मुचाकी, माटे व सन्नू की मौत हो गई थी। इसके बाद सभी को लगा कि जयराम के द्वारा किये जा रहे जादू टोना के चलते उनकी मौत हो गई, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। recent visitors 76

दंतेवाड़ा से 24 घंटे बाद गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-जगदलपुर के मेकाज से भागा कैदी

जगदलपुर. मेडिकल कालेज डिमरापाल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। घटना की जानकारी लगते ही ड्यूटी पर तैनात जवान उसकी खोजबीन में जुट गए थे। 24 घंटे के बाद पुलिस ने कैदी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि गीदम में रहने वाला महेंद्र दीवान (25) को दंतेवाड़ा पुलिस ने आठ अक्तूबर को दंतेवाड़ा में स्थित 9वीं बटालियन में आठ लाख रुपये के चोरी मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार मुकेश आरक्षक के पद पर था, जिसे पुलिस ने बर्खास्त कर दिया था। उपजेल में रहने के दौरान आरोपी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे तीन जेल पहरी के निगरानी में 14 अक्तूबर को मेकाज में भर्ती किया गया। 17 की सुबह चार बजे के लगभग कैदी ने अपने पैर में बंधे हथकड़ी को खोलकर फरार हो गया, जिस समय कैदी भागा, उसे किसी ने भी नही देखा। इसके चलते भागने में सफल रहाय़ सुबह जब जेल पहरियों को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना मेकाज चौकी से लेकर परपा थाना, गीदम थाना, दंतेवाड़ा थाना आदि को सूचना दी गई। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार कर लाया गया, जहां से उसे वापस जेल भेज दिया गया। recent visitors 77

बस्तर आईजी ने सभी की शिनाख्त का किया दावा, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सली मारे गए

जगदलपुर. नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर बसे नेंदूर-थुलथुली मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। इस बात की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं, बताया जा रहा है कि मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इन सभी नक्सलियों के ऊपर दो करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था। तीन अक्तूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की आसूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्च पर निकली थी। मुठभेड़ में 31 माओवादियों के शव हथियार सहित अन्य सामान बरामद हुए थे। साथ ही सभी सुरक्षाबल सुरक्षित ऑपरेशन से वापस लौटे थे। भाकपा माओवादी (पूर्वी बस्तर डीविजन कमेटी) द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार अन्य सात माओवादी के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि मुठभेड में एक डीकेएसजेडसी, एक सी.वाय.पी.सी. कमांडर, चार डीवीसीएम, 18 पीएलजीए कंपनी नंबर छह सदस्य, दो डीकेएसजेडसी गार्ड, नौ एरिया कमिटी सदस्य तथा एक एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य, दो जन मिलिशिआ कैडर की पहचान कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में मारे गए 29 माओवादियों के शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है। पहचान किए जा चुके 38 माओवादियों की सूची — 1. नाम – नीति उर्फ उर्मिला उम्र – 45 वर्ष पद – डीकेएसजेडसीएम, पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी सचिव, 25 लाख इनामी, निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर। नीति उर्फ उर्मिला के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डागांव में कुल 60 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 20, कैम्प अटैक- 2, आईईडी ब्लास्ट- 6, आगजनी- 3 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही, जिसमें कुल- 6 आम नागरिक की हत्या, 13 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 7 जवान बलिदान व 9 जवान घायल हुये थे। 2. नाम – नंदू मण्डावी पद-सी.वाय.पी.सी. सदस्य, कंपनी नंबर 6 कमाण्डर पष्चिम बस्तर डिवीजन, 10 लाख इनामी, निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर। नंदू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-04, कैम्प अटैक-01, जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 1 आम नागरिक की हत्या, सुरक्षा बल के दो जवान बलिदान व एक जवान घायल हुये थे। 3. नाम – सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद -डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख इनामी निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर। सुरेश सलाम उर्फ जानकू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डगांव में कुल 38 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-11, कैम्प अटैक- 1, आईईडी ब्लास्ट- 3, पोलिंग बूथ पर हमला-01, आगजनी- 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा, जिसमें कुल- 5 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 6 जवान बलिदान व 3 जवान घायल हुये थे। 4. नाम – मीना नेताम उम्र – 44 वर्ष पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 8 लाख इनामी, निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर। मीना नेताम के खिलाफ जिला नारायणपुर में कुल  7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड- 3, आईईडी ब्लास्ट- 1, आगजनी- 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही जिसमें कुल- 2 आम नागरिक घायल हुये थे। 5. नाम – महेश मण्डावी पद – डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 8 लाख इनामी, निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा। महेश मण्डावी के खिलाफ जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर एवं बस्तर में कुल 8 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 3, कैम्प अटैक- 1, आगजनी- 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 3 आम नागरिक की हत्या हुई थी। 6. नाम- मुरली मातलामी पद – डीव्हीसीएम ,पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख इनामी ग्राम मण्डानार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर। मुरली मातलामी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 13 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 6, पोलिंग बूथ पर हमला- 2, आईईडी ब्लास्ट- 2, एम्बुश- 1, आगजनी- 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 2 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 3 जवान बलिदान व 1 जवान घायल हुये थे। 7. नाम – बुधराम मड़काम पद – पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य, 8 लाख इनामी, निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर 8. नाम – बसंती वड़द्दा पति साकेत उम्र – 30 वर्ष पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्या, 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 9. नाम-जगनी वड्डे उम्र – 36 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर 10. नाम – सोमे दुग्गा उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य,08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर 11. नाम- जुगनी कावड़े उर्फ अनिता पद- पी.पी.सी.एम.पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या ,08 लाख ईनामी , ग्राम किलेनार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर 12. सुषील उर्फ धन्नी कोवाची पद- पी.पी.सी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, ग्राम काकड़ीपदर थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव 13. नाम – दशमति पोयाम पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर 14. नाम – मासे उर्फ शकीला पिता स्व- बुडता उम्र – 26 पद- पी.एल.जी.ए.कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंर जिला नारायापुर 15. नाम – सोमारू मंडावी पिता बलधर मंडावी उम्र – 24 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर(छ0ग0) 16. नाम- मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर 17. नाम – अर्जुन उर्फ रंजीत नेताम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, वन प्लाटून सचिव/कमांडर , 08 लाख ईनामी, ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर छ0ग0 18. नाम – सुन्दर उर्फ कमलू कलमू पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 पार्टी सदस्य, 08 लाख ईनामी, ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर 19. नाम – मोहन मण्डावी पद – पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा … Read more