आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कांकेर में फिल्मी स्टाइल में युवक से मारपीट कर बनाया नग्न वीडियो

कांकेर. कांकेर पुलिस ने मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा बाथरूम में बंद कर निर्वस्त्र करके युवक के साथ मार-पीट किया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी। कांकेर एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि दो युवकों ने मामला दर्ज कराया था कि नगर के एक वार्ड में एक युवती से बात कर रहा था। तभी वह अपने रूम में चली गई। इसी दौरान कुछ युवकों ने प्रार्थी को बाथरूम में बन्द कर दिए और स्कार्फ बांध कर दूसरे जगह ले गए। तीन युवकों ने मिलकर प्रार्थी को नग्न कर मारपीट कर वीडियो बनाया था। पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि तीन युवकों को पूरे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसमे से एक आरोपी पहले भी नशीली दवाई के बिक्री के मामले में आरोपी हैं और जेल जा चुका है। recent visitors 54

14 साल बाद कैंप खुलने से लौटी रौनक, छत्तीसगढ़-कांकेर में नक्सल मुक्ति के चलते वापस लौटे ग्रामीण

कांकेर. जिले के धुर नक्सल प्रभावित माने जाने वाले परतापुर क्षेत्र के महला गांव में फिर से रौनक लौट आई है. कभी यहां नक्सलियों की इतनी दहशत थी कि पूरा गांव खाली हो गया था. ग्रामीण अपना घर, खेत सब कुछ छोड़कर जा चुके थे, वो सिर्फ जीना चाहते थे, लेकिन फिर यहां पुलिस ने कैंप खोला और नक्सलियों को बैकफुट पर धकेल दिया. धीरे-धीरे ग्रामीण अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं. हमारे कांकेर संवाददाता सुशील सलाम ने गांव का जायजा लिया है. बात 2010 की है, जब नक्सलियों ने गांव के सरपंच समेत दो लोगों की हत्या कर दी थी. इसके बाद रातों रात ग्रामीण पलायन कर पखांजूर चले गए थे. पूरा गांव वीरान हो चुका था. बाद में पुलिस ने यहां 2018 में बीएसएफ कैम्प खोला, जिसके बाद कई दफा नक्सलियों ने जवानों को नुकसान भी पहुंचाया. 6 जवानों की शहादत भी हुई, लेकिन जवानों ने इलाके से नक्सलियों को खदेड़ कर ही दम लिया और अब इस गांव में खुशहाली लौट आई है. ग्रामीणों ने बताया – दिन में भी घरों से निकलने से डरते थे ग्रामीण बताते हैं कि 2008 के करीब नक्सलियों की इतनी दहशत थी कि दिन में भी लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे. नक्सली लीडर प्रभाकर, बोपन्ना अपनी टीम के साथ इस इलाके में रहते थे. कभी भी गांव में नक्सली आ धमकते थे. हर घर से एक बच्चे को नक्सल संगठन में देने दबाव बनाया करते थे. नक्सलियों के बढ़ते अत्याचार के कारण ही पूरा गांव खाली हो गया था. फिर 10 साल बाद पुलिस ने बीएसएफ की मदद से महला गांव में कैंप की स्थापना की, जिससे नक्सली बौखला उठे और दो बार कैंप पर हमला बोला, लेकिन जवान उन्हें खदेड़ने में सफल रहे. अप्रैल 2019 में नक्सलियों ने सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे जवानों पर हमला कर दिया, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए. इसके बाद भी जवानों ने हौसला नहीं खोया और नक्सलियों को इलाके से खदेड़ कर ही दम लिया. अब इस इलाके में नक्सलियों की बिल्कुल भी उपस्तिथि नहीं है. ग्रामीण खुश है कि अब वो खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं. प्रशासन ने गांव की समस्याएं दूर करने का दिया है आश्वासन शिक्षक संतोष कुमार मार्गेंद्र ने बताया, सन 2022 में पुलिस के सहयोग से शासकीय स्कूल फिर से संचालित हो रहा है. प्राथमिक और माध्यमिक में कुल 34 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. हालांकि गांव में और स्कूल में अभी कुछ समस्या है, जिन्हें दूर करने का आश्वासन प्रशासन ने दिया है. दो बार अलग-अलग कलेक्टर गांव का दौरा कर चुके हैं, लेकिन कमियां दूर नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीण आश्वस्त है कि उनकी मांगे जल्द पूरी कर दी जाएगी और गांव पूरी तरह खुशहाल हो जाएगा. recent visitors 76

ट्रेन की ठोकर से तीन लोग नदी में गिरे, छत्तीसगढ़-कांकेर में रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाना पड़ा महंगा

कांकेर. कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर के पास खंडी नदी पर बने बड़े पुल पर दर्दनाक हादसा हुआ. ट्रेन की ठोकर से बाइक सवार पुल से नीचे गिर गए, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना भानुप्रतापपुर से 1 किलोमीटर दूर खंडी नदी पुल पर हुई. जानकारी के अनुसार, तीन लोग बाइक पर सवार होकर पुल से गुजर रहे थे. उसी दौरान अंतागढ़ की ओर से आ रही ट्रेन को देखकर उन्होंने पुल पर ही बाइक खड़ी कर दी और किनारे खड़े हो गए. पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार को ट्रेन ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक उछलकर उनके पास खड़ी बाइक पर जा गिरी. इससे तीनों लोग नीचे नदी में जा गिरे. घटना के बाद ट्रेन को रोककर रेलवे पुलिस (RPF) और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को नदी से बाहर निकाला. तीनों को भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि ये लोग रेलवे ट्रेक पर कैसे बाइक चला रहे थे और क्यों बाइक चला रहे थे. थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज जारी है अभी तक उनसे जानकारी नहीं मिल सकी है. तीनों घायलों में एक मूसे खान निवासी फूलसन जिला जैसलमेर राजस्थान का है. वहीं गिरधारी टांडिया और अखिलेश मंडावी अंतागढ़ के निवासी बताये गए हैं. इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया है. recent visitors 68

‘बीएसएफ और आईटीबीपी जवान न हों अभियान में शामिल’, छत्तीसगढ़-कांकेर में दहशत में नक्सलियों ने लगाए बैनर

कांकेर। मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने की केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप सुरक्षाबलों की प्रभावित क्षेत्र में सक्रियता से नक्सल दहशत में हैं. नक्सली ने कांकेर जिले में सड़क किनारे बैनर लगाकर और पर्चे फेंककर बीएसएफ और आईटीबीपी के जवानों से बस्तर में चल रहे अभियान में शामिल नहीं होने की अपील की है. अंतागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतागढ़-कुहचे मार्ग और मद्रासीपारा में नक्सलियों ने बड़ी संख्या में बैनर लगाने के साथ पर्चे फेंके हैं, जिसमें बीएसएफ व आईटीबीपी के जवानों से बस्तर में हो रही हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की है. इसके साथ बैनर में नक्सलियों ने आरएसएस के लोगो को गांव-गलियों और कस्बों से बाहर खदेड़ने की बात कही है. इसके अलावा अबूझमाड़ में सेना प्रशिक्षण केंद्र का विरोध करते हुए पर्चे में आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है. वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने पखांजूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐसेबेड़ा-भिंगीडार मार्ग पर जगह-जगह बैनर लगाकर माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर किसान, मजदूर और महिलाओं को लूटने का आरोप लगाया है, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए लोगों से इन कंपनियों का विरोध करने की अपील की है. इसके साथ गाँव-गाँव से माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों को मार भगाने की बात कही है. ऐसा पहली बार है जब नक्सलियों के निशाने पर माइक्रो फाइनेंस कंपनियां आई हैं. recent visitors 64

एसपी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, छत्तीसगढ़-कांकेर में रेत खदान पर गांव में तनाव

कांकेर. चारामा क्षेत्र के ग्राम मचंदुर में रेत खदान को लेकर विवाद की स्तिथि बनी हुई है। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के बीच उपजे विवाद से गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है, जो अब थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को लगभग 200 की संख्या में ग्रामीण बसों में भरकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रेत खदान को लेकर गांव का माहौल बेहद खराब हो गया है। एक आदिवासी नेता और ग्राम प्रमुखों को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दो दिन पूर्व भी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसकी शिकायत चारामा थाना में की गई है। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया है कि विवाद के दौरान हथियार भी बरामद हुआ था। संदेह है कि जान से मारने की नियत से हथियार लाया गया, जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। गांव में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती हैं। सभी ग्रामीणों की मांग है कि उक्त खदान की रॉयल्टी निरस्त कर गांव में उपजे विवाद को खत्म किया जाए, जिससे गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे। recent visitors 67

40 लाख का इनामी भी ढेर, छत्तीसगढ़-कांकेर में मारे गए पांच नक्सलियों की हुई पहचान

कांकेर. छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में बीते 16 नवंबर को नक्सल-पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान पांच नक्सली मारे गए थे और शव बरामद किए गए थे। अब इन सभी की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए पांचों नक्सलियों की शिनाख्त की है। इसमें 40 लाख के इनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। सभी नक्सलियों आठ-आठ लाख का इनाम घोषित था। डीवीसीएम कमांडर वनोचा कराम समेत कंपनी नंबर 10 के नक्सली ढेर हैं। आज पुलिस मामले का खुलासा करेगी। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में बीते 16 नवंबर को नक्सल-पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान पांच नक्सली मारे गए थे और शव बरामद किए गए थे। अब इन सभी की पहचान हो चुकी है। recent visitors 75

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कांकेर में महिला का अर्धनग्न भागते वीडियो वायरल

कांकेर. कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आयी हैं। जहां एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें रात के अँधेरे में गाँव की एक महिला जो अर्धनग्न अवस्था में अपने कपड़ो को हाथों में लेकर दौड़ रही हैं और उस महिला का गाँव के युवक द्वारा पीछा करते हुए अश्लील वीडियो बनायी जा रही है। महिला युवक से वीडियो न बनाने की गुहार लगाती रही पर युवक द्वारा न केवल महिला का अश्लील वीडियो बनाया गया बल्कि उस वीडियो को वायरल भी किया गया।  जिसके बाद महिला पखांजूर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला युवक से वीडियो नहीं बनाने की अपील करती रही लेकिन युवक को अपनी हरकत से बाज नहीं आया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वहीं महिला की शिकायत आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। recent visitors 101